हसदेव नदी में कार्तिक स्नान के दौरान 12 वर्षीय छात्र की डूबकर मौत

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती स्थित करण घाट में 5 नवंबर की सुबह एक दु:खद घटना घटी। 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो मित्रो संग हसदेव नदी में कार्तिक स्नान कर रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

जानकारी के अनुसार निखिल और उसके मित्र हसदेव नदी में चुंबक की मदद से पैसे खोजने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान निखिल गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। घटना के समय उसके साथ मौजूद दोनों मित्र घबरा कर मौके से भाग गए और घर जाकर परिजनों को सूचना दी। भीड़ और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने निखिल का शव नदी से बाहर निकाल लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा और परिजनों के बयान दर्ज किए।

बताया जा रहा हैं की मृतक निखिल कक्षा 6वीं का छात्र था। उसके पिता एक निजी कंपनी में ठेका कर्मी हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पति को टुकड़ों में काटकर रसोई में दफनाया शव, फिर लगवा दी टाइल्स…अहमदाबाद की ”मुस्कान” की दिल दहलाने वाली करतूत का एक साल बाद हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें: JDU नेता के बड़े भाई सहित भाभी-भतीजी की मौत, पूर्णिया में मच गया हड़कंप

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा: मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर कालका मेल से गाजर मूली की तरह कट गए आधा दर्जन श्रद्धालु, सामने आई ये बड़ी वजह

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -