Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ICICI बैंक मैनेजर साक्षी गुप्ता ने खाताधारकों को लगाया करोड़ों का चूना, फर्जीवाड़े का तरीका जान पुलिस भी रह गयी हैरान
    Featured

    ICICI बैंक मैनेजर साक्षी गुप्ता ने खाताधारकों को लगाया करोड़ों का चूना, फर्जीवाड़े का तरीका जान पुलिस भी रह गयी हैरान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66740437217492666005507034685d835490f423c1d336ac43d1aa5f98d41c7634d3d2777994b2af59c426
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    कोटा/स्वराज टुडे: आम लोगों के लिए बैंक वह जगह होती है जहां वे अपने जीवनभर की कमाई को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन राजस्‍थान के कोटा शहर में सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने इस भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। शहर की एक बैंक शाखा में कार्यरत महिला अधिकारी ने 100 से ज्यादा खातों से करोड़ों रुपये गुपचुप तरीके से निकालकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

    शेयर बाजार में डूबा दिया जनता का पैसा

    यह फर्जीवाड़ा राजस्‍थान के कोटा में उद्योग नगर पुलिस थाना के डीसीएम इलाके में स्थित ICICI बैंक की श्रीराम नगर शाखा में सामने आया है। बैंक की तत्कालीन रिलेशनशिप मैनेजर साक्षी गुप्ता पर आरोप है कि उसने करीब ढाई साल तक ग्राहकों के खातों से चुपचाप पैसे निकालकर शेयर बाजार में निवेश किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने करीब 3 करोड़ रुपये 110 खातों से ट्रांसफर किए।

    31 मई को गिरफ्तारी, जेल भेजी गई

    मीडिया की खबरों के अनुसार उद्योग नगर थाने के एसआई इब्राहिम ने बताया यह घोटाला फरवरी 2024 में दर्ज रिपोर्ट के बाद उजागर हुआ। साक्षी साल 2020 से 2023 के बीच बैंक की इस शाखा में पदस्थ थी। 31 मई 2025 को उसे गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

    मोबाइल नंबर बदले, ओटीपी पर कब्जा जमाया

    पुलिस जांच में पता चला कि साक्षी गुप्‍ता ने कई खाताधारकों के मोबाइल नंबर बदलकर अपने जानकारों के नंबर दर्ज करवा दिए। इसके चलते असली ग्राहकों तक बैंक से जुड़ी कोई सूचना या ट्रांजैक्शन अलर्ट नहीं पहुंच पा रहे थे। इतना ही नहीं, उसने डेबिट कार्ड, पिन और ओटीपी का दुरुपयोग कर अवैध लेनदेन किए और कई मामलों में खातों में ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी चालू कर दी। वह भी बिना खाताधारकों की जानकारी के।

    यह भी पढ़ें :  कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    ऐसे हुआ खुलासा

    मामला तब सामने आया जब एक ग्राहक ने अपनी 1.50 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट की जानकारी मांगी। जांच में पता चला कि बिना अनुमति वह राशि किसी और खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी। इसके बाद बैंक के अन्य ग्राहकों के खातों की भी छानबीन की गई, जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।

    ‘पूल अकाउंट’ बना वृद्धा का खाता

    कोटा पुलिस के अनुसार, साक्षी गुप्‍ता ने एक वृद्ध महिला के खाते का इस्तेमाल ‘पूल अकाउंट’ की तरह किया। इस खाते में फरवरी 2023 तक करीब ₹3.22 करोड़ ट्रांसफर किए गए। वृद्धा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसी खाते से साक्षी ने अन्य खातों में रकम भेजी और बाजार में निवेश किया। अधिकतर रकम शेयर बाजार में डूब गई।

    31 ग्राहकों की FD समय से पहले तोड़ी

    जांच में यह भी सामने आया है कि साक्षी गुप्ता ने 31 खाताधारकों की फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पहले तुड़वाकर करीब ₹1.34 करोड़ की रकम अपने चुने गए खातों में ट्रांसफर कर दी। उसने धोखे से ₹3.40 लाख का पर्सनल लोन भी लिया।

    यह भी पढ़ें: किआ इंडिया के प्लांट से 20 करोड़ के इंजन की चोरी, CCTV से खुला राज… दो पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: गांव के लोगों के लिए मसीहा था दिव्यांग युवक, जब घर पहुंची CBI तो खुल गई सारी पोल

    यह भी पढ़ें: इंजेक्शन लगते ही ICU में मरीजों की एक के बाद एक होने लगी मौतें, मचा हड़कंप, प्रशासन ने दिए जाँच के आदेश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  मुस्लिम युवक ने अपहरण के बाद 2 दिन घर में बंधक बनाकर किया रेप, पकड़े जाने के बाद भीड़ ने कर दिया फैसला 'ऑन द स्पॉट', अब एक्शन मोड में पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,250 Views
    Don't Miss

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर…

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.