Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»7 दिन से मरे हुए शख्स का हो रहा था इलाज, पत्नी ने जमीन बेचकर भरे पैसे, डिस्चार्ज करने कहा तो अस्पताल प्रबंधन ने मांगे 1 लाख 70 हजार
    Featured

    7 दिन से मरे हुए शख्स का हो रहा था इलाज, पत्नी ने जमीन बेचकर भरे पैसे, डिस्चार्ज करने कहा तो अस्पताल प्रबंधन ने मांगे 1 लाख 70 हजार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250414 084530 0390
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बहराइच/स्वराज टुडे: इन दिनों पैसों की भूख तो सभी को है. इसकी जद में डॉक्टर्स भी आ रहे हैं. ‘धरती का भगवान’ कहे जाने वाले डॉक्टर्स भी इन सब से अछूते नहीं हैं. ऐसा कहीं एक जगह नहीं है.

    इन दिनों ये स्थिति ज्यादातर अस्पतालों में है. पैसों के इस खेल के बारे में जानते सभी हैं. लेकिन कहता कोई नहीं है, सिवाए उसके जिसके साथ ये खेल होता है. इन चंद लालची लोगों के चलते कई बार सच्चे और नेक डॉक्टरों की छवि भी धूमिल हो जाती है. ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले के बिटाना एंड चंद्रावती अस्पताल से सामने आया है. जहां पर मरे हुए शख्स का इलाज किया जा रहा था.

    बिटाना एंड चंद्रावती अस्पताल प्रबंधन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. एक एक्सीडेंटल केस में इलाज के दौरान करीब 9 लाख रुपये वसूलने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है. घटना के अनुसार, एक युवक जो सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई. परिजनों का आरोप है कि शख्स की मृत्यु 6-7 दिन पहले हो चुकी थी. लेकिन अस्पताल के डॉक्टर मृत शरीर को रखकर इलाज के नाम पर पैसे वसूल रहे थे.

    पैसे वसूलने का आरोप

    आक्रोशित परिजन और ग्रामीण अस्पताल परिसर में पहुंचे और जमकर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने पैसे की वसूली के लिए मृतक की लाश को रखा. ये सब एकतरफा किया. घटना के बाद परिजन दोपहर से लेकर देर रात तक सड़क जाम कर प्रदर्शन करते रहे. इस दौरान प्रशासन को इसकी जानकारी मिली. जिसके बाद एसडीएम सदर, सीओ सिटी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

    यह भी पढ़ें :  "सजग कोरबा-सतर्क कोरबा" अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

    जिला प्रशासन ने हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल पहुंचकर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया. टीम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया. मृतक की पत्नी ने कहा कि इलाज के दौरान ही उनके पति की जान चली गई. जिला प्रशासन ने मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

    पूरी कहानी मृतक की पत्नी की जुबानी…

    महिला ने बताया कि ‘एक्सीडेंट होने के बाद राहगीरों ने इन्हें चंद्रावती अस्पताल में भर्ती कराया था. जब तक हम आए तब तक इन्हें आईसीयू में पहुंचा दिया गया. हम आए तो कहा गया कि पैसा भरो, तो हमने 2-3 बीघा जमीन बेचकर पैसे भरे. अब तक 10 लाख से उपर पैसे भर चुके हैं. 1400 खाली बेड का लेते रहे. दवा का कोई बात ही नहीं. हम कहे कि छोड़ दो तो कहे कि पैसा लाओ. हम बेड के नीचे बैठे पति की उंगली हिलाते रहे. आज 11 दिन हो गए. कल हमसे कहे कि 1 लाख 70 हजार लाओ, पति की घोंटी काट के नलकी डाली जाएगी. तब हमने कहा कि नलकी ना काटो. फिर कहे कि खून दो, तो 6 यूनिट खून दिए लेकिन एक भी नहीं चढ़ाए. एक यूनिट चढ़ा के बाद में इन्हीं लोग काम खत्म कर लिए. हम कहे कि इनको निकाल दो डॉक्टर मना कर दिए, बोले यहां रखे हुए हैं जीवित हैं. आज हमारे पति को मरे 7 दिन हो गए.’

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और आरएसएस को ‘आतंकी’ कहकर बुरे फंसे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, भाजपा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

    यह भी पढ़ें :  एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    यह भी पढ़ें: खाटू श्याम मंदिर जा रहे इंजीनियर का पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म

    यह भी पढ़ें: हनुमान जयंती पर भी ‘शांतिदूतों’ का उपद्रव, नेपाल से लेकर MP की गुना तक शोभायात्रा पर पत्थरबाजी: कहीं मदरसे की छत से हमला तो कहीं मस्जिद के पास बनाया निशाना

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,801 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,463 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    भोले के दरबार में आस्था का महासंगम, सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ कनकेश्वर…

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.