Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»1164 करोड़ रुपए के 4 घोटालों में 822 दिन जेल में बंद रही सौम्या, अब 5 वें केस में फिर गिरफ्तार
    Featured

    1164 करोड़ रुपए के 4 घोटालों में 822 दिन जेल में बंद रही सौम्या, अब 5 वें केस में फिर गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 17, 2025Updated:December 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    orig 7 1 1765915087
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: पूर्व सीएम की उपसचिव व निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सौम्या के खिलाफ ईओडब्ल्यू में कोल लेवी, डीएमएफ और आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है। वहीं ईडी में उनके खिलाफ कोल लेवी घोटाले का मामला दर्ज है।

    चार मामलों में 2 साल 3 माह रायपुर जेल में रही बंद

    इसी मामले में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें गिरफ्तार किया था। कुल 1164 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़े चारों मामलों में सौम्या 822 दिन यानी 2 साल 3 माह तक रायपुर जेल में बंद रहीं। 3 मार्च को उन्हें कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद वह 287 दिन यानी 9 माह तक जेल से बाहर रहीं।

    मंगलवार को ईडी ने उन्हें 3200 करोड़ के घोटाले में फिर से गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें दोबारा रायपुर केंद्रीय जेल में रहना पड़ेगा। इस तरह सौम्या पर 4364 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

    एजेंसी का दावा है कि रिटायर आईएएस अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, चैतन्य बघेल, मनीष उपाध्याय और जयचंद कोसले की चैट रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर सौम्या को गिरफ्तार किया गया है। पिछली सरकार के दौरान पावरफुल अधिकारियों के आधा दर्जन वाट्सएप ग्रुप थे।

    इसमें बिग बॉस, जय मां काली ग्रुप, पाल ग्रुप, डिस्कशन ग्रुप, जुगनू ग्रुप, अवतार और मंथली ग्रुप शामिल है। मंथली ग्रुप में पैसों के लेन-देन का जिक्र है। इन्हीं में मिले चैट के आधार पर सौम्या के ​खिलाफ कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से जब्त डायरी में भी कोडवर्ड में इन लेन-देन का उल्लेख मिला है।

    यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

    4364 करोड़ के घोटाले में एजेंसी कर रही है जांच

    ● 500 करोड़ के अवैध कोल लेवी केस में ईडी ने गिरफ्तार किया।
    ● 540 करोड़ के कोल लेवी केस में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया।
    ● 575 करोड़ के डीएमएफ घोटाला में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया।
    ● 49 करोड़ के आय से अधिक संपत्ति में ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया।
    ● 3200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने अब फिर गिरफ्तार किया है।

    इस तरह बनाई आय से अधिक संपत्ति

    ● सौम्या की आय 89.19 लाख रुपए है। इसमें 27.41 लाख रुपए का खर्च है।
    ● सौरभ की नौकरी से आय 60.27 लाख रुपए है। इसमें 9.08 करोड़ रुपए का खर्च है।
    ● शांति देवी की पेंशन से आय 24.48 लाख रुपए है। इसमें 27.68 करोड़ रुपए का खर्च है।
    ● अनुराग की कारोबारी से आय 26.33 लाख है। इसमें 12.66 करोड़ रुपए का खर्च है।

    सौम्या की 47 करोड़ की संपत्ति अटैच

    ◆ ईओडब्ल्यू ने सौम्या की 39 करोड़ की 29 संपत्तियां अटैच की है, जबकि ईडी ने 8 करोड़ की 16 अचल संपत्तियां अटैच की। रिश्तेदारों की 8 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच हुई है।
    ◆ सौम्या, शांति देवी और ओम नारायण के नाम से इंडियन बैंक रायपुर में 34303 रु., 99586 रु., 126652 रु., 99586 रु. समेत कुल 8.60 लाख की एफडी है।
    ◆ सौम्या और सौरभ के नाम पर डीएसपी म्युचुअल फंड में 23966 रुपए, एचएसबीसी म्युचुअल फंड में 24580 रुपए समेत कुल 57308 रुपए का निवेश है।
    ◆ अनुराग चौरसिया द्वारा निपोन इंडिया में 39000 रु., 17100 रु., 163300 रु. समेत 225830 रु.का निवेश है।

    यह भी पढ़ें :  श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    सौम्या ने अर्जित की आय से 1872 गुना अधिक संपत्ति

    जांच एजेंसी का दावा है कि सौम्या 2008 बैच की डिप्टी कलेक्टर हैं। 17 साल की सेवा अवधि में शासन ने उन्हें 89 लाख रुपए का वेतन मिला है। इस दौरान सौम्या व उनकी परिवार की आय 2.51 करोड़ रुपए अर्जित की। जबकि इस दौरान उन्होंने 49.69 करोड़ रुपए की 45 बेनामी संपत्तियां खरीदी, जो उनकी आय से 1872 प्रतिशत अधिक है।

    यह भी पढ़ें: भोपाल के मुस्लिमों ने डबरा में ब्राह्मण बन महिला को किया हिप्नोटाइज, गहने उतारते समय आ गया होश, फिर फंस गए शातिर

    यह भी पढ़ें: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म में नाकाम रियाज खान बन गया हैवान, बच्ची को दी खौफनाक मौत, आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का भी फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें: कलयुगी बेटे ने बड़ी बेरहमी से मां-बाप को उतारा मौत के घाट, बोरे में भरकर नदी में फेंकी लाश, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत हसौद में रेस्ट हाउस के पीछे शासकीय जमीन पर प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन पेड़ों की कटाई कर भारी मात्रा में किया गया अवैध भंडारण

    May 30, 2026

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), बिलासपुर से प्राप्त जानकारी…

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.