Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सड़क से उठाकर जिस बेटी को जिंदगी दी, बड़ी होकर उसी ने बेरहमी से किया मां का मर्डर
    Featured

    सड़क से उठाकर जिस बेटी को जिंदगी दी, बड़ी होकर उसी ने बेरहमी से किया मां का मर्डर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66471572117475271049109d2658828b3cb9f3c54f33642b2a5e2ca63207822ee9c2408497482420523ca4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:: सड़क किनारे मिली तीन दिन की बच्ची को एक महिला ने गोद लिया और बेटी की तरह पाला। लेकिन आगे चलकर इसी बच्ची ने अपनी दत्तक माँ की हत्या कर दी। 14 साल की बच्ची ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ये खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

    ये घटना ओडिशा की है। पुलिस के मुताबिक, 13 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 29 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया। 54 वर्षीय राजलक्ष्मी करीना की हत्या की साजिश रची गई और फिर उसे अंजाम दिया गया। ये घटना गजपति जिले के परलखेमुंडी शहर के एक किराए के मकान में हुई।

    बताया जा रहा है कि बेटी के दो लड़कों से संबंधों का राजलक्ष्मी विरोध करती थीं, जिससे नाराज होकर बेटी ने ये कदम उठाया। इसके अलावा, संपत्ति हड़पने की भी बात सामने आई है। पहले राजलक्ष्मी को नींद की गोलियां दी गईं और फिर तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। राजलक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को दिल का दौरा पड़ने की बात बताई गई और अगले दिन भुवनेश्वर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

    दो हफ्ते तक मामला दबा रहा। लेकिन राजलक्ष्मी के भाई सिबा प्रसाद मिश्रा को लड़की का फोन मिला और उन्होंने उसे चेक किया। इंस्टाग्राम चैट में हत्या की साजिश और पूरी योजना का खुलासा हुआ। चैट में राजलक्ष्मी की हत्या और उनके गहने और पैसे हड़पने की बात साफ तौर पर लिखी थी। इसके बाद उन्होंने 14 मई को परलखेमुंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस तरह इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने लड़की के साथ मंदिर के पुजारी गणेश रथ (21) और उसके दोस्त दिनेश साहू (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    सड़क से उठाकर पाला

    करीब 14 साल पहले भुवनेश्वर में सड़क किनारे से राजलक्ष्मी और उनके पति को ये बच्ची मिली थी। निःसंतान दंपति ने बच्ची को गोद लिया और अपनी बेटी की तरह पाला। एक साल बाद राजलक्ष्मी के पति की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने अकेले ही बच्ची की परवरिश की। कुछ साल पहले, बेटी को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने के लिए वे परलखेमुंडी आ गईं। वहां उन्होंने बेटी का दाखिला कराया और शहर में एक घर किराए पर लिया। धीरे-धीरे लड़की रथ और साहू के करीब आ गई। राजलक्ष्मी ने इस रिश्ते का विरोध किया, जिससे उनके बीच अनबन हो गई। गजपति के पुलिस अधीक्षक जतींद्र कुमार पांडा ने बताया।

    साजिश और हत्या

    पुलिस के मुताबिक, रथ ने लड़की को हत्या के लिए उकसाया था। रथ ने उसे यकीन दिलाया कि राजलक्ष्मी की हत्या के बाद वे बिना किसी रोक-टोक के अपना रिश्ता जारी रख सकते हैं और उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सकते हैं। 29 अप्रैल की शाम को लड़की ने अपनी मां को नींद की गोलियां दीं। जब राजलक्ष्मी सो गईं, तो उसने रथ और साहू को बुलाया।

    तीनों ने मिलकर तकिये से राजलक्ष्मी का दम घोंट दिया। इसके बाद राजलक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने परिवार और अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। राजलक्ष्मी को पहले से ही दिल की बीमारी थी, इसलिए किसी ने इस बात पर सवाल नहीं उठाया। पुलिस ने यह भी पाया कि लड़की ने पहले ही राजलक्ष्मी के कुछ गहने रथ को दे दिए थे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    यह भी पढ़ें: संस्कृत की अध्यापिका ने पढ़ा दिया कलमा, घर जाकर गुनगुनाने लगे बच्चे तो परिजन भी हैरान; स्कूल ने किया बर्खास्त

    यह भी पढ़ें: पहले डांसर से की अश्लील हरकत, अब BJP नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला MLA पर लगाए गंभीर आरोप, देखें शर्मसार कर देने वाला वीडियो..

    यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या का खौफनाक इंतकाम, पिता ने आरोपी के बाप को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.