Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति से कहकर बाइक रुकवाई, फिर नहर में कूद गई पत्नी, पीछे से पति ने भी लगा दी छलाँग
    Featured

    पति से कहकर बाइक रुकवाई, फिर नहर में कूद गई पत्नी, पीछे से पति ने भी लगा दी छलाँग

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6950207041767066744388bc186907c94cc119cf064e734c66fc26771c651d3f313173344158443fd24ce6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    सीतापुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने सुसाइड कर लिया. वो पति के साथ ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी. दोनों एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार थे. तभी 22 साल की सीबा ने पति से कहा- जरा बाइक रुकवाना. पति ने जैसे ही बाइक रुकवाई, पत्नी ने फिर नहर में जाकर छलांग लगा दी. पत्नी को पानी में कूदता देख पति भी नहर में कूद गया. मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी. पत्नी नहर में डूब गई थी.

    आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. गोताखोरों ने महिला को ढूंढने की कोशिश की. मगर महिला नहीं मिली. मामला महबूदाबाद के केसरवारा इलाके का है. यहां रहने वाली सीबा की शादी तीन साल पहले बाराबंकी में घुंघटेर निवासी आरिफ संग हुई थी. पति आरिफ के मुताबिक- सोमवार को सीबा को केसरवारा स्थित मायके जाना था. वह बाइक नहीं चला पाते हैं. उन्होंने अपने दोस्त अनुपम को बाइक चलाने के लिए बुलाया. बाइक से वो सीबा और अनुपम तीनों केसरवारा के लिए निकल पड़े. दोपहर करीब 2:30 बजे वह महमूदाबाद के पैतेपुर स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंचे ही थे तभी पत्नी सीबा ने कहा कि उसकी चप्पल गिर गई है.

    नहर के पास पहुंचते ही लगाई छलांग

    चप्पल लेने के लिए अनुपम ने बाइक रोक दी. सीबा चप्पल पहनने के बाद वह शौच के लिए जाने की बात कहकर नहर की तरफ चली गई. नहर के पास पहुंचते ही सीबा ने छलांग लगा दी. यह देख आरिश शोर मचाते हुए उसकी तरफ दौड़ा. सीबा को बचाने के लिए वो भी नहर में कूद गया, पर तब तक सीबा पानी में डूब चुकी थी. काफी देर खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला.

    यह भी पढ़ें :  अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’....आज होगें दिल्ली रवाना....दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल होगें ’’मुख्य अतिथि’’

    सीबा का कुछ पता न चलने पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी. सीबा का एक डेढ़ साल का बेटा भी है. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से कई घंटे नहर में खंगाला. काफी मशक्कत के बाद भी सीबा का कुछ पता नहीं चला.

    पति-पत्नी में कोई विवाद नहीं था

    थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक- मंगलवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा. परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक आरिफ ने पूछताछ में बताया कि उन दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था. सीबा खुशी- खुशी बाराबंकी से मायके जाने के लिए निकली थी. कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्या हो गया, जो सीबा ने यह कदम उठा लिया.

    Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कब से होगा लागू, कितनी बढ़ेगी सैलरी, फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या है ताज़ा अपडेट? जानें सब कुछ

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम दोस्तों के साथ कैफे में गई हिंदू लड़की ने बजरंग दल पर लगाया बड़ा आरोप, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

    यह भी पढ़ें: शर्मनाक: ठंड से रो रहे थे श्वान के पिल्ले, आवाज से परेशान लोगों ने पांच को जिंदा जलाया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026

    Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

    November 22, 2026

    Mathura: शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हत्या, दामाद पर शक

    November 22, 2026

    महिला तांत्रिक ने 3 साल की मासूम बच्ची को अगवाकर दे दी उसकी बलि ! गुस्साए लोगों ने बुलंदशहर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर किया जमकर हंगामा

    November 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    November 23, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान ने रविवार को एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में…

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026

    Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

    November 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.