Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»क्या वाकई में भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने पर हमला किया था ! आखिर क्यों मचा है दुनिया भर में हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    क्या वाकई में भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने पर हमला किया था ! आखिर क्यों मचा है दुनिया भर में हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6642532301747216160886191ef373003db6a28f5ac5808a857634ee80d39d95da0103feeccff2bca9950d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत ने उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें यह कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के संवेदनशील परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई विशेषज्ञ बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि भारत ने किराना हिल्स को निशाना बनाया था, जहां पाकिस्तान अपने परमाणु वारहेड्स रखता है या जहां उसका न्यूक्लियर ठिकाना स्थित है।
    यह भी कहा जा रहा है कि भारत की बमबारी के बाद रेडियोएक्टिव रिसाव हुआ है, और अमेरिका ने इस साइट की रेडिएशन जांच के लिए अपने विमान को वहां भेजा है। इस पर अब अमेरिका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, और पहली बार विदेश विभाग ने इस मामले पर बयान जारी किया है।

    किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं

    एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान 12 मई को भारत के एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक, एयर मार्शल ए.के. भारती ने स्पष्ट किया कि हमने किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में परमाणु प्रतिष्ठान हैं, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर और भी हलचल मचा दी।

    अमेरिकी विदेश विभाग ने दी ये प्रतिक्रिया

    जब अमेरिकी विदेश विभाग से यह सवाल किया गया कि क्या अमेरिकी टीम पाकिस्तान में परमाणु विकिरण लीक की जांच करने के लिए भेजी गई है, तो प्रवक्ता ने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका यह बयान स्पष्ट रूप से यह संकेत दे रहा था कि इस प्रकार का कोई मामला नहीं है जिसे जांचा जाए। यह कहते हुए अमेरिका ने न्यूक्लियर रेडिएशन लीक से संबंधित खबरों का खंडन कर दिया है।

    यह भी पढ़ें :  18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की आम नागरिकों से शामिल होने की अपील

    आखिर कैसे उड़ी ऐसी अफवाह

    यह अफवाहें तब फैलनी शुरू हुईं जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई पाकिस्तानी एयरबेसों पर सटीक हवाई हमले किए, जिनमें सरगोधा और नूर खान एयरबेस भी शामिल थे। ये दोनों स्थान पाकिस्तान के परमाणु-संबंधित बुनियादी ढांचे के पास स्थित हैं। रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस पाकिस्तान के न्यूक्लियर कमांड सेंटर से कुछ ही किलोमीटर दूर है और यहां से पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों का प्रबंधन किया जाता है। वहीं, सरगोधा एयरबेस, जहां भारत ने हमला किया था, किराना हिल्स से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां मुशफ़ एयरबेस है, जहां से पाकिस्तान अपने F-16 और JF-17 लड़ाकू विमानों को ऑपरेट करता है।

    पूर्व CIA अधिकारी ने किया ये दावा

    ऐसे में किराना हिल्स पर हमले के दावे को सिर्फ अफवाह माना जा सकता है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने अब तक किराना हिल्स पर हमले के दावे को खारिज किया है। जबकि रैंड कॉर्पोरेशन के विशेषज्ञ और पूर्व CIA अधिकारी डेरेक ग्रॉसमैन ने यह दावा किया है कि भारत के नूर खान एयरबेस पर हमले के कारण “पाकिस्तान की परमाणु कमान को खतरा हुआ” और “रेडियोधर्मी रिसाव” हुआ। हालांकि, उनकी इन टिप्पणियों को न तो भारत और न ही अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है।

    पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में बी 350 विमान देखा गया

    यह अफवाहें तब और बढ़ गईं, जब पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में अमेरिकी बीचक्राफ्ट बी 350 एरियल मेजरिंग सिस्टम (AMS) विमान को देखा। यह विमान, जिसका टेल नंबर N111SZ है, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के बेड़े का हिस्सा है और इसे रेडियोधर्मी रिसाव का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह विमान गामा-रे सेंसर और रियल-टाइम मैपिंग टूल से लैस होता है और इसका उपयोग पहले भी फुकुशिमा जैसे घटनाओं के बाद किया गया है। इस विमान की कथित उपस्थिति से यह सवाल उठने लगे कि क्या इसे पाकिस्तान में रेडियोधर्मी तत्वों के रिसाव की जांच करने के लिए भेजा गया है?

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पाकिस्तान ने नहीं की है जांच की कोई मांग

    हालांकि, पाकिस्तान के पास भी ऐसा ही एक एयरक्राफ्ट है, जिसे अमेरिका ने उसे सौंपा है, और कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि वह अमेरिकी नहीं, बल्कि पाकिस्तानी विमान था, जिसे परमाणु प्रतिक्रिया के लिए तैयार किया गया था। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह विमान अमेरिकी था या पाकिस्तानी। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस अफवाह को खारिज किया है। पाकिस्तान ने अब तक परमाणु हथियारों और परमाणु कार्यक्रमों की निगरानी करने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से आधिकारिक तौर पर जांच की कोई मांग नहीं की है।

    यह भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह पर BJP का एक्शन, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी

    यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

    यह भी पढ़ें:;5 साल से साथ हूं, बेटी भी है हमारी… मंडप में बच्चा लेकर पहुंची दूल्हे की ‘प्रेमिका’, दुल्हन ने तोड़ी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026

    CJP के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा, एक व्हाट्सएप चैट ने खोल दी दिल्ली में हिंसा भड़काने की साजिश की पोल !

    July 21, 2026

    बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर

    July 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

    July 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,770 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,446 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,137 Views
    Don't Miss

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: वनवासी विकास समिति, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा स्थापित नया प्रकल्प “शबरी वाचनालय” मंगलवार…

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026

    CJP के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा, एक व्हाट्सएप चैट ने खोल दी दिल्ली में हिंसा भड़काने की साजिश की पोल !

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.