Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शादी से लौट रहे थे बाराती, तभी बेकाबू होकर खाई में गिर गई कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया शोक
    Featured

    शादी से लौट रहे थे बाराती, तभी बेकाबू होकर खाई में गिर गई कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    WhatsApp Image 2025 05 31 at 10.04.01 AM 860x566 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    हरदोई/स्वराज टुडे: यूपी के हरदोई जिले में विवाह समारोह से देर रात लौट रहे बारातियों की कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में क्षतिग्रस्त कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। इसमें छह लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्य छह घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

    पाली से मझिला थाना क्षेत्र में आई थी बारात

    बताया गया कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटिया नीम निवासी नीरज की बारात शुक्रवार की शाम मझिला थाना के कुसुमा गांव गई थी। यहां स्वागत सत्कार और दावत खाने के बाद लगभग एक दर्जन बाराती देर रात एक अर्टिगा कार से वापस चल दिये। इन सबको पाली जाना था। कार अभी भुप्पा पुरवा मोड़ के पास ही पहुंची थी कि ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और कार अर्टिगा लहराती हुई सड़क से उतरकर खाई में पलट गई।

    हादसे में छह अन्य लोगों की हालत गम्भीर

    गर्मी होने के कारण आसपास लोग जाग ही रहे थे कि हादसे के बाद चीखें सुनकर राहगीर रुक गए और तमाम लोग मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया। राहगीरों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने छह घायलों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतकों में छह साल का सिद्धार्थ, जितेंद्र (22), आकाश (18), रामू (35) उदयवीर (23) व जौहरी (40) शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: माता की जात को जा रहे लोगों पर मस्जिद से पथराव, आक्रोशित लोगों ने कर दिया चक्का जाम, तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    यह भी पढ़ें: फ़िल्म समीक्षा: “लव करूँ या शादी, दिल को छू लेती है यह प्रेम कहानी

    यह भी पढ़ें: रेड पड़ी तो खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने लगा चीफ इंजीनियर, करोड़ों में कैश बरामद; सामने आया VIDEO

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,008 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन में महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी…

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.