Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»न सिरप बनाता था, न बेचता था, फिर भी 3 साल में कमा डाले 150 करोड़, कौन है बनारस का शुभम ?
    Featured

    न सिरप बनाता था, न बेचता था, फिर भी 3 साल में कमा डाले 150 करोड़, कौन है बनारस का शुभम ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251119 052514
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    वाराणसी/स्वराज टुडे: वाराणसी का कफ सिरप ‘किंग’ शुभम जायसवाल फरार है, मगर उसके काले कारनामे के चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं, न वह सिरप बनाता था न बेचता था, फिर भी महज 3 साल में ही उसने एक ऐसा काला कारोबार खड़ा किया, जिसकी मदद से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए.
    कभी बाइक पर चलने वाला युवक देखते ही देखते इतनी बड़ी शख्सीयत बन गया कि बनारस के हर गली चौराहे पर उसके होर्डिंग नजर आने लगे.

    दबी जुबान से लोग ये भी कहते हैं शुभम को सफेदपोशों से खूब मदद मिली, वह नेता बनना भी चाहता था, कॉलेज के दिनों से ही उसकी ये ख्वाहिश थी. पैसे न होने की वजह से ये पूरी नहीं हो पा रही थी तो उसने पहले पैसा कमाना ही शुरू किया. इसके लिए फर्जी मेडिकल स्टोर खड़े किए, एक ऐसा नेटवर्क साधा जिससे कागजों में सब दुरुस्त लगे, माल की बिक्री भारत में दिखाई, मगर असल में इसे बांग्लादेश भेजा. वहां 120 रुपये की एक बोतल को 1200 से 1800 रुपये तक बेचा गया.

    क्या है पूरा मामला?

    कफ सिरप मामले में शुभम जायसवाल का नाम तब खुला जब ऐबट कंपनी के कोडीन युक्त कफ सिरप की 89 लाख बोतलें गायब होने की बात सामने आई. मामले की जांच शुरू हुई तो सामने आया कि बनारस में ही अकेले 50 लाख बोतलें खपाने का दावा किया गया था, जिन 28 मेडिकल स्टोरों को ये बोतलें भेजी गईं थीं, वह असल में हैं ही नहीं, जिन गोदामों का पता दिया गया था, वहां कुछ नहीं मिला. ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने इस मामले में शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद और अन्य 26 दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट, मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिमिनल कॉन्स्परेसी का मामला दर्ज किया है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    क्या है शुभम की कहानी?

    शुभम की ये कहानी शुरू हुई थी 2019-20 से, वाराणसी के हरिश्चंद्र कॉलेज में वह पढ़ाई करता था. वह नेता बनना चाहता था, मगर पैसों की तंगी की वजह से ऐसा कर नहीं पाया. इसी बीच कोरोना आया और शुभम को एक मेडिकल होलसेलर के यहां हिसाब किताब का काम मिल गया. यहां पर उसे पता चला कि कोडीन वाले कफ सिरप की बांग्लादेश में बहुत मांग है, मगर बिना नेटवर्क वह इस धंधे में घुस नहीं सकता था.

    ऐसे में उसकी मदद की रांची की शैली ट्रेडर्स कंपनी ने, ऐसा दावा किया जाता है कि शुभम के पिता भोला प्रसाद ही इस फर्म के प्रोपराइटर हैं. इस कंपनी का पहले से एक नेटवर्क था, शुभम ने इसकी मदद से सप्लाई चेन तैयार की और डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर कंपनी से सीधे कफ सिरप खरीदने लगा और उन्हें बांग्लादेश भेजने लगा.

    कोडीन क्या होता है?

    कोडीन एक नारकोटिक एनाल्जेसिक दवा है, जिसका प्रयोग हल्के दर्द को दूर करने तथा खांसी को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है. यह दवा दिमाग पर असर करती है और दर्द के संकेतों को कम करती है, भारत में इसे अन्य मॉलीक्यूल के साथ मिलाकर बनाया जाता है. इस सिरप को खरीदने के लिए डॉक्टर के प्रिस्पक्रिप्शन की जरूरत होती है, क्योंकि ये माना जाता है कि इस तरह की कफ सिरप का प्रयोग नशे के लिए हो सकता है.

    बांग्लादेश में शराब का विकल्प है कोडीन

    बांग्लादेश में शराब को लेकर सख्त नियम है, यहां मुस्लिम लोगों के लिए शराब को खरीदने या पीने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जबकि गैर मुस्लिमों को परमिट कार्ड बनवाना होता है. विदेशी होटल या बार से शराब ले सकते हैं, मगर इसका भी पूरा लेखा जोखा रखा जाता है. ऐसे में बांग्लादेश के लोग इस सिरप का प्रयोग शराब के विकल्प के रूप में कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दवा तस्करी के माध्यम से ही बांग्लादेश में आती है, इसीलिए भारत में जिस सिरप की कीमत 120 रुपये के आसपास है वह बांग्लादेश में 1500 से 1800 रुपये में बिकती है.

    यह भी पढ़ें :  Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    बांग्लादेश में क्या हैं नियम?

    बांग्लादेश में कोडीन युक्त सिरप भारत से तस्करी किए जाने का कारण ये भी, क्योंकि बांग्लादेश में ड्रग कंट्रोल ऑर्डिनेंस 1982 के तहत कोडीन युक्त खांसी के सिरप पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, बाद में इसमें ढील दी गई, मगर कोडीन की मात्रा इतनी तय की गई, जिससे नशे में इसका यूज न हो पाए, जबकि भारत में बनी सिरप में कोडीन की मात्रा ज्यादा होती है, इसीलिए इसे तस्करी नेटवर्क से वहां पहुंचाया जाता है.

    भारत से कैसे बांग्लादेश जाता है ये सिरप?

    भारत में कई फार्मास्युटिकल कंपनियां कोडीन से कफ सिरप बनाती हैं, इनमें तमाम बड़े ब्रांड शामिल हैं, यहां से एक तस्करी नेटवर्क के जरिए ये त्रिपुरा जाती हैं और वहां से बांग्लादेश भेजी जाती हैं, इन सिरप को सीमा पार कराने के लिए एक पूरा नेटवर्क काम करता है. सिरप के दाम ज्यादा होने की वजह से तस्करी का पूरा नेटवर्क बड़ा मुनाफा कमाता है, बांग्लादेश के अंदर भी इसका एक पूरा नेटवर्क है जो शराब का विकल्प चाहने वालों को इसकी बिक्री करता है.

    बनारस में कैसे बनाया दबदबा?

    शुभम को नेटवर्क मिल गया था, उसने काले कारोबार को बढ़ाना शुरू किया, कंपनी से सीधे माल उठाया और बांग्लादेश भेजना शुरू किया, उसे ये पता था कि अगर सारा माल सीधे बांग्लादेश भेजा तो पकड़ में आएगा, इसीलिए वह लगातार बनारस और प्रदेश के अन्य शहरों में स्थित मेडिकल स्टोरों को सिरप की बिक्री दिखाता था, मगर असल में ये माल सीधा बांग्लादेश भेजा जाता था. अभी तक बनारस के अलावा गाजियाबाद में भी कई ऐसे मेडिकल स्टोर के नाम सामने आ चुके हैं जबकि असल में ये मेडिकल स्टोर हैं ही नहीं.

    यह भी पढ़ें :  पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत...जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    बदलने लगी लाइफस्टाइल

    काले कारोबार से मुनाफा हुआ तो देखते ही देखते बाइक पर चलने वाला शुभम जायसवाल लग्जरी गाड़ियों से चलने लगा. उसके पास डिफेंडर समेत कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. इस बार दीपावली पर उसने पूरे बनारस में मेडिकल होलसेलर और अन्य दवा कारोबारियों को मिठाई भी बंटवाई थी, खास बात ये थी कि जिस डिब्बे में मिठाई भेजी गई थी, उस पर शुभम जायसवाल की फोटो भी लगी थी.

    SIT कर रही मामले की जांच

    मामलें की परतें खुलने के बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया. इसके अलावा ED और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने भी रिकॉर्ड खंगाले, फिलहाल वाराणसी के अलावा गाजियाबाद में भी 1.57 लाख बोतलें कफ सिरप की मिली हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये खेप मेरठ के आसिफ के जरिए देश से बाहर भेजी जानी थी.लेकिन इसके पहले ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हो गया.

    यह भी पढ़ें: बालको थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश का पुलिस ने कर दिया पर्दाफ़ाश, मामले में 19 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदात में प्रयुक्त वाहन और हथियार भी जब्त

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए युवक को युवती के परिजनों ने जिंदा जलाया, दरवाजे पर तड़प तड़प कर मौत

    यह भी पढ़ें: मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों से 14 नग मोटरसाइकिल और 06 नग SECL के रोलर जब्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात 11:28…

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.