Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 21 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 21 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 21 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और सिंह समेत कई राशियों को शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात कुंभ राशि में होगा। इस गोचर में आज चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज राहु और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा जिससे ग्रहण योग बनेगा। ऐसे में आज कन्या और कुंभ राशि के जातकों को उलझन और तनाव का भी सामना करना होगा। लेकिन गुरु की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर होने से मेष से मीन तक कई राशियों को इसका लाभ भी मिलेगा।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है, ऐसे में आज आपको आर्थिक लाभ तो मिलेगा लेकिन इसके साथ ही साथ आपका खर्च भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रह सकता है। लेकिन साथी सहकर्मियों की मदद से आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी आज आपकी खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं, किसी शुभ काम में शामिल होने का संयोग बनेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, एहतियात के तौर पर दिनचर्या और खानपान का आपको आज ध्यान रखना होगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। आप आज बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कूटनीति और चतुराई का लाभ मिलेगा। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप कोई नया काम और कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। आपको दीर्घकालीन निवेश का भी आज लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास करने वाले जातको को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको आज पारिवारिक जीवन में पिता से सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। पैतृक धन संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रह है तो इसमें आपको कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी पूर्व परिचित और सगे संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। सेहत कुछ नरम गरम रह सकती है, कमर और पीठ में आज दर्द महसूस कर सकते हैं।​

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से भाग्य भाव में आज चंद्रमा का गोचर हो रहा है। आप चतुर बुद्धि और वाणी कुशलता से कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी मे आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। वैसे काम का दबाव आज सुबह से ही बना रहेगा। आपको आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी। आपको आज शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष रूप से फायदा होगा। आपको आज किसी मित्र या संबंधी की मदद करनी होगी। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल आज बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। सेहत भी आज आपकी अच्छी रहेगी, नकारात्मक भाव को हावी न होने दें। गर्दन आधारित व्यायाम करना आज फायदेमंद होगा।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। जबकि चंद्रमा के साथ राहु भी युति बना रहे हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव और उलझनों का सामना करना होगा। आपको आज कुछ नई चुनौतियों का भी सामना करना होगा। नौकरी में आज साथी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें और सोच समझकर बोलें नहीं तो आपके करीबी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों मे आज कुछ अप्रत्याशित और अनचाहे खर्च का भी सामना करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज महत्वपूर्ण काम को अपने हाथ में ही रखें नहीं तो आपका कम अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। पड़ोसियों से भी आपको आज संयमित व्यवहार रखना होगा। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। संतान की ओर से भी आज मन चिंतित होगा। सेहत का आज ध्यान रखें, आपकी दबी समस्या उभर सकती है। माइग्रेन अथवा नस नाड़ी से संबंधित समस्या होने की भी आशंका रहेगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन होगी लेकिन अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन से आप स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपको पूर्व में किए गए किसी काम का भी फायदा मिलेगा। आपके सितारे आज वाहन और भौतिक सुख साधनों के मिलने का भी संकेत दे रहे हैं। नौकरी में बदलाव का विचार भी आज आपके मन में आ सकता है। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि फैसला अति उत्साह में न लें। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा, लेकिन पड़ोसियों से आज संयमित व्यवहार रखें नहीं तो कहा सुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। सेहत के मामले में आज अपना ध्यान रखना होगा, अपच और पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपको अपनी बुद्धि को स्थिर रखना होगा, क्योंकि आज मानसिक द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में विरोधी और शत्रु आज सतर्क रहेंगे जिससे आपको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए आज सितारे यह भी कहते हें कि आप अपने खर्च पर आज संयम रखें, गैर जरूरी और अचानक आने वाले खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। लेकिन आज आपके लिए अच्छी बात यह भी है कि आप नई तकनीक और क्षमताओं का लाभ ले सकते हैं। कुछ नया करने और सीखने की चाहत आज बढेगी। घर परिवार में आज आपको संयम से चलना होगा। सगे संबंधियों से आज सहयोग में कमी हो सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आज आपसे नाराज हो सकता है। लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग पाएंगे। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपको सांस और नस नाड़ी से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  पत्रकार पर जानलेवा हमला: आदतन गुंडा मजहर खान और साथियों पर गंभीर आरोप

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर पंचम भाव में हो रहा है जो आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। लेकिन अधिकारीगण आपसे कुछ बड़ी उम्मीद लगाए रहेंगे जिससे आपको तनाव भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। शिक्षण के काम से जुड़े जातकों को आज फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत सही रहेगी लेकिन किसी शंका की वजह से मन उलझन में रहेगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन सुखद रहेगा लेकिन आज सुख साधनों पर आपको धन भी खर्च करना होगा। नौकरी में आज आपको विपरीत लिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज उन्नति का विशेष अवसर प्राप्त होगा। आप के लिए आज किराना और बिजली के काम में भी लाभ का संयोग बना है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आज कुछ उलझन बाद बन जाने की संभावना दिखती है। पारिवारिक जीवन में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में दिख रहा है। आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। ससुराल के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी है लेकिन पैरों से संबंधित कुछ समस्या भी हो सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और उत्साह से भरपूर रहेगा। लेकिन आज क्रोध और खीज आपको नुकसान दे सकती है इसलिए आपको संयमित रहना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है जो आपके लिए मिलाजुला रहेगा क्योंकि चंद्रमा के साथ राहु भी आज कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वैसे आपको तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको साथी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा। किसी सहकर्मी की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में काम उलझ जाने से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आज खर्चीला रहेगा। उपकरण और वाहन पर खर्च हो सकता है। भाइयों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए, सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन आज सुखद बीतेगा। सेहत के मामले में ध्यान रखें, नींद की कमी और अनियमित खान पान से आपको परेशानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन बुध और सूर्य की युति से लाभप्रद रहेगा। आपकी राशि में बना बुधादित्य योग आपको सरकारी पक्ष से लाभ दिला सकता है। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आपको दोस्तों और साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। अकाउंट से संबंधित काम में आपको कामयाबी मिलेगी, लोन के लिए प्रयास करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। घर परिवार के मामले में आज पिता का साथ सहयोग महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आपका काम आज सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा। वैवाहिक जीवन में सुख सहयोग पाएंगे। आज आज संतान की ओर से भी खुशी पाएंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर होने से चंद्रमा और राहु की युति होगी। आपको आज नौकरी में चतुराई और अनुभव का फायदा मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आर्थिक मामलों किसी की बातों में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। भावुकता और उलझन की वजह से भी आपको आज परेशानी हो सकती है। घर परिवार में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। भाई बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में नोंकझोंक की स्थिति रहेगी। आपको आज सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए, जोखिम लेने से बचें, शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी हो सकती है।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको पूर्व में किए काम और अनुभव का लाभ मिलेगा। जो लोग तकनीकी क्षेत्र के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज उन्नति का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजली के उपकरण संबंधी काम में आपको फायदा मिलेगा। आज की अच्छी बात है कि आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आज कोई अच्छी डील मिलन से आप बजट से बाहर जाकर धन खर्च करेंगे। किसी वजह से आज यात्रा का संयोग बनेगा। देर रात तक जागरण होना भी संभव है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी बात की वजह से दूरी का अहसास होगा। कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। खानपान में आज आपको संयम रखना होगा । अपच और वायु विकार की समस्या हो सकती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    May 12, 2026

    बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक घर में LPG घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4…

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.