Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»25 वर्षों से लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हमारा छत्तीसगढ़: विधायक श्री प्रेमचंद पटेल; रंगारंग प्रस्तुति के साथ 3 दिवसीय राज्योत्सव का हुआ आगाज
    Featured

    25 वर्षों से लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हमारा छत्तीसगढ़: विधायक श्री प्रेमचंद पटेल; रंगारंग प्रस्तुति के साथ 3 दिवसीय राज्योत्सव का हुआ आगाज

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा नगर क्षेत्र के डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है।

    IMG 20251103 WA0022

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है जिनसे आमजन लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेशवासियों को दिए गए अनेक विकास कार्यो के सौगात के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश से पृथक होकर नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ। इन 25 वर्षों में प्रदेश का राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

    IMG 20251103 WA0018

    राज्य सरकार ने पीएम आवास, महतारी वंदन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में गरीब, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं समेत सभी वर्ग के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं और राज्य के विकास में अपना अहम योगदान भी दे रहे हैं। विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी हो रही है। महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से हर महीने माताओं और बहनों को 01-01 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की जा रही है। राज्य में ओद्योगिक विकास के साथ साथ राजिम कुंभ मेला, माता कौशल्या मंदिर जैसे कार्यो से सांस्कृतिक विकास भी निरंतर हो रहा है। सुरक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ते हुए बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    IMG 20251103 WA0003

    कार्यक्रम में उपस्थित महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं। प्रदेश भी प्रधानमंत्री की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

    IMG 20251103 WA0016

    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय एवं कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों के निर्देशन में जिले में शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी की सहभागिता से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में विभागीय स्टालों के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रगति की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका अवलोकन कर आमजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ ले सकते है। कलेक्टर ने बताया कि विगत दिवस 16 हजार से अधिक पीएम आवास के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। जिला खनिज संस्थान न्यास का सदुपयोग जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं हेतु किया जा रहा। सुदरवर्ती क्षेत्रो में सुगम आवागमन की व्यवस्था हेतु 200 करोड़ से अधिक से सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई है। जिले में नए स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हेतु अनेक नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ को बेहतर और नई ऊंचाइयों में पहुचाने हेतु निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें :  वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

    IMG 20251103 WA0014

    इस अवसर पर सभापति नगर निगम श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद श्री पंकज देवांगन, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री गोपाल मोदी, श्री अशोक चावलानी, श्री हितानंद
    अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

    विभागीय स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं की ली जानकारी

    राज्योत्सव स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि श्री पटेल सहित अन्य अतिथियों द्वारा सभी स्टॉल का अवलोकन किया गया। महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में अतिथियों द्वारा नन्हें शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही वन विभाग के स्टॉल में स्थानीय उत्पादों का अवलोकन कर उनके निर्माण एवं उपयोग से अवगत हुए। इसी प्रकार जिला पंचायत, पुलिस, समाज कल्याण, आदिमजाति विकास विभाग, वन, शिक्षा, क्रेडा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, नगरनिगम, जनसम्पर्क, उद्योग, एसईसीएल,एनटीपीसी, बाल्को सहित अन्य विभाग द्वारा लगाए स्टालो का अवलोकन कर संचालित योजनाओं की जानकारी ली अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के लिए शुभकामना दी।

    लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी सहित अन्य कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति-

    राज्योत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। स्थानीय कलाकारों के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय प्रसिद्ध जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी, सूफी, लोकगीत गायक श्री राहुल ठाकुर, तबला वादक श्री प्रयत पांडे, बांसुरी वादक श्री साखू राम खैरवार, आद्या कौशिक, परमानंद सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, करतला, कटघोरा पाली की छात्राओं सहित अन्य कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गईं। देर रात्रि तक गायक श्री षड़ंगी के जसगीत एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर दर्शक झूमते रहे।

    यह भी पढ़ें :  मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: पिता ने मनसा देवी मंदिर में मांगी थी मन्नत, अब बेटी शेफाली ने रच दिया इतिहास; मां बोलीं- आते ही खिलाऊंगी चटनी-रोटी

    यह भी पढ़ें: प्राइवेट स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर 9 साल की बच्ची ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस, इकलौती संतान की मौत से माता-पिता का बुरा हाल

    यह भी पढ़ें: फिर लगा खाकी पर दाग: लखनऊ में दो लाख घूस लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, गैंगरेप से नाम हटाने को मांगी थी रिश्वत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    कौन बनेगा CG के भविष्य का अर्जुन ?? रायपुर/स्वराज टुडे: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर…

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.