Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक
    Featured

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250908 WA0640
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कलेक्टर ने बैठक की तैयारी की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    कोरबा/स्वराज टुडे:  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर 2025 को कोरबा प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री साय 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण एवं प्राधिकरण के सदस्य शामिल होंगे। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
    गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कोरबा, गोरेला- पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम (कवर्धा), बिलासपुर, रायगढ़ एवं सक्ती जिला शामिल हैं। प्राधिकरण में 51 सदस्य एवं 24 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। जो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में शामिल होकर स्वीकृत कार्यों के संदर्भ अपने विचार,सुझाव एवं शिकायत रखते हैं।

    कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में शामिल होने वाले व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी एवं अधिकारियों के ठहरने हेतु निर्धारित विश्राम गृहों का लाइजनिंग अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मुख्यमंत्री से भेंट होने वाले हितग्राहियों की भी जानकारी तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाने एवं बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने एवं सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।

    यह भी पढ़ें :  कुत्ते पर जहर का किया टेस्ट, फिर बारी-बारी से गांव के 8 लोगों की ले ली जान, अब पुलिस की गिरफ्त में छत्तीसगढ़ का साइको किलर

    कलेक्टर श्री वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ प्राधिकरण बैठक की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रवेश, बैठक कक्ष, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, रोड क्लीयरेंस, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम कोरबा श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी में बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला शराब और शबाब का प्रोग्राम, किसी ने लीक कर दिया वीडियो

    यह भी पढ़ें: शासकीय भूमि को करोड़ों में बेचने ब मामला : प्रशासन की आधी अधूरी कार्रवाई पर उठ रहे सवाल, इधर फिर 10 घरों को बचाने के एवज में 50-50 हजार रुपये की वसूली की खबर…

    यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ प्यार, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा तो मौके पर ही करा दी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026

    मुजफ्फरनगर में ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    June 25, 2026

    BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,661 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    *निगम प्रशासन की कार्यशैली पर इस बार फिर से उठे कई बड़े सवाल… *समय-समय में…

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.