Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    अलग – अलग मामलों में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

    July 7, 2026

    सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शादी से 2 दिन पहले युवती ने प्रेमी की मदद से मंगेतर पर कराया जानलेवा हमला, एक दर्जन से ज्यादा जगह हुआ था फ्रैक्चर, आज इलाज के दौरान हुई मौत
    Featured

    शादी से 2 दिन पहले युवती ने प्रेमी की मदद से मंगेतर पर कराया जानलेवा हमला, एक दर्जन से ज्यादा जगह हुआ था फ्रैक्चर, आज इलाज के दौरान हुई मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6610514581745155672746d20f78b80367e21a098f8e8e7775e6ecefe3d27fcb31d979e37cdd427cb0aec1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    फरीदाबाद/स्वराज टुडे: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी से महज दो दिन पहले योगा शिक्षक गौरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसकी मंगेतर ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

    शिक्षक गौरव की 19 अप्रैल को शादी होनी थी और 17 अप्रैल को उस पर हमला हो गया। आज 20 अप्रैल को अलसुबह योगा शिक्षक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक गौरव की मंगेतर और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वे दाह संस्कार नहीं करेंगे।

    15 अप्रैल को हुई थी सगाई, 17 को हमला, 20 को मौत

    गांव सोतई निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा गौरव निजी स्कूल में योगा टीचर था। उसका रिश्ता बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी निवासी नेहा से तय हुआ था। 15 अप्रैल को उनकी सगाई हुई थी और 19 अप्रैल को शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के चलते 17 अप्रैल को गौरव कार में बल्लभगढ़ से शादी का सामान लेकर लौट रहा था तभी आईएमटी इलाके में बदमाशों ने उसे घेर लिया। रॉड और डंडों से बुरी तरह पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह कोमा में जा रहा है। उसे 12 से 15 जगह फ्रैक्चर हैं।

    कोमा में जाने से पहले बताया मंगेतर और उसके प्रेमी का नाम

    गौरव ने बेहोश होने से पहले अपने परिवार को बताया कि यह हमला उसकी मंगेतर नेहा ने ही कराया है। उसने नेहा के प्रेमी सौरव नागर और उसके साथियों के नाम लिए, जो गांव तिगांव के रहने वाले हैं। गौरव ने बताया कि नेहा ने अपने प्रेमी को उसका फोटो और पता भेजा था। गौरव के खिलाफ पहले भी धमकी मिलने की बात सामने आई है। 28 मार्च को सौरव और उसके साथी सोनू ने उसे सरेआम धमकी दी थी कि अगर नेहा से शादी की तो जान से हाथ धो बैठेगा। इस संबंध में पहले से ही एक मामला दर्ज था, लेकिन अब गौरव की मौत के बाद मामला हत्या की धाराओं में बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत के बाद से ही मंगेतर का परिवार फरार है।

    यह भी पढ़ें :  नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है - डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    मुख्य आरोपी सौरव व सोनू को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने मुख्य आरोपी तिगांव निवासी सौरव नागर और उसके साथी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गौरव के परिजनों का आरोप है कि पुलिस सभी आरोपियों को नहीं पकड़ रही और जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी विशेष सुविधा दी जा रही है। गौरव की मौत के बाद से उसका परिवार बेहद आक्रोशित है। उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक नेहा और अन्य सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। गौरव के चचेरे भाई पंकज ने बताया कि उन्हें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है और वे इस केस को क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने की मांग कर रहे हैं। सदर थाना एसएचओ उमेश ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। पहले मामला जानलेवा हमले का था, लेकिन अब गौरव की मौत के बाद इसे हत्या की धाराओं में बदला गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: आइसक्रीम फैक्ट्री को किया गया सील, नगर निगम और श्रम विभाग द्वारा की गई कार्यवाही

    यह भी पढ़ें: बेटे की अस्थि विसर्जन करने जा रहा था परिवार, भीषण एक्सीडेंट में मां-बाप समेत 4 की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: शादी के ऐन पहले हिंदू युवती को भगा ले गया मुस्लिम युवक, गुस्‍साई भीड़ ने आरोपी के घर व दुकानों में लगाई आग, विधायक व एसपी भी घायल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    अलग – अलग मामलों में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

    July 7, 2026

    सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

    July 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    July 6, 2026

    Korba: उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,708 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,415 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,109 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कटघोरा को पूर्ण जिला का दर्जा दिए जाने की दशकों पुरानी मांग…

    अलग – अलग मामलों में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

    July 7, 2026

    सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

    July 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.