Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पितृ पक्ष कब से शुरू है, पहला श्राद्ध कब है, किस तिथि को किसका श्राद्ध किया जाता है…जानें अपने हर सवाल का जवाब
    Featured

    पितृ पक्ष कब से शुरू है, पहला श्राद्ध कब है, किस तिथि को किसका श्राद्ध किया जाता है…जानें अपने हर सवाल का जवाब

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    New Project 4 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Pitru Paksha 2025 Start Date Live: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्ध प्रारंभ होते हैं और इस साल श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 को हो रही है। इस दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भी लगेगा।

    लेकिन ग्रहण का पितृ पक्ष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। तो वहीं श्राद्ध पक्ष का समापन 21 सितम्बर को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के साथ होगा। सनातन धर्म में श्राद्ध पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। श्राद्ध शब्द श्रद्धा से बना है, जिसका मतलब है पितरों के प्रति हमारी श्रद्धा भाव। हमारे अंदर प्रवाहित रक्त में हमारे पितरों के अंश हैं, जिसके कारण हम उनके ऋणी होते हैं और यही ऋण उतारने के लिए श्राद्ध कर्म किये जाने का विधान बताया गया है। कहते हैं पितृपक्ष में किये गए श्राद्ध-तर्पण, पिंडदान इत्यादि कार्यों से पूर्वजों की आत्मा को तो शांति प्राप्त होती ही है, साथ ही कर्ता को भी पितृ ऋण से मुक्ति मिल जाती है।

    पितृ पक्ष 2025 तिथियां और टाइम (Pitru Paksha 2025 Dates And Time In Hindi)

    पितृ पक्ष 2025 तारीख श्राद्ध 2025 तिथियां कुतुप मूहूर्त रौहिण मूहूर्त अपराह्न काल
    7 सितंबर 2025, रविवार पूर्णिमा श्राद्ध 11:54 AM से 12:44 PM 12:44 PM से 01:34 PM 01:34 PM से 04:05 PM
    8 सितंबर 2025, सोमवार प्रतिपदा श्राद्ध 11:53 AM से 12:44 PM 12:44 PM से 01:34 PM 01:34 PM से 04:04 PM
    9 सितंबर 2025, मंगलवार द्वितीया श्राद्ध 11:53 AM से 12:43 PM 12:43 PM से 01:33 PM 01:33 PM से 04:03 PM
    10 सितंबर 2025, बुधवार तृतीया श्राद्ध 11:53 AM से 12:43 PM 12:43 PM से 01:33 PM 01:33 PM से 04:02 PM
    10 सितंबर 2025, बुधवार चतुर्थी श्राद्ध 11:53 AM से 12:43 PM 12:43 PM से 01:33 PM 01:33 PM से 04:02 PM
    11 सितंबर 2025, गुरुवार पंचमी श्राद्ध 11:53 AM से 12:42 PM 12:42 PM से 01:32 PM 01:32 PM से 04:02 PM
    12 सितंबर 2025, शुक्रवार षष्ठी श्राद्ध 11:53 AM से 12:42 PM 12:42 PM से 01:32 PM 01:32 PM से 04:02 PM
    13 सितंबर 2025, शनिवार सप्तमी श्राद्ध 11:52 AM से 12:42 PM 12:42 PM से 01:31 PM 01:31 PM से 04:00 PM
    14 सितंबर 2025, रविवार अष्टमी श्राद्ध 11:52 AM से 12:41 PM 12:41 PM से 01:31 PM 01:31 PM से 03:59 PM
    15 सितंबर 2025, सोमवार नवमी श्राद्ध 11:51 AM से 12:41 PM 12:41 PM से 01:30 PM 01:30 PM से 03:58 PM
    16 सितंबर 2025, मंगलवार दशमी श्राद्ध 11:51 AM से 12:41 PM 12:41 PM से 01:30 PM 01:30 PM से 03:57 PM
    17 सितंबर 2025, बुधवार एकादशी श्राद्ध 11:51 AM से 12:41 PM 12:41 PM से 01:30 PM 01:30 PM से 03:56 PM
    18 सितंबर 2025, गुरुवार द्वादशी श्राद्ध 11:51 AM से 12:39 PM 12:39 PM से 01:28 PM 01:28 PM से 03:55 PM
    19 सितंबर 2025, शुक्रवार त्रयोदशी श्राद्ध 11:51 AM से 12:39 PM 12:39 PM से 01:28 PM 01:28 PM से 03:55 PM
    20 सितंबर 2025, शनिवार चतुर्दशी श्राद्ध 11:50 AM से 12:39 PM 12:39 PM से 01:27 PM 01:27 PM से 03:54 PM
    21 सितंबर 2025, रविवार सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध 11:51 AM से 12:38 PM 12:38 PM से 01:27 PM 01:27 PM से 03:53 PM
    यह भी पढ़ें :  दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    कब करना चाहिए श्राद्ध (Shradh Kab Karna Chahiye)

    धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार श्राद्ध या तर्पण दोपहर 12 बजे के बाद करने से अनुरूप फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा दिन में कुतुप और रोहिणी मुहूर्त श्राद्ध कर्म के लिए सबसे शुभ माने जाते हैं। श्राद्ध करने के लिए किसी योग्‍य ब्राह्मण को घर पर बुलाकर मंत्रों का उच्‍चारण करें और पूजा के बाद जल से तर्पण करें। इसके बाद गाय, कुत्ते और कौवे के लिए भोजन निकालें। इन जीवों को भोजन देते समय अपने पितरों का स्‍मरण जरूर करें।

    पितृ पक्ष में तर्पण कैसे करें (Pitru Paksha Mein Tarpan Vidhi)

    • पितरों को पानी पिलाने की प्रक्रिया को ही तर्पण कहा जाता है।
    • तर्पण करने के लिए एक पीतल या फिर स्टील की परात लें।
    • उसमें शुद्ध जल डालें और फिर थोड़े काले तिल और दूध डालें।
    • इस परात को अपने सामने रखें और एक अन्य खाली पात्र भी पास में रखें।
    • फिर अपने दोनों हाथों के अंगूठे और तर्जनी ऊंगली के मध्य में दूर्वा यानी कुशा लेकर अंजलि बना लें। यानी दोनों हाथों को मिलाकर उसमें जल भर लें।
    • इसके बाद अंजलि में भरा हुआ जल दूसरे खाली पात्र में डालें।
    • जल डालते समय अपने प्रत्येक पितृ के लिए कम से कम तीन बार अंजलि से तर्पण करें।

    पितृ पक्ष में घर पर कैसे करें श्राद्ध (Pitru Paksha Mein Ghar Par Shradh Kaise Kare)

    • श्राद्ध वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद घर की साफ-सफाई करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
    • इसके बाद दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बाएं पैर को मोड़कर बाएं घुटने को जमीन पर टिका कर बैठ जाएं।
    • फिर एक तांबे का चौड़ा बर्तन लें जिसमें काले तिल, गाय का कच्चा दूध और गंगाजल पानी डालें।
    • फिर जल को दोनों हाथों में भरकर सीधे हाथ के अंगूठे से उसी बर्तन में गिराएं और इस दौरान अपने पितकों का स्मरण करें।
    • पितरों के लिए भोजन तैयार करें।
    • श्राद्ध के लिए ब्राह्मण को घर पर बुलाएं और सच्चे मन से उन्हें भोजन कराएं और ब्राह्मण के पैर धोएं।
    • श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अवश्य अर्पित करें।
    • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ब्राह्मण को भोजन कराने से पहले पंचबली यानी गाय, कुत्ते, कौवे, देवता और चींटी के लिए भोजन अवश्य निकालें। ये एक महत्वपूर्ण परंपरा है।
    • भोजन के बाद ब्राह्मणों को दान भी करें और उनका आशीर्वाद लें।
    यह भी पढ़ें: कब और कैसे शुरू होती है बच्चों में प्राइवेट पार्ट्स के प्रति जिज्ञासा, क्या करें पेरेंट्स?
    यह भी पढ़ें: थाने में पुलिसवालों ने एकदूसरे पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली, पढ़िए सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी
    यह भी पढ़ें: पति घर लाता तलाकशुदा महिलाएं, कमरे में करता रेप और पत्नी बनाती MMS, फिर शुरू होता ठगी का अनोखा खेल
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,106 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.