Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ईद की नमाज को लेकर यूपी के इन शहरों में बवाल, पुलिस से भी हुई झड़प, अखि‍लेश बोले- ये तानाशाही है
    Featured

    ईद की नमाज को लेकर यूपी के इन शहरों में बवाल, पुलिस से भी हुई झड़प, अखि‍लेश बोले- ये तानाशाही है

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n658308080174344126663947fe1192c5650b6523b0d08f630c9593a34f7b4796c4d9c0ea62529f3c37af4e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर 2025 (Eid Ul Fitr 2025) के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक होने की वजह से कई जगहों पर पुल‍िस से नोकझोंक और झपड़ हुई।

    मेरठ और मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुल‍िस और अकीकतमंद आमने-सामने आ गए। सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी।

    लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह पहुंचे सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने कहा कि कभी इतनी बैरिकेडिंग नहीं देखी। पुलिस ने मुझे यहां आने से रोका। बड़ी मुश्किल से मैं आ सका। किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। यह तानाशाही है कि दूसरे धर्म के लोगों के त्यौहार में शामिल न हो सका।

    अखि‍लेश ने कहा, ”आज सबसे बड़ा खतरा देश के संविधान को है। हमारा देश बहुत बड़ा देश है। सदियों से हम लोग मिलकर रहते आ रहे हैं। बीजेपी के लोग सांड और गाय की गिनती नहीं बता पा रहे। बीजेपी लोगों को मुद्दो से भटकाने का कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार, घोटाला है इस सरकार में।”

    सपा प्रमुख ने आगे कहा, ”एक आईएएस अधिकारी इनका फरार है, मैं तो कहूंगा वह अधिकारी सीएम आवास में छुपा है।” उन्‍होंने कहा, ममता बनर्जी सही कह रही हैं बिहार और बंगाल में बीजेपी झूठा प्रचार कर रही है। मैं चाहता हूं सीएम बिहार चले जाएं।

    मुरादाबाद में ईदगाह हुआ फुल, हंगामा

    मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों को रोकने पर हंगामा हो गया। ईदगाह स्थल पर जगह नहीं होने पर पुलिस ने कुछ नमाजियों को रोका तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। बचे हुए नमाजियों की दोबारा से नमाज अदा करवाई गई।

    यह भी पढ़ें :  पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर आज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    दरअसल, गलशहीद क्षेत्र में स्थित ईदगाह में एक बार में करीब 30 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। सोमवार को सुबह ईदगाह की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए। सुबह आठ बजे ईद की नमाज शुरू होनी थी, लेकिन उससे पहले ही ईदगाह स्थल नमाजियों से भर गया। ईदगाह स्थल पर जब जगह नहीं रही तो पुलिस ने उन्हें बाहर रोकना शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क पर नमाज अदा करने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। नमाजियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा कराने की बात कह कर शांत कराया।

    मेरठ में ईदगाह पर नमाज को लेकर कई स्थानों पर पुलिस से झड़प

    मेरठ में ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर जाने के लिए नमाजियों के साथ पुलिस की कई स्थानों पर झड़प हुई। जगह भर जाने पर पुलिस ने ईदगाह के सभी रास्तों पर दंगा नियंत्रण वाहन लगाकर बंद कर दिए थे। गलियों के रास्ते से ईदगाह पर जाने वाले लोगों को रोकने पर पुलिस के साथ कई बार झड़प हुई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी होने पर सभी शांत हो गए। नमाज अदा होने पर सभी गाड़ियों को रास्ते से हटा दिया गया।

    यह भी पढ़ें: DM के चौखट पर नमाज पढ़ने पहुंच गई मुस्लिम महिला, खंभे को लगाया गले, नजारा देखकर प्रशासन में हड़कंप..!

    यह भी पढ़ें: नग्न कर पिटाई का वीडियो वायरल करने से आहत पीड़ित युवक ने लिया खौफनाक बदला, आरोपी को बड़ी बेरहमी से उतारा मौत के घाट

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश : कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामकिशन अग्रवाल का निधन, आज शाम 4 बजे उनके निवास से निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

    यह भी पढ़ें: ‘मुंह बंद रखो वरना कटवाकर नीले ड्रम में भरवा दूंगी’ आशिक के साथ रंगे हाथों पकड़ाई पत्नी तो इंजीनियर पति को दी धमकी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,662 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,084 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    ₹5 करोड़ एवं ₹10 करोड़ टर्नओवर की अनिवार्य शर्तों की समीक्षा की मांग, कलेक्टर कोरबा…

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.