Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी आतंकी थे शामिल, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
    Featured

    मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी आतंकी थे शामिल, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250416 073143
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जारी आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया था। इस हिंसा में हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया था और जमकर हिंसा और आगजनी की गई थी।

    इस हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल भी हुए थे जिसके बाद मुर्शिदाबाद से बड़ी संख्या में परिवारों ने पलायन भी शुरू कर दिया था। अब इस हिंसा को लेकर खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी आतंकी शामिल थे।

    खुफिया रिपोर्ट में क्या सामने आया?

    PTI के मुताबिक, सूत्रों ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि बांग्लादेश में स्थित दो कट्टरपंथी या आतंकी संगठनों जमात-उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के सदस्य कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में शामिल थे। सूत्रों ने इस खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि मुर्शिदाबाद में ये हिंसा बांग्लादेशी बदमाशों द्वारा की गई थी और इन्हें कथित तौर पर एक राजनीतिक पार्टी के लोकल नेताओं की मदद मिली थी।

    जानें JMB और ABT के बारे में

    जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से संचालित होने वाले एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह है। ये संगठन लश्कर-ए-तैयबा, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी और ISIS के साथ भी संबंध रखता है। इस संगठन पर सैकड़ों बम विस्फोट करने का आरोप है। जमात-उल-मुजाहिदीन को बांग्लादेश की सरकार द्वारा साल 2005 में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। भारत में भी जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश या जमात-उल-मुजाहिदीन इंडिया या जमात-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान और इसके सभी संगठन प्रतिबंधित हैं। वहीं, अंसारुल्लाह बांग्ला टीम भी बांग्लादेश से संचालित एक आतंकवादी संगठन है। साल 2013 से 2015 के बीच इस संगठन ने कई नास्तिक ब्लॉगर्स पर हमला किया और हत्याएं की। भारत में भी इस आतंकी संगठन के कई सदस्य पकड़े गए हैं।

    यह भी पढ़ें :  कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण...प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित

    मुर्शिदाबाद की स्थिति पर गृह मंत्रालय की नजर

    बीते शुक्रवार और शनिवार को मुर्शिदाबाद के सुती, धुलियान और जंगीपुर समेत कई इलाकों में हिंसा हुई थी जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी। जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज में बड़ी संख्या में BSF, CRPF, राज्य पुलिस और RAF के जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय भी मुर्शिदाबाद की स्थिति पर नजर रख रहा है। BSF को भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है ताकि बंगाल में अवैध घुसपैठ न हो सके।

    विदेशों से हो रही थी फंडिंग

    मुर्शिदाबाद हिंसा की प्लानिंग और पूरे खर्च का दारोमदार तुर्की के भरोसे चल रहा था, यहीं से हिंसा को लेकर पूरा फंड दिया जा रहा है। जांच एजेंसियों की मानें तो इस योजना में शामिल हर हमलावर और पत्थरबाजों को लूटपाट के लिए 500 रुपये दिए गए थे। इनकी पिछले 3 महीनों से लगातार ट्रेनिंग चल रही थी। साजिशकर्ताओं ने बंगाल को भी बांग्लादेश बनाने की योजना बनाई थी, जैसे दंगे बांग्लादेश हिंसा में देखने को मिले थे. ठीक वैसे ही यहां भी प्लान था।

    यह भी पढ़ें:महिला बाल विकास विभाग ने रुकवाया नाबालिग कन्या का विवाह, बंट चुके थे शादी के कार्ड

    यह भी पढ़ें:पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की लेटेस्ट फिल्म अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड रिलीज के एक दिन बाद ही विवाद शुरू, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

    यह भी पढ़ें:पेट्रोल पंप खोलना अब हुआ आसान, नहीं लेना होगा लाइसेंस, प्रदेश सरकार ने खत्म कर दी अनुमति लेने की बाध्यता

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,984 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  सामाजिक सरोकारों और जनसेवा में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था लायंस क्लब…

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.