Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुस्लिम दोस्तों के साथ कैफे में गई हिंदू लड़की ने बजरंग दल पर लगाया बड़ा आरोप, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
    Featured

    मुस्लिम दोस्तों के साथ कैफे में गई हिंदू लड़की ने बजरंग दल पर लगाया बड़ा आरोप, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69502080217670649403256d4031d0199b4d4a88f7a95d2de9799a8e6edb0469c1a976bc53885e750102c2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: बरेली के बजरंग दल के कथित कार्यकर्ताओं को अपनी हरकत अब काफी भारी पड़ने वाली है. लव जिहाद का आरोप लगाते हुए जिस तरह की बदतमीजी इन कथित कार्यकर्ताओं ने दिखाई है, उसे लेकर अब पीड़ित नर्सिंग की हिंदू छात्रा खुद सामने आ गई है. इसी के साथ वह कैफे मालिक शैलेंद्र वर्मा ने भी इन कार्यकर्ताओं के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बजरंग दल के इन कथित कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

     हंगामे के दौरान नर्सिंग छात्रा काफी परेशान हो गई थी. ये उसी दौरान की फोटो है.

    नर्सिंग छात्रा ने बताई सारी कहानी

    दरअसल कल बरेली की नर्सिंग छात्रा का बर्थडे था. वह अपने क्लास में पढ़ने वाले अपने दोस्तों को पार्टी देने के लिए कैफे चली गई. उसके साथ 6 लड़कियों और 4 लड़के थे, जिनमें 2 मुसलमान भी थे. केक कट ही रहा था, तभी कैफे के अंदर नारेबाजी करते हुए अचानक भारी भीड़ आ गई और फिर वहां काफी हंगामा हुआ. ये सब लव जिहाद का आरोप लगाते हुए किया गया.

    पीड़ित नर्सिंग हिंदू छात्रा का कहना है कि उसके साथ क्लास में हिंदू और मुसलमान सभी लोग पढ़ते हैं. कुछ खास दोस्तों को उसने पार्टी दी. वह केक काट रही थी, तभी बजरंग दल के लोग वहां अचानक आ गए और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान उसके साथ भी काफी बदतमीजी की गई. उसका फोन तक ले लिया गया. उसके 2 दोस्तों के साथ काफी मारपीट की गई. पीड़ित का कहना है कि जिन लोगों ने ये किया है, उनके साथ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. छात्रा का कहना है कि उसने ही अपने दोस्तों को इनवाइट किया था.

    यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    शीशे के ग्लास और सिगरेट की डिब्बी तक चुरा ली…

    कैफे संचालक शैलेंद्र वर्मा का कहना है कि बजरंग दल वाले जब आए तो उन्होंने पूछा कि मुसलमान कौन. फिर सीधे मारपीट शुरू कर दी. बाकी लोगों को बाहर निकाल दिया. इस दौरान कैफे कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई. शैलेंद्र वर्मा का कहना है कि करीब 20 से 25 लोग यहां आए थे.

    कैफे संचालक शैलेंद्र वर्मा का ये भी कहना है कि ये लोग कैफे में रखी सिगरेट की डिब्बी और ग्लास भी उठा कर ले गए. उनके कैफे में इन लोगों ने 40 से 50 हजार का नुकसान किया है. कैफे संचालक का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

    बरेली पुलिस ने पूरे मामले पर लिया ये एक्शन

    बरेली के (सीओ सिटी) आशुतोष शिवम ने बताया, जांच में लव जिहाद जैसे कोई बात सामने नहीं आई थी. कैफे संचालक की तरफ से तहरीर दी गई है. इसके हिसाब से 2 नामजद समेत कई अन्य के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट और हंगामे के आरोप में केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में फेंके गए खाने को खाकर 170 भेड़ों की मौत, 200 बीमार, गरीब भेड़ मालिकों पर टूटा दुःखों का पहाड़

    यह भी पढ़ें: फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामला: आदिवासी समाज ने कलेक्टर को दी आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप

    यह भी पढ़ें: दवा लेने गई महिला से मेडिकल स्टोर संचालक ने की हैवानियत, होश आने पर शरीर से गायब थे कपड़े

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    बिहार मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने…

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.