Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»एविल इंजेक्शन बना नशे का नया जरिया, मेडिकल दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा इंजेक्शन,किशोरों की जिंदगी को डुबो रहा जहर
    न्यूज़ अपडेट

    एविल इंजेक्शन बना नशे का नया जरिया, मेडिकल दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा इंजेक्शन,किशोरों की जिंदगी को डुबो रहा जहर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6743393681753681534949d8d6eb75dd33db686967d220464749e85232a39bc19e24866b4f54903ec2e03e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    मुरलीगंज/स्वराज टुडे: नशेबाज नशाखोरी का कोई न कोई तरीका निकाल ही लेते हैं. कोरेक्स, बोनफिक्स, आयोडेक्स, हिमगंगे तेल और सॉल्यूशन जैसी चीजें अब पुरानी हो गयी है. अब बिहार के मुरलीगंज में नशे का नया खतरनाक ट्रेंड देखने को मिल रहा है.

    दवा दुकानों में आसानी से उपलब्ध है इंजेक्शन

    जानकारी के मुताबिक मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में नशे का एक खतरनाक ट्रेंड तेजी से उभर रहा है. एलर्जी के इलाज में उपयोग होने वाला ‘एविल इंजेक्शन’ (फेनिरामाइन मैलेट) अब युवाओं और किशोरों के बीच नशे के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है.

    हैरान करने वाली बात यह है कि यह दवा मेडिकल दुकानों पर डॉक्टर की पर्ची के बिना भी आसानी से उपलब्ध है.

    10 से 20 वर्ष के किशोर कर रहे IV के जरिए सेवन

    डॉक्टर राजेश कुमार के मुताबिक, किशोर इसे बुप्रेनोर्फिन जैसी मादक दवाओं के साथ मिलाकर IV (इंट्रावीनस) रूप में ले रहे हैं. यह सीधे दिमाग को प्रभावित करता है. कई मामलों में इससे भ्रम, तेज बुखार, दिल की धड़कन तेज होना, और मांसपेशियों का क्षरण तक हो चुका है.

    इंजेक्शन के साथ कोडीन सिरप व अन्य नशे की सामग्री बरामद

    हाल ही में वार्ड नंबर नौ में चोरी की घटना के बाद एक सर्विस दुकान से एविल इंजेक्शन और सिरिंज के खाली वायल बरामद हुए. इससे यह साफ हुआ कि यह इंजेक्शन नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

    हर कोने में बिक रहा नशा, प्रशासन मौन

    मुरलीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दिनेश मिश्रा उर्फ बाबा ने कहा कि शहर के हर गली-मुहल्ले में नशे का सामान मिल रहा है. गांजा, सिगरेट, गुटखा से लेकर कोडीन सिरप और इंजेक्शन तक, सब खुलेआम बिक रहे हैं. न स्कूलों की परवाह है, न प्रशासन की.

    शराबबंदी के बाद बढ़ा इंजेक्शन का चलन-

    20 सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज जायसवाल के अनुसार, शराबबंदी के बाद किशोर वर्ग नशे के दूसरे विकल्प की तलाश में इंजेक्शन जैसे खतरनाक विकल्प अपना रहे हैं. दुकानदार थोड़ी लालच में बिना पर्ची दवाएं बेच रहे हैं.

    स्वास्थ्य पर खतरनाक प्रभाव, जान तक जा सकती है

    विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार कहते हैं कि यह नशा सीधे दिमाग और नर्व सिस्टम को प्रभावित करता है. इससे सोचने-समझने की शक्ति खत्म होती जाती है और जान जाने तक की नौबत आ सकती है. -सख्त निगरानी की जरूरत- डॉक्टरों का मानना है कि एविल जैसी ओटीसी दवाओं की बिक्री पर सख्ती जरूरी है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि युवाओं की जिंदगी को इस धीमे जहर से बचाया जा सके.

    300 रुपये में बिकती है ब्राउन शुगर की एक पुड़िया. … मुरलीगंज बायपास, मीरगंज चौक, कार्तिक चौक सहित दर्जनों स्थानों पर हो रही नशे की बिक्री. … एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत हो सकती है दस साल तक की सजा का प्रावधान है.

    यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, बैंक का लोन चुकाने के आदेश के अलावा 1 माह के कारावास की सजा

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, कई घायल, प्रशासन के आलाधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    यह भी पढ़ें: हिंदू लड़कियों को प्‍यार में फंसा अरमान और अरबाज करते रेप, फिर जैरुननिशा धर्मांतरण का बनाती थी दबाव; कुशीनगर में जिहादी गैंग का पर्दाफाश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Abu Road : नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को मुद्दों की रिपोर्टिंग से हटकर समाधान देने की दी गयी चुनौती

    September 12, 2026

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर में द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ हुआ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

    August 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,998 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,537 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    मुंबई/स्वराज टुडे:  बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक और समाजसेवी डॉ. कृष्णा चौहान को एक और प्रतिष्ठित…

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.