Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभा को किया संबोधित
    Featured

    जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभा को किया संबोधित

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251228 WA0043
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है । हम भारत के सविंधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में सुनिश्चित अवसर की समानता में दृढ़ता से विश्‍वास करते हैं । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हर स्थिति में सत्‍य, अहिंसा और संघर्ष के मार्ग को चुना और हमेशा जनता के हित में काम किया ।

    सुरक्षित स्‍वास्‍थ्‍य और आर्थिक रूप से सुदृढ़ भारत के लिए नेहरू जी ने सिंचाई परियोेजनाओं, बड़े – बड़े कल कारखानों की नींव रखी मुलभूत आवश्‍यक कार्य बिजली, पानी, सड़क, स्‍कूल – कॉलेज, चिकित्‍सालय आदि के साथ – साथ आई आई एम, आई आई टी जैसे संस्‍थानों, बेहतरीन चिकित्‍सा संस्‍थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान, संस्‍थान की स्‍थापना की ।

    IMG 20251228 WA0042

    नेहरू जी के बाद शास्‍त्री जी ने देश की सुरक्षा को लक्ष्‍य रखा। जय जवान, जय किसान का नारा देकर किसानों का हौसला बढ़ाया जिससे किसानों ने अनाज की उपलब्‍धता बढ़ाई, इंदिरा जी ने हरित क्रांति, बीस सूत्री कार्यक्रम, अं‍तरिक्ष कार्यक्रम, परमाणु कार्यक्रम, बैंको का राष्‍ट्रीयकरण जैसे महत्‍वपूर्ण कार्य किये, वहीं राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए सूचना प्रोद्योगिकी और कम्‍प्‍युटर क्रांति लाया, मतदान की उम्र 18 वर्ष किया। पंचायत, नगर निगम का गठन कर गांव, शहरों में ही फैसला लेने का अधिकार दिया । नरसिम्‍हा राव ने आर्थिक उदारीकरण को अपनाकर वैश्विक व्‍यापारिक जगत में भारत को मजबूत बनाया । मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सूचना के अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, महात्‍मा गांधी रोजगार गारंटी, भू अधिग्रहण कानून लाकर भारत के लोगों के जीवन स्‍तर को सुधारने का काम हुआ ।

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    IMG 20251228 WA0041

    जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने सच्‍चाई और अहिंसा को अपना मार्ग निर्देशक सिद्धांत तय किया जिसका देश भर के लोगों ने समर्थन किया और उन्‍हें आजादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया आज भी देशवासियों के बीच राष्‍ट्रीय एवं एकता की भावना कायम है ।

    पूर्व जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्‍यक्ष सुरेन्‍द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि 140 वर्ष पहले आज ही के दिन 28 दिसम्‍बर 1885 को मुंबई में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई थी । कांग्रेस पार्टी की स्‍थापना से देशवासियों में आशा का संचार हुआ । कांग्रेस ने अंग्रेजी गुलाम के विरोध में आंदोलन शुरू किया जो आजादी की लड़ाई में बदल गया और भारत आजाद हुआ ।

    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बने हुए आज 140 वर्ष पूरे हो गए हैं । वहीं आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी का 78 वर्षों का सफर आधुनिक भारत की कहानी कहता है इन वर्षों में भारत के हर सफल सोपान पर कांग्रेस की इबारत लिखी मिलेगी ।

    जिला कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी, पदाधिकारियों को चाहिए कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में प्रतिबद्ध ऐसे लोगों को आगे लाना चाहिए जो विपरीत समय में भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं ।

    पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों को मजबूर कर दिया और आजादी के बाद कांग्रेस ने कण – कण जोड़कर जोड़कर भारत का नवनिर्माण किया।

    महिला कांग्रेस नेता श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने कहा कि देश को आजादी के बाद आधुनिक, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष भारत की मजबूत नींव रखने में कांग्रेस ने हरसंभव प्रयास किया ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    कार्यक्रम का संचालन मुकेश राठौर ने एवं आभार व्‍यक्‍त दर्री ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी ने किया । कार्यक्रम के अंत में केक काटकर एवं मिठाईयां वितरण कर स्‍थापना दिवस बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया गया ।

    कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, कुसमुण्‍डा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता आर के वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, पार्षद नारायण कुर्रे, अनुज जायसवाल, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, गीता गभेल, अविनाश बंजारे, रवि चंदेल, जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, पुष्‍पा पात्रे, आनंद पालीवाल, अल्‍प संख्‍यक प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष मो.शाहिद, पूर्व पार्षद देवीदयाल सोनी, मनीष शर्मा, डॉ.रामगोपाल यादव, संतोष लांझेकर, देव जायसवाल, पालुराम साहु, एफ डी मानिकपुरी, विनोद अग्रवाल, महेन्‍द्र थवाईत, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, संगीता श्रीवास, सुभद्रा सिंह, त्रिवेणी मिरी, शांता मंडावे, माधुरी ध्रुव, टिंकी महंत, लक्ष्‍मी महंत, रथलाल चौहान, ओम पटेल, बिजय आदिले, विजय निराला, पंचराम निराला, अमित सिंह, पवन विश्‍वकर्मा, होरीलाल भारिया, सी के पाण्‍डेय, अवधेश लाठिया, सुनील जैन, रामकुमार राठौर, श्रवण विश्‍वकर्मा, टेकराम श्रीवास, राजेन्‍द्र श्रीवास, बुद्धेश्‍वर चौहान, गणेश दास महंत, जवाहर निर्मलकर, द्रोपती तिवारी, मुन्‍ना खान, अनवर रजा, रवि टोप्‍पो, जीवन चौहान, प्रेमलता साहु, समसुद्दीन, रामकुमार चंद्रा, निजामुद्दीन, दीपक वस्‍त्रकार, भीमलाल भैना, गौतम वैष्‍णव, शशिराज, पी डी महंत, मो. कलीम, शांति साहु, संतोष पटेल सहित कांग्रेस संगठन के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्‍य उपस्थित थे ।

    यह भी पढ़ें: पत्रकार की हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें: शादी के 23 दिन बाद पटना की महिला कृषि अधिकारी रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को उलझाया

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन...वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    यह भी पढ़ें: 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दोषी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, फाँसी की सजा को उम्र कैद में बदला, आरोपी की माँ को भी किया दोषमुक्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.