Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ऑपरेशन “शांति” के तहत नव वर्ष प्रारम्भ होने से पूर्व कोरबा पुलिस ने की 94 वारंटियों की गिरफ्तारी, इनमें 26 स्थायी वारंटी शामिल
    Featured

    ऑपरेशन “शांति” के तहत नव वर्ष प्रारम्भ होने से पूर्व कोरबा पुलिस ने की 94 वारंटियों की गिरफ्तारी, इनमें 26 स्थायी वारंटी शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251227 WA0045
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” संचालित किया जा रहा है। नववर्ष के पूर्व कार्रवाई करते हुए 26 दिसंबर को कोरबा पुलिस ने विभिन्न थानों के कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 15 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। इस अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन, थाना कुसमुंडा एवं चौकी मानिकपुर द्वारा प्रत्येक ने 5-5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। दूसरी ओर, थाना उरगा एवं थाना बालको द्वारा क्रमशः 4 एवं 3 स्थायी वारंट तामील किए गए, जबकि थाना कुसमुंडा एवं थाना कटघोरा द्वारा 2-2 स्थायी वारंट की तामिली की गई। ये सभी वारंटी लम्बे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे, जिन पर कड़ी निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।

    दूसरे दिन भी जारी रही कोरबा पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई 

    नववर्ष के पूर्व कार्रवाई करते हुए कोरबा पुलिस ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखते हुए, 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 11 स्थायी वारंटी शामिल हैं, इस प्रकार 2 दिन में कुल 94 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।

    ये सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे, जिन पर सतत निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। इस प्रकार दो दिनों में कोरबा पुलिस द्वारा कुल 94 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत आज की कार्यवाई में थाना कोतवाली एवं थाना कुसमुंडा द्वारा प्रत्येक ने 5-5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए तथा थाना सिविल लाइन्स ने 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किए । दूसरी ओर, थाना कुसमुंडा एवं थाना उरगा द्वारा क्रमशः 4 एवं 3 स्थायी वारंट तामील किए गए।

    यह भी पढ़ें :  सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    कोरबा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। असामाजिक तत्वों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

    कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील

    ▪️ जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट लंबित हो एवं जो लंबे समय से फरार हैं, उनकी सूचना भी गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जा सके।

    ▪️शराब पीकर वाहन न चलाएं; नशे की हालत में ड्राइविंग आपके तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए अत्यंत घातक हो सकती है।

    ▪️ओवरस्पीडिंग से बचें और हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करें, क्योंकि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।

    ▪️दोपहिया वाहन चालक स्टंटबाज़ी / खतरनाक स्टंट (Stunting) न करें; ऐसी हरकतें जानलेवा होने के साथ‑साथ कानूनन दंडनीय भी हैं।

    ▪️महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़, हिंसा या दुर्व्यवहार न करें; यदि कहीं ऐसा कोई व्यवहार होता दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

    ▪️ किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।

    ▪️ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

    ▪️ नव वर्ष शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

    कोरबा पुलिस जिले के नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा फरार एवं वारंटी आरोपियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त, सुनियोजित और निरंतर कार्रवाई जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें :  LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    यह भी पढ़ें: छपरा में अंगीठी बनी काल! एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें: बहन पकड़ना, मैं टॉयलेट से आ रही हूं, 15 दिन के बच्चे को सहयात्री की गोद में छोड़कर गायब हुई मां

    यह भी पढ़ें: सिम कार्ड के जरिए हैकर्स पहुंचते हैं आपके बैंक अकाउंट तक, समय रहते जान लें इसे लॉक करने का तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026

    नशे के खर्चे नहीं उठा पा रहा था इंजीनियर, घर में ही उगाने लगा गांजा; पुलिस ने 15 से ज्यादा पौधे किए बरामद

    April 23, 2026

    विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे Lenskart स्टोर्स, कर्मचारियों को तिलक लगाकर पहनाया कलावा, दिया ये संदेश

    April 22, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026773 Views
    Don't Miss

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    ● सोमनाथ की अनकही कथा ● एक ऐसी काहनी जिसे समय भी मिटा न सका…

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.