Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अब कोई गरीब पैसे के कारण जेल में बंद नहीं रहेगा… दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने लिया ऐतिहासिक फैसला
    Featured

    अब कोई गरीब पैसे के कारण जेल में बंद नहीं रहेगा… दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    high vs supreme court 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करीब तीन साल पहले तत्कालीन चीफ जस्टिस के सामने मंच से कहा था कि जमानत राशि नहीं होने के कारण गरीब आदिवासी बेल मिलने के बावजूद जेल में बंद हैं.

    बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसका अपडेट लेकर मामले का स्वत: संज्ञान लिया और अब दिवाली के त्योहार पर एक अच्छी खबर आई है. गरीबों की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक यूनिक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार कर ली है. देश की सबसे बड़ी अदालत ने निर्देश दिया है कि किसी अपराध के लिए गिरफ्तार और मुकदमे की सुनवाई के दौरान जेल में बंद कोई भी गरीब व्यक्ति अगर जमानत के लिए पैसे दे पाने में असमर्थ है तो सरकार उसकी रिहाई सुनिश्चित कराएगी. स्पष्ट कहा गया है कि सरकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जमानत राशि उपलब्ध कराएगी.

    यह नई एसओपी सुप्रीम कोर्ट ने न्याय मित्र (एमीकस क्यूरी) के सुझावों को शामिल कर तैयार की है. जी हां, जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एस.सी. शर्मा की पीठ ने न्याय मित्र और वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा के अलावा एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी के सुझावों को शामिल किया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस ओर तब ध्यान दिया था, जब उसे पता चला कि हजारों की संख्या में विचाराधीन कैदी ऐसे हैं जो जमानत मिलने के बावजूद सिर्फ इसलिए जेल में पड़े हैं क्योंकि वे जमानत बॉन्ड नहीं भर पा रहे हैं.

    SC पीठ का निर्देश – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) एक लाख रुपये तक की जमानत राशि भर सकता है और अगर निचली अदालत ने इसे एक लाख रुपये से ज्यादा मुकर्रर किया है तो वह इसे कम करने के लिए आवेदन दायर करेगा.

    यह भी पढ़ें :  कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण...प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित

    बैंक अकाउंट चेक करेंगे फिर…

    दिशानिर्देश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी विचाराधीन कैदी को जमानत मिलने के सात दिन के भीतर जेल से रिहा नहीं किया जाता है तो जेल अधिकारी डीएलएसए सचिव को सूचना देंगे. इसके बाद वह तुरंत एक शख्स को यह सत्यापित करने के लिए नियुक्त करेंगे कि विचाराधीन कैदी के बचत खाते में पैसे हैं या नहीं.

    अगर अभियुक्त के पास पैसे नहीं हैं तो जिला स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति रिपोर्ट मिलने की तारीख से पांच दिन के भीतर DLSA की सिफारिश पर जमानत के लिए धनराशि जारी करने का निर्देश देगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऐसे मामलों में जहां अधिकार प्राप्त समिति यह सिफारिश करती है कि विचाराधीन कैदी को ‘गरीब कैदियों को सहायता योजना’ के तहत वित्तीय सहायता का लाभ दिया जाए, वहां एक कैदी के लिए 50,000 रुपये तक की अपेक्षित राशि निर्धारित तरीके से निकालने और संबंधित न्यायालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा सकता है.

    यह भी पढ़ें: जिले में पटाखा दुकान की आड़ में मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन, राजीव गांधी ऑडिटोरियम के पास नशे में धुत युवक-युवती का सामने आया वीडियो

    यह भी पढ़ें: ब्रेन हेमरेज से बेटे की मौत की खबर सुन माँ ने भी तोड़ा दम, पढ़िए आत्मा को झकझोर देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: दून एक्सप्रेस में जबरन कब्जा किए सीट खाली कराने गए टीटीई को महिलाओं ने जमकर पीटा, मुंह पर फेंकी चाय

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.