Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोसाबाड़ी दशहरा मैदान में भारी आतिशबाजी के साथ किया जाएगा रावण के साथ कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले का दहन, 4 अक्टूबर को होगा भव्य जागरण
    Featured

    कोसाबाड़ी दशहरा मैदान में भारी आतिशबाजी के साथ किया जाएगा रावण के साथ कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले का दहन, 4 अक्टूबर को होगा भव्य जागरण

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 1, 2025Updated:October 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251001 193124 4506
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आर.पी. नगर फेस 1 द्वारा बुधवार को पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्यक्रम सम्पन्न हो गया ।

    IMG20251001124912

    पूजा समिति द्वारा दुर्गा नवमी पर हवन कार्यक्रम का आयोजन एक पवित्र और महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो नवरात्रि के समापन का प्रतीक होता है जो पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस हवन से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को स्वास्थ्य, सफलता और बाधाओं से मुक्ति का आशीर्वाद देती हैं।

    दुर्गा नवमीं पर हवन के बाद हर साल की तरह इस बार भी विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।

    IMG 20251001 18184710

    आकर्षक एवं मनमोहक आतिशबाजी के बीच रात्रि 8 बजे होगा रावण दहन

    दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस -1 के अध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि समिति द्वारा दशहरा उत्सव मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। पूरे जिले में उनकी समिति द्वारा ही असुरराज रावण के अलावा कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया जाता है । अधर्म पर धर्म की जीत के इस पर्व को आरपी नगर के इस दशहरा मैदान में बड़े भव्य तरीके से मनाया जाता है । इसी कड़ी में दशहरा उत्सव प्रभारी जीतू पटेल व रावण साज सज्जा प्रभारी केशव सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार को सर्वप्रथम बाजे गाजे के साथ भगवान श्री राम के दरबार की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी । इसके उपरांत आकर्षक एवं मनमोहक आतिशबाजी के साथ रात्रि लगभग 8 बजे रावण दहन किया जाएगा । इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत , कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    IMG 20251001 18232415

    4 अक्टूबर को भव्य जागरण का आयोजन

    दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी फेस-1 द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शहर में काफी प्रसिद्ध है। इसी कड़ी में इस बार भी 4 अक्टूबर दिन शनिवार को रात्रि 8:00 बजे से दशहरा मैदान में अंजोर टीम के छत्तीसगढ़ी लोक गायिका गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर द्वारा भव्य जागरण एवं जसगीत की प्रस्तुति दी जाएगी । शहर वासियों से अपील है कि इस अवसर पर देवी मां के भजनों एवं भक्ति गीतों का श्रवण लाभ लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं ।

    दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव के इस भव्य आयोजन में समिति के संस्थापक अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी, संतोष खरे, संयोजक ठाकुर छन्नू सिंह, प्रह्लाद रजक, प्रवक्ता वेद प्रकाश यादव, सचिव अंकित तिवारी, शशिकान्त शुक्ला, अमित जैन, अमित पटेल, रूपेश शर्मा, रोहन सिंह क्षत्रिय, गोविंद साहू, मीडिया प्रभारी दीपक साहू समेत समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अहम योगदान दे रहे हैं ।

    देखें वीडियो : 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा…

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.