बेटी की हत्या का खौफनाक इंतकाम, पिता ने आरोपी के बाप को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

- Advertisement -

कर्नाटक
मांड्या/स्वराज टुडे: कर्नाटक के मांड्या जिले के पांडवपुरा माणिक्यहल्ली की शिक्षिका दीपिका के पिता ने हत्या का बदला ले लिया है. नीतीश ने कथित तौर पर 28 वर्षीय दीपिका की हत्या कर दी और फिर उसे मेलुकोटे पहाड़ी के पास दफना दिया. अब, एक साल बाद, दीपिका के पिता ने नीतीश के पिता की बेरहमी से हत्या करके अपनी बेटी की हत्या का बदला लिया है.

माणिक्यनहल्ली गांव का नरसिम्हे गौड़ा दीपिका के हत्यारे का पिता था. दीपिका के पिता ने बेटी की हत्या का बदला लेने के लिए नरसिम्हे गौड़ा की हत्या कर दी जोकि दीपिका के हत्यारे नीतीश के पिता थे. नरसिम्हे गौड़ा और वेंकटेश एक ही गांव में रहते थे. 22 जनवरी 2024 को माणिक्यहल्ली गांव की दीपिका की उसी गांव के नीतीश ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. प्रतिशोध में दीपा के पिता वेंकटेश ने अपनी बेटी के हत्यारे के पिता नरसिम्हे गौड़ा की हत्या कर दी.

पिता ने लिया बेटी की हत्या का बदला

नरसिम्हे गौड़ा की हत्या करने के दौरान दीपिका के पिता ने कहा कि तुम्हारे बेटे ने मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. हत्या के बाद यह कहते हुए भाग गया था कि तुम मेरे मारने के बाद ही अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह करोगे. जिसका बदला लेने के लिए वेंकटेश ने एक के बाद एक सिर पर चाकू से कई वार कर दिए. वहीं इस घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग वहां खड़े होकर देख रहे थे कि उन पर चाकू से वार किया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई.

यह भी पढ़ें :  Indian Army Agniveer 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने वीडियो के जरिए आरोपी की पहचान कर ली है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा. प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी का यह युवक निकला ISI एजेंट, कर रहा था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना की जासूसी, जानिए कैसे हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें: अब्दुल करना चाहता था एक महिला का रेप, मौके पर पहुंचे परिजनों की पिटाई से आरोपी की हो गयी मौत; अब झारखंड सरकार देगी पैसा, नौकरी, घर सब…राहुल गांधी ने भी की एक लाख देने की घोषणा

यह भी पढ़ें: पहले डांसर से की अश्लील हरकत, अब BJP नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला MLA पर लगाए गंभीर आरोप, देखें शर्मसार कर देने वाला वीडियो..

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -