Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 6 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 6 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 6 दिसंबर दिन शनिवार और आज चंद्रमा का गोचर आर्द्रा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा और गुरु आज युति में होकर गजकेसरी योग बना रहे हैं ऐसे मे आज का दिन वृषभ,वृश्चिक और धनु राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक और आनंद प्रदान करने वाला रहेगा। तो आइए विस्तार पूर्वक जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपको आज अपनी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। जो जातक प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल का काम करते हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। बिजली उत्पादों से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी मैं आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। आप अपना काम पूरा कर पाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। घर परिवार के मामले में दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा। आवेश और क्रोध से बचना होगा नहीं तो इससे आपके रिश्ते पर भी असर होगा। भाइयों से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, पित्त संबंधी समस्या होने की आशंका है। खानपान मे संयम रखना जरूरी है।

    वृषभ राशि

    आज का दिन वृषभ राशि के लिए सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बनेगा। साथ ही आज आप शुभ कार्यों पर धन भी खर्च कर सकते हैं। वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति का भी संयोग बना हुआ है। सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा अथवा घूमने का प्लान बन सकता है। पिता पक्ष से आपको आज फायदा होगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आंखों से संबंधित व्यायाम करना और स्क्रीन टाइम को कम करना फायदेमंद होगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। कामकाज आपका सुचारू रूप से चलेगा। बिजनेस में आज लाभ का संयोग बन सकता है। पारिवारिक कारोबार में आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिेलेगा। ज्वेलरी और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों को आज भाग्य अपेक्षा से बढ़कर लाभ दिलाएगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होने का भी योग बना हुआ है। नौकरी में आज आपका सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा जिससे आपका काम आज सुचारू रूप से चलता रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनपसंद भोजन का आयोजन कर सकते है। घर पर मित्रों और मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। पुण्य काम में भाग लेने का संयोग बना रहेगा। सिरदर्द और बीपी से संबंधित समस्या की आशंका है। मानसिक तनाव लेने से बचें।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपका मन उलझन में रह सकता है। बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। नौकरी में आज आपको किसी तकनीकी समस्या का सामना करना होगा। अधिकारियों से आपको आज विवाद में उलझने से बचना होगा। मन में आपके नौकरी में बदलाव का विचार भी आ सकता है अथवा कुछ और नया करने की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों आज आपका दिन खर्चीला हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। पिता के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है, प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपको आज सिरदर्द और मानसिक तनाव हो सकता है। सकारात्मक रहें और योग ध्यान करें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। किसी की बातों में आकर कोई भी निवेश करना या फैसला लेना हानिकारक हो सकता है। आपका मन आज किसी बात को लेकर दुविधा में रहेगा। नौकरी में आज किसी वजह से आपका काम उलझ सकता है। किसी सहकर्मी की वजह से आपको आज तनाव भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में अथवा दूसरों के मामले में आज आपको बिना पूछे कोई सलाह देने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आज सुसराल पक्ष के संबंधियों से बातचीत में संयम रखें, सोच समझकर बोलें नहीं बात का बतंगड़ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। हृदय रोगी अपना विशेष रूप से ध्यान रखें, वाहन चलाते हुए सजग और सतर्क रहें, दूसरों की गलती की वजह से परेशानी हो सकती है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी व्यक्ति का सहयोग आपको परोक्ष रूप से मिल सकता है। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढ़ेगी। पारिवारिक कारोबार व्यापार में आज लाभ की स्थिति रहेगी। आपको आज किसी पेंडिंग काम को निपटाने में भी सफलता मिलने वाली है। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कहीं से धन का लाभ अथवा उपहार भी मिल सकता है। कहीं डूबा या फंसा धन है तो वहां भी लाभ का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आप आज घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर ध्यान देंगे। आपको संतान की ओर से खुशी मिलेगी। मन में कोई नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। सेहत को अनुकूल बनाए रखने के लिए आपको सकारात्मक रहना चाहिए और अनावश्यक मानसिक तनाव लेने से बचना चाहिए। उठते बैठते पोस्चर का ध्यान रखें नहीं तो पीठ में दर्द रह सकता है।​

    यह भी पढ़ें :  स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    तुला राशि

    आज का दिन तुला राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन लाभ आपकी मेहनत पर अधिक निर्भर करेगा। प्रॉपर्टी और शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज शौक और भावुकता में धन खर्च करेंगे। आपको आज किसी पूर्व संपर्क से फायदा मिल पाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपकी परिचय का दायरा बढेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सुख बनेगा रहेगा। आपको आज थकान एवं हड्डियों से संबंधित समस्या होने की आशंका है। वात कारक भोजन से आप आज परहेज रखें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य लाभ और उन्नति का मौका प्रदान करेगा। आप आज प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज विदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपको आज लाभ मिलने वाला है। आपके सितारे बताते हैं कि आपका पारिवारिक जीवन आज अच्छा रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। संतान पक्ष से संबंधित आपकी किसी चिंता परेशानी का समाधान हो सकता है। आपको आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। जिन जातकों को सर्वाइकल की समस्या है वह अपना ध्यान रखें।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य एक से अधिक स्रोत से लाभ दिला सकता है। नौकरी में आपका दिन आज सामान्य बीतेगा। आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी योजना आज सफल होगी। साझेदारी के कारोबार में आज आपको साझेदारों से लाभ और सहयोग मिलेगा। आपको आज पूर्व मे किए गए काम और निवेश का भी फायदा मिलेगा। आप आज होटल और किराना कारोबार सहित वाणिज्य क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यात्रा का संयोग बना है। पारिवारिक जीवन आपका आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन थकान और सुस्ती बनी रहेगी। पीठ और कंधे में दर्द महसूस कर सकते हें।

    यह भी पढ़ें :  पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा आपको आज अपने कामकाज में सजग रहना होगा। साथ ही आज आपको अपने खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ अनचाहे खर्च की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। आपके मन में आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का विचार बन सकता है। किसी तकनीकी समस्या की वजह से भी आपको आज परेशानी हो सकती है। आपको आज कोई ऐसी खबर या सूचना मिल सकती है जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। वैसे आज आपको लव लाइफ में प्रेमी से सपोर्ट मिलेगा। आपसी रिश्ते बेहतर होंगे। प्रेमी के साथ आप डेट पर भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको ससुराल से सहयोग मिलेगा। पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका है और आज तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आपको आज अपनी मेहनत और निरंतर प्रयास का फायदा मिलेगा। आपकी कार्ययोजना सफल होगी। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। जो लोग घर या प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे है उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक और पक्ष मे रहेगा। आपको आज कहीं से अचानक लाभ भी मिल सकता है। आपका पैसा फंसा हो तो आपको प्रयास करना चाहिए धन वापस मिलने का संयोग बनेगा। सगे संबंधियों और मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी शुभ काम में भाग लेने का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है। पुरानी कोई समस्या भी आज उभर सकती है।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज किसी न किसी बात को लेकर विचलित रह सकता है। आपको दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। कामकाज और कारोबार में आज लाभ के साथ उलझन भी पाएंगे। आपको सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाए रखना चाहिए। बिजनेस में दिन का दूसरा भाग लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत के माध्यम से फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको संयम से काम लेना होगा। क्रोध और वाणी की कटुता की वजह से रिश्ते में परेशानी आ सकती है। आपको आज किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से आपको चिंता हो सकती है। छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    • जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों को वितरित किए गए प्रपत्र, जनता से मांगी जाएगी…

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.