Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपने कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने वाले पाँच आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    अपने कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने वाले पाँच आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250419 WA0037 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा एक संगीन आपराधिक मामले में तत्परता दिखाते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर न केवल अमानवीय रूप से मारपीट की, बल्कि जातिसूचक गालियाँ भी दीं। पीड़ितों को करंट, प्लास और प्लास्टिक पाइप से प्रताड़ित किया गया था। यह घटना कोरबा के खपराभट्ठा, कांशीनगर क्षेत्र में घटित हुई थी।

    घटना का विवरण:

    प्रार्थी अभिषेक भांबी (उम्र 19 वर्ष, निवासी: कानिया, गुलाबपुरा, राजस्थान) द्वारा थाना गुलाबपुर (राजस्थान) में दी गई शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया। चूंकि घटना स्थल कोरबा (छत्तीसगढ़) का था, अतः मामला थाना सिविल लाइन कोरबा को स्थानांतरित कर विवेचना में लिया गया।

    IMG 20250419 WA0039

    वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना एवं सायबर सेल कोरबा के द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।

    गिरफ्तार आरोपी:

    1. छोटू लाल गुर्जर (उम्र 32 वर्ष) – निवासी: खपराभट्ठा, स्थायी पता: भेरुखेड़ा, शंभुगढ़, जिला भीलवाड़ा

    2. मुकेश शर्मा (उम्र 31 वर्ष) – निवासी: तेजिया खेड़ी, थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा

    3. देवीलाल (उम्र 24 वर्ष) – निवासी: आदर्श नगर, कुसमुंडा, जिला कोरबा

    4. मुकेश गुर्जर उर्फ कालू (उम्र 21 वर्ष) – निवासी: खपराभट्ठा, स्थायी पता: मोटरास माताजी खेड़, थाना बदनोर, जिला भीलवाड़ा

    5. एक अपचारी बालक – निवासी: कानिया, थाना गुलाबपुर, जिला भीलवाड़ा

    फरार आरोपी:-

    केशु केसरी, सोहन

    यह भी पढ़ें :  धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    दिनांक 13 अप्रैल 2025 को आरोपी छोटू लाल को अपने दो कर्मचारियों – विनोद और अभिषेक भांबी पर पैसे चोरी करने का संदेह हुआ। इसके बाद, दिनांक 14 अप्रैल की रात को आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंद कर गालियाँ दीं, करंट लगाया, प्लास्टिक पाइप एवं अन्य साधनों से गंभीर मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई एवं पैसे ऐंठे गए।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से मारपीट में प्रयुक्त सामान – प्लास, प्लास्टिक पाइप, बैटरी एवं वायर – जब्त किया है। इसके साथ ही नकद ₹20,000 भी बरामद किए गए।

    विधिक कार्यवाही:

    आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन, कोरबा में अपराध क्रमांक 213/2025 धारा 127(2), 115(2), 308(2) बीएनएस, 3(2), 3(6) एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 191(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।

    कोरबा पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    उपरोक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि दुर्गेश राठौर, आरक्षक संदीप भगत, जितेन सोनी, योगेश राजपूत, शेख सहेबान, साइबर सेल कोरबा की टीम से उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्र.आर. गुना राम सिन्हा, एवं आलोक टोप्पो की मुख्य भूमिका रही।

    यह भी पढ़ें:बेटी के नाम जमीन करने पर चिढ़ गया बेटा, मरने के बाद अंतिम संस्कार से इनकार, 22 घंटे पड़ी रही पिता की लाश

    यह भी पढ़ें:बीएड सहायक शिक्षकों का आंदोलन स्थगित : सीएम साय से मिला प्रतिनिधिमंडल, आश्वासन मिलने के बाद लिया निर्णय

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    यह भी पढ़ें:बिच्छू के काटने पर करें ये उपाय ! कुछ ही समय में डंक अपने आप बाहर निकल जाएगा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,996 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे: नाना पाटेकर की जिंदगी में एक जगह ऐसी थी, जहां बॉलीवुड की चकाचौंध…

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.