Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 21 मजदूरों की मौत, कई घायल
    Featured

    गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 2, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6585229841743563541862780e87647c48659ac063efbba1a0c5af9e227f83dbf52af1220a92a79c6a2bda
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुजरात
    बनासकांठा/स्वराज टुडे: गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 की सुबह 8 बजे दीपक ट्रेडर्स नामक एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर हरदा जिले के हंडिया और देवास जिले के संदलपुर गांव के निवासी थे। तीन श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि पांच अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

    यह फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर स्थित है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि विस्फोट के समय श्रमिक फैक्ट्री में कार्यरत थे। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई श्रमिकों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे के खेत में भी मानव अंग पाए गए। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को 5 से 6 घंटे लगे।

    हादसे के शिकार सभी श्रमिक मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के निवासी थे और वे केवल दो दिन पहले काम के लिए आए थे। फैक्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार, सभी श्रमिक पटाखे बनाने का कार्य कर रहे थे। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

    विस्फोट के कारण फैक्ट्री का मलबा 100 मीटर दूर तक फैल गया। डीसा की एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल चुके हैं। प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

    जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक ट्रेडर्स के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस था, जबकि बनाने का लाइसेंस नहीं था। स्थानीय पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    घायलों में से एक श्रमिक विजय ने बताया, ‘हम फैक्ट्री में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ। हमें समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। जब मैंने अपनी आंखें खोलीं, तो चारों ओर आग थी। हम झुलसी हालत में किसी तरह बाहर भागे।’

    यह भी पढ़ें: टीआई पर दर्ज हुआ रेप का मामला, युवती का आरोप- नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म

    यह भी पढ़ें: ‘लड़के भी होते हैं घरेलू हिंसा के शिकार.’, पत्नी के टॉर्चर से तंग आकर युवक घर छोड़कर भागा, अब तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: दोस्त की मां के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के की हत्या, आंटी से अफेयर में गई जान

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026

    राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 24, 2026

    एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

    March 24, 2026

    55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा, पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा

    March 24, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026677 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026589 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026490 Views
    Don't Miss

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    उत्तरप्रदेश बरेली/स्वराज टुडे: त्तर प्रदेश के बरेली जिले में गोकशी करने वाले अपराधियों के खिलाफ…

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026

    राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.