Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Ahmedabad: प्रेमी संग भागी​​​​ विवाहिता को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, फिर भीड़ के सामने यौन संबंध बनाने पर किया मजबूर ! मामले में पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    October 22, 2026

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत का ‘गोल्डन पंच’, वर्ल्ड मुक्केबाजी कप फाइनल्स में इंडिया ने 9 स्वर्ण पदकों के साथ रचा इतिहास
    Featured

    भारत का ‘गोल्डन पंच’, वर्ल्ड मुक्केबाजी कप फाइनल्स में इंडिया ने 9 स्वर्ण पदकों के साथ रचा इतिहास

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68990361217637099155277d4256a6a3802f4fcecfaf25f0a5ec54779b8c02361c91a5d5c70ae92b641a55
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ग्रेटर नोएडा/स्वराज टुडे: भारत ने अपने घर पर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के अंतिम दिन 9 स्वर्ण पदक जीतकर सफलता हासिल की। शहीद विजय सिंह पथिक स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में गूंजते हुए दर्शकों के बीच भारतीय महिला मुक्केबाजों ने कई प्रमुख ओलंपिक श्रेणियों में दबदबा दिखाकर स्वर्णिम लहर चलाई, जबकि पुरुष वर्ग में भी दो स्वर्ण पदकों ने भारत के इस अभियान को और मजबूत किया।

    भारत ने कुल मिलाकर नौ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीते। इस बार शामिल हुए सभी 20 भारतीय मुक्केबाजों ने पदक हासिल कर इतिहास रच दिया। गुरुवार का दिन महिला मुक्केबाजों के नाम रहा। जहां मीनाक्षी (48 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और नूपुर (80+ किग्रा) ने दोपहर सत्र में स्वर्ण जीते।

    वहीं, शाम के सत्र में निकहत जरीन (51 किग्रा), जैस्मीन लैंबोरिया (57 किग्रा) और प्रवीन (60 किग्रा) ने भी शीर्ष स्थान हासिल किए। लास एंजेलिस 2028 ओलंपिक में महिला और पुरुष वर्गों की समान भागीदारी लागू होने के साथ इस फाइनल डे पर भारतीय महिलाओं के दमदार प्रदर्शन ने विश्व मुक्केबाजी में भारत की बढ़ती ताकत का मजबूत संकेत दिया।

    जैस्मीन ने दर्ज की बड़ी जीत

    शाम की सबसे बड़ी जीत विश्व चैंपियन जैस्मीन लैंबोरिया की रही, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता वू शिह यी को 4-1 से हराकर धमाकेदार खिताब जीता। जैस्मीन ने शुरुआत से ही अपने सहज मूवमेंट और धारदार कांबिनेशन से दबदबा कायम किया और आखिरी चरण में मिले दबाव को संयम से झेलकर मुकाबला अपने नाम किया।

    दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने चीनी ताइपे की गुओ यी शुआन को 5-0 से शिकस्त दी, जिसमें उनकी क्लासिक सटीकता और रिंग नियंत्रण झलकता रहा। प्रवीण ने जापान की आयााका तागुची के खिलाफ 3-2 की कड़ी जीत दर्ज की, जिसमें उनके बेहतरीन काउंटर पंच और श्रेष्ठ मूवमेंट निर्णायक साबित हुए।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: CJP का विरोध प्रदर्शन जारी, अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?

    मीनाक्षी ने एशियाई चैंपियन को हराया

    दोपहर में मीनाक्षी ने एशियाई चैंपियन फरजोना फोजिलोवा को 5-0 से हराकर भारत के लिए स्वर्ण जीत की शुरुआत की। उनकी गति, सटीकता और कसा हुआ डिफेंस, खासकर पहले राउंड का लेफ्ट-राइट कांबिनेशन से मुकाबले पर नियंत्रण कर लिया। इसके बाद प्रीति ने इटली की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिरिन चर्राबी को एकतरफा 5-0 से हराया।

    18 महीने बाद रिंग में लौटीं अरुंधति चौधरी ने उज्बेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा को 5-0 से मात दी। नूपुर ने उज्बेकिस्तान की सोतिंबोएवा ओल्तिनोय को 3-2 से पराजित किया और अंतिम राउंड में महत्वपूर्ण पंचों से अपना पहला विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स खिताब सुरक्षित किया।

    पुरुष मुक्केबाजों ने भी जीते दो स्वर्ण पदक

    भारत के पुरुष मुक्केबाजों ने भी दिन को स्वर्णिम बनाते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। सचिन (60 किग्रा) ने किर्गिस्तान के मुनरबेक उउलू सेइइतबेक को 5-0 से हराया, जहां उनकी सटीकता, रफ्तार और सफाई से लगाए पंच निर्णायक रहे। सबसे नाटकीय जीत हितेश (70 किग्रा) की रही, जिन्होंने शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद शानदार वापसी की और कजाखस्तान के नुर्बेक मुरसाल को 3-2 से हराया। अंतिम दो राउंड में लगे उनके जोरदार काउंटर मुकाबले का मोड़ साबित हुए।

    यह भी पढ़ें: 35 साल पहले आया था भारत, स्थानीय युवती से निकाह कर बस गया, प. बंगाल में SIR अभियान के बीच हैरान कर देने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें: जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर SIA का छापा, ग्रेनेड के 3 लीवर, AK-47 के कारतूस मिले, पुलिस कार्रवाई जारी

    यह भी पढ़ें: दरोगा अंकित ने कार में किरण से कई बार बनाए संबंध, फिर खेत में ले जाकर कर दी हत्या, पढ़िए अवैध संबंध के अंत की खौफनाक कहानी

    यह भी पढ़ें :  Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Ahmedabad: प्रेमी संग भागी​​​​ विवाहिता को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, फिर भीड़ के सामने यौन संबंध बनाने पर किया मजबूर ! मामले में पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    October 22, 2026

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    October 21, 2026

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन….अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन

    October 21, 2026

    AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    October 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,031 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,550 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,418 Views
    Don't Miss

    Ahmedabad: प्रेमी संग भागी​​​​ विवाहिता को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, फिर भीड़ के सामने यौन संबंध बनाने पर किया मजबूर ! मामले में पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    October 22, 2026

    अहमदाबाद/स्वराज टुडे: गुजरात के सुरेंद्रनगर से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक दर्दनाक मामला सामने…

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    October 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.