Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मेरी पत्नी के संबंध मामा से, मोबाइल में हैं सभी सबूत, सुसाइड नोट लिख अमित यादव ने लगा ली फांसी
    Featured

    मेरी पत्नी के संबंध मामा से, मोबाइल में हैं सभी सबूत, सुसाइड नोट लिख अमित यादव ने लगा ली फांसी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 5, 2025Updated:April 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6589680431743811741056f7435105c1d55c8ab5f6ed9f4f02c797819214c794f8bc990b90e7f548de169d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    इटावा/स्वराज टुडे:  यूपी के इटावा जिले में स्थित चौबिया क्षेत्र के गांव ऊनवा संतोषपुर गांव में युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट देकर युवक की ओर से लिखे होने की बात कही है।

    सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास, साली और साले को ठहराया है। वहीं पत्नी के मामा से संबंध होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    अमित (23) निवासी गांव ऊनवा संतोषपुर का बुधवार देर शाम अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के पंखे पर बनाए गए फंदे पर शव लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया है। जिसे उन्होंने अमित की ओर से लिखा हुआ बताया है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और अन्य ससुरालियों को बताया।

    पुलिस पूछताछ में पिता रामवीर सिंह ने बताया कि अमित की शादी डेढ़ साल पहले धूमधाम से हुई थी। दोनों का चार महीने का बेटा भी है। बताया कि शादी के बाद से ही बेटे-बहू में झगड़ा रहने लगा था। कुछ दिन पहले बहू मायके भी चली गई थी। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की घटना है। परिजनों की ओर से लगभग तीन घंटे बाद लगभग साढ़े दस बजे सूचना दी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने ही एक सुसाइड नोट दिया है। इसे अमित की ओर से लिखा बताया गया है। सुसाइड नोट की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है...

    यह लिखा सुसाइड नोट में

    मैं, अमित कुमार यादव पुत्र रामवीर सिंह यादव बिना किसी दबाव के यह अंतिम पत्र लिख रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी सास, मेरी साली, मेरा साला और मेरी पत्नी हैं। लिखा कि मेरी साली किसी लड़के से बात करती थी और इस बारे में मेरी पत्नी को सब कुछ पता था। जब मैंने साली का फोन पकड़ लिया और अपनी पत्नी से इस बारे में बात की तो उसने उल्टा मुझसे कहा, कि अगर कुछ हुआ तो मैं तेरा नाम रखूंगी। मेरा साला मुझे धमकी दे रहा था कि वह मुझे गोली मार देगा। मेरे फोन में इस बातचीत की सारी रिकॉर्डिंग मौजूद है। मेरा मोबाइल पासवर्ड 7896 है और उसमें सबूत के रूप में सभी रिकॉर्डिंग सेव हैं। सुसाइड नोट में मैं एक अभागा पिता हूं यह भी लिखा गया। आगे लिखा कि मैं इस दुनिया का सबसे अभागा पिता हूं, जो अपने बच्चे के लिए कुछ नहीं कर सका। जब मेरी पत्नी मुझसे झगड़ती थी, तो मेरी सास, साली और साला उसे और भड़काते थे। मैं थाना अध्यक्ष चौबिया से निवेदन करता हूं कि मेरी सास, मेरी साली, मेरा साला और मेरी पत्नी को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा जाए। मेरी पत्नी मामा के साथ सेटिंग थी।

    मेरी पत्नी नन्दपुर के रहने वाले मामा के साथ सेटिंग किए हुए थी। उसका फोन भी मेरे पास आता था। जब मैंने इस पर आपत्ति जताई तो वह मुझे भला-बुरा कहने लगती थी। मम्मी, पापा, भाई, भाभी, भतीजा, बहन, भांजे, आप लोग मेरे जाने के बाद रोना मत। अगर आप लोग रोएंगे तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  जातिगत आरक्षण की समीक्षा कर वास्तविक जरूरतमंदों को मिले अवसर : अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

    यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर पूछा- इसे पहचानते हैं? डाउनलोड करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये, कैसे की ठगी?

    यह भी पढ़ें: शिक्षिका नौकरी से बर्खास्त, तीन बच्चे होने के कारण गई नौकरी, सरकार से छिपाई थी जानकारी

    यह भी पढ़ें: कथावाचक ने कहा- एक दिन सबको जाना है, अगले दिन खुद ही चल बसे, 7 दिन की कथा 2 दिन में ही समाप्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026

    जातिगत आरक्षण की समीक्षा की मांग पर जिला सतनामी समाज अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे की प्रतिक्रिया, कहा—भेदभाव खत्म होने तक आरक्षण जरूरी

    September 3, 2026

    राशिफल 3 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,910 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,505 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)…

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.