Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»148 लोगों की मौत, 170 से अधिक घायल; जानबूझकर उखाड़ दी थी पटरी! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पलटाने वाले आरोपी को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर SC हुआ सख्त
    Featured

    148 लोगों की मौत, 170 से अधिक घायल; जानबूझकर उखाड़ दी थी पटरी! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पलटाने वाले आरोपी को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर SC हुआ सख्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6933477581765941123655544678e9649c78917f0586c7b46228964f51f67f9e054b587dcd04061995e847
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: 9 जून 2010 की वह भयावह रात महज़ एक रेल हादसा नहीं थी, बल्कि इंसानियत और देश की सुरक्षा पर किया गया सीधा हमला था। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस को साजिश के तहत पटरी से उतारकर 148 निर्दोष यात्रियों की जान ले ली गई थी। इस मामले में एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि यह कोई साधारण अपराध नहीं, बल्कि आतंकी कृत्य है, जिसमें सहानुभूति की कोई जगह नहीं हो सकती।

    माओवादी कैडरों द्वारा रची गई थी साजिश

    दरअसल, 9 जून 2010 को पश्चिम बंगाल में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की पटरी जानबूझकर उखाड़ी गई थी। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकराने से भीषण हादसा हुआ, जिसमें 148 यात्रियों की मौत और 170 से अधिक लोग घायल हो गए। जांच में सामने आया कि यह पूरी साजिश माओवादी कैडरों द्वारा रची गई थी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले के एक आरोपी को जमानत दे दी थी, जिसे सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

    सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश

    जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन.के. सिंह की पीठ ने हाई कोर्ट के जमानत आदेश को रद्द करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता असीमित नहीं होती। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की अखंडता जैसे बड़े संवैधानिक मूल्यों के अधीन देखा जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार जरूर देता है, लेकिन UAPA जैसे कानूनों के तहत लगे गंभीर आरोपों में केवल इसी आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती।

    यह भी पढ़ें :  Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    “राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से देखना जरूरी”

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों को केवल आरोपी के अधिकारों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के व्यापक दृष्टिकोण से परखना होगा। अदालत ने माना कि यह हमला सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से किया गया था, ताकि झारग्राम क्षेत्र से सुरक्षा बलों की तैनाती हटाई जा सके।

    “बर्बरता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता”

    कोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन कानून के दायरे में रहकर। रेल की पटरियां उखाड़कर सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डालना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। इस हमले में न केवल भारी जनहानि हुई, बल्कि करीब 25 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति भी नष्ट हुई।

    12 साल जेल में रहने का तर्क भी खारिज

    आरोपी ने यह दलील दी थी कि वह 12 साल से अधिक समय से जेल में है, इसलिए उसे IPC की धारा 436A के तहत जमानत मिलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने इस तर्क को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसे आतंकी अपराधों में आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक की सजा संभव है। ऐसे में लंबी अवधि की कैद को जमानत का आधार नहीं बनाया जा सकता।

    यह भी पढ़ें:1164 करोड़ रुपए के 4 घोटालों में 822 दिन जेल में बंद रही सौम्या, अब 5 वें केस में फिर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:भोपाल के मुस्लिमों ने डबरा में ब्राह्मण बन महिला को किया हिप्नोटाइज, गहने उतारते समय आ गया होश, फिर फंस गए शातिर

    यह भी पढ़ें :  J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    यह भी पढ़ें:9 साल की बच्ची से दुष्कर्म में नाकाम रियाज खान बन गया हैवान, बच्ची को दी खौफनाक मौत, आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का भी फूटा गुस्सा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.