Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एम्स ने किया बड़ा दावा, 2 घंटे की सर्जरी और डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा !
    Featured

    एम्स ने किया बड़ा दावा, 2 घंटे की सर्जरी और डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा !

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6926230441765467136997b2dc1dcf4ef26c184692887a51e6facde58dca457d7e864f5e3a4b3cf8c2dbff
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां AIIMS के एक सर्जन ने दावा किया है कि आपको डायबिटीज से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए बहुत जद्दोजहद की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ दो घंटे की सर्जरी से इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। सर्जरी के 24 घंटे के अंदर अनकंट्रोल डायबिटीज ठीक हो जाती है। मरीज को दवा की जरूरत नहीं पड़ती।

    मोटापे की इस सर्जरी से डायबिटीज हो रहा ठीक

    एम्स के सर्जन का दावा है कि 35 मरीजों ने यह सर्जरी कराई और सभी को इस बीमारी से छुटकारा मिल गया है। डॉक्टर ने कहा कि मोटापे के लिए शुरू की गई इस सर्जरी से डायबिटीज भी क्योर हो रहा है और अब लोग अनकंट्रोल डायबिटीज के लिए यह सर्जरी करा सकते हैं। एम्स के सर्जरी विभाग के अडिशनल प्रोफेसर डॉ. मंजूनाथ ने बताया पिछले एक से सवा साल के बीच 120 में से 35 ऐसे मरीज थे, जिन्होंने केवल डायबिटीज की वजह से यह सर्जरी कराई थी।

    केस स्टडी 1

    सर्जरी कराने वाले में एक सांसद है। उम्र 65 साल। बॉडी मास इंडैक्स 27 से ज्यादा था। HbA1c 11.7 था। शुगर लेवल अनकंट्रोल था। 15 साल से डायबिटीज के मरीज थे और रोजाना 4 दवाओं के बाद भी शुगर लेवल अनकंट्रोल रहता था। सर्जरी के बाद लगभग 5 महीने हो गए, उन्हें शुगर कंट्रोल के लिए दवा की जरूरत नहीं पड़ रही है।

    केस स्टडी 2

    हार्ट अटैक की शिकार एक महिला इलाज के लिए कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट पहुंची। ब्लॉकेज पाया गया। उन्हें डायबिटीज भी थी। उन्हें हमारे विभाग में रेफर किया। पीड़ित महिला ने कहा कि हार्ट अटैक का तो पता नहीं, कम से कम डायबिटीज से ही छुटकारा मिल जाए। हमने उनकी सर्जरी इस साल मई में की, तब से लेकर अब तक उनका शुगर लेवल कंट्रोल में है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

    किसके लिए है यह सर्जरी

    डॉक्टर मंजूनाथ ने बताया कि यह सर्जरी उनके लिए है जो दो साल से डायबिटीज के मरीज हो, HbA1c का लेवल 7.5 से ज्यादा हो, कम से कम 3 दवाओं के इस्तेमाल के बाद भी शुगर अनकंट्रोल हो।

    किसे सर्जरी की जरूरत नहीं

    जो लोग 15 साल से भी ज्यादा समय से डायबिटीज के मरीज है, जिन्हें इंसुलिन की 100 यूनिट तक लेनी पड़ती हो। दूसरा जिनका HbA1c का स्तर 6.5 है, उन्हें इस सर्जरी की जरूरत नहीं होती है।

    क्या खास है इस सर्जरी में

    डॉक्टर मंजूनाथ ने बताया कि इस सर्जरी में पहले पेट के साइज को छोटा कर इसे एक ट्यूब में बदला जाता है। इसमें पेट के जिस हिस्से प्रकार के हार्मोन बनते है, उसे फूड पाइप में आने से रोका जाता है। इसमें फूड पाइप को बाईपास तरीके से इंटेस्टाइन में जोड़ा जाता है, जिससे यह प्रक्रिया डायबिटीज को कंट्रोल करती है।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बात-बात पर पैरासिटामॉल खाने वाले लोग हो जाएं अलर्ट! बढ़ सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: हर 10 में से 1 महिला को है PCOS की बीमारी, जान लें इसके होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: खाने के बाद कितना होना चाहिए आपका ब्लड शुगर? जानिए डायबिटीज की सही पहचान और बचाव के तरीके

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर के बायपास पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय…

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.