Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया दूसरी बेटी को जन्म, हुई नॉर्मल डिलीवरी, सौरभ के परिवार ने की डीएनए जांच की मांग
    Featured

    नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया दूसरी बेटी को जन्म, हुई नॉर्मल डिलीवरी, सौरभ के परिवार ने की डीएनए जांच की मांग

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 25, 2025Updated:November 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69041936017640350800735bece9d599d1594f94905d6c92bf7250d027152f182689313091f2463c758de6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मेरठ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी मुस्कान रस्तोगी मां बन गई है। शनिवार देर रात पेट में तेज दर्द उठने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रविवार को 6:50 बजे डॉक्टरों ने उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई।

    सौरभ के जन्मदिन के दिन दूसरी बेटी का जन्म

    बच्ची का वजन 2.5 किलो है। डॉक्टरों के अनुसार, मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सबसे खास बात यह है कि जिस पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मुस्कान जेल में बंद है, उसी सौरभ का जन्मदिन 24 नवंबर को ही था। सौरभ के जन्मदिन के दिन ही मुस्कान ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया।

    गिरफ्तारी के वक़्त डेढ़ माह की गर्भवती थी मुस्कान

    मुस्कान की पहली बेटी पीहू इस वक्त सौरभ के माता-पिता के साथ रह रही है। पुलिस ने जब मुस्कान को उसके बॉयफ्रेंड साहिल के साथ गिरफ्तार किया था, तब वह डेढ़ महीने की गर्भवती थी। रविवार रात अचानक दर्द बढ़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां गायनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शगुन और 5 डॉक्टरों की टीम ने उसकी सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी कराई।

    सौरभ का परिवार कराएगा टेस्ट

    सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा कि हम बच्चे का DNA टेस्ट कराएंगे। अगर बच्चा मेरे भाई का हुआ, तो हम उसे अपनाएंगे। परिवार का कहना है कि वे इस मामले को लेकर अभी भी भावनात्मक रूप से टूटे हुए हैं, लेकिन बच्चे की जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेंगे।

    मेडिकल कॉलेज में बढ़ी भीड़

    मुस्कान रस्तोगी पिछले कई महीनों से प्रदेश की सबसे चर्चित आरोपियों में रही है। उसकी पहचान ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ के नाम से बनी हुई है। इसी कारण उसकी डिलीवरी की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मुस्कान को देखने, उसकी फोटो और वीडियो बनाने के लिए पहुंचने लगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने स्पेशल पुलिस ड्यूटी लगाई है। महिला वार्ड के गेट पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। केवल जरूरी स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। पुलिस को मुस्कान की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात करनी पड़ी है।

    क्यों चर्चित है मामला?

    मुस्कान रस्तोगी और उसके बॉयफ्रेंड साहिल पर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, सौरभ की हत्या कर शव को नीले प्लास्टिक के ड्रम में भरा गया था। ड्रम को छुपाने और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी। मामला सामने आने के बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्त में लिया गया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

    बहरहाल डिलीवरी के बाद मुस्कान अस्पताल में विशेष निगरानी में है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान को महिलाओं के विशेष वार्ड में रखा गया है। सुरक्षा कारणों से आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। मेडिकल टीम उसकी सेहत पर लगातार निगरानी रख रही है।

    यह भी पढ़ें: 32 साल का दूल्हा और 9 साल की दुल्हन, वायरल वीडियो में डरी-सहमी दिखी बच्ची; लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

    यह भी पढ़ें: शर्मनाक: घर में आयोजित शादी में अपशकुन ना हो इसलिए बेटों ने छिपा ली माँ की मौत का राज, कहा- बॉडी फ्रीजर में रखवा दो, चार दिन बाद करेंगे अंतिम संस्कार; सच्चाई जान रो पड़ा पूरा गांव

    यह भी पढ़ें: 20KM/L माइलेज के साथ मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी नई Maruti Suzuki Ertiga… मिलेंगे तगड़े फीचर्स और 855 km की रेंज

    यह भी पढ़ें :  स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात 11:28…

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.