Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व सीएम भूपेश बघेल और आईपीएस डॉ. अभिषेक पल्लव सहित कई अधिकारियों के घर सीबीआई का छापा
    Featured

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल और आईपीएस डॉ. अभिषेक पल्लव सहित कई अधिकारियों के घर सीबीआई का छापा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n657560449174296138154503d81ad2adefa125100339c430f4a01a9a57125ab06e4b145fec11218bf93e36
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर-भिलाई/स्वराज टुडे: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के यहां बुधवार की सुबह-सुबह सीबीआई की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी है।

    इन सभी के तार महादेव सट्टा से जुड़ा होना बताया जा रहा है। फिलहाल जांच चल रही है। अभी तक किस तरह की कार्रवाई हुई है यह जानकारी बाहर नहीं आ पाई है।

    भिलाई तीन पदुम नगर स्थित भूपेश बघेल के निवास सहित भिलाई के ही सेक्टर 9 में पुलिस के बड़े अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा, पूर्व एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, दुर्गा के पूर्व एएसपी संजय ध्रुव के 32 बंगाल स्थित निवास पर टीम पहुंची हुई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव के भिलाई स्थित घर पर भी छापा पड़ा है। विनोद वर्मा के घर भी टीम पहुंची है। इधर रायपुर में पुलिस अधिकारी शेख आरिफ, अभिषेक महेश्वरी और प्रशांत अग्रवाल के घर भी जांच की जा रही है।

    महादेव सट्टा केस में आया नाम

    इन सभी लोगों के महादेव सट्टा मामले में पूर्व में नाम आ चुके हैं। इसमें भारी मात्रा में कैश लेनदेन की बात चर्चा में थी। दुर्ग के पूर्व एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा प्रतिमाह 10 लाख रुपये लिए जाने की चर्चा थी।

    इसी तरह से पूर्व एसपी द्वारा 75 लाख रुपये प्रतिमाह लेने की बात सामने आ चुकी है। इन सभी मामलों को लेकर ही सीबीआई की टीम सुबह-सुबह पहुंची है। इन सभी लोगों के घरों में किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

    सीडी कांड में रिवीजन पिटीशन

    सीडी कांड मामले में सीबीआई ने रिवीजन पिटीशन दायर की थी। इस मामले में कोर्ट ने भूपेश बघेल को डिस्चार्ज किया था। 4 अप्रैल को रिवीजन पिटीसन की सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले सीबीआई की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंची है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 15 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ईडी ने भी मारा था छापा

    इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था। 2,161 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच चल रही है। ईडी की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बघेल के घर के बाहर जमा होकर विरोध किया था। आज भी प्रदर्शन की आशंका के चलते बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

    भूपेश बघेल के एक्स पर पोस्ट, अब सीबीआई आई है

    सीबीआई के छापे के बाद भूपेश बघेल के एक्स हैंडल पर उनके कार्यालय से एक पोस्ट किया गया। इनमें लिखा है, अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ़्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही सीबीआई रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।

    यह भी पढ़ें: आरा रेलवे स्‍टेशन पर गोलीबारी, हथियारबंद युवक ने पिता पुत्री को गोल‍ियों से भूना, फिर खुद को भी मारी गोली, तीनों की मौत

    यह भी पढ़ें: पति ने ही कराई पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    यह भी पढ़ें: बंद कमरे में पत्नी ने पति को पीटा, गला पकड़कर बरसाए दनादन थप्पड़, मदद के लिए मम्मी को पुकारने लगा शख्स, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026

    नशे के खर्चे नहीं उठा पा रहा था इंजीनियर, घर में ही उगाने लगा गांजा; पुलिस ने 15 से ज्यादा पौधे किए बरामद

    April 23, 2026

    विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे Lenskart स्टोर्स, कर्मचारियों को तिलक लगाकर पहनाया कलावा, दिया ये संदेश

    April 22, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026773 Views
    Don't Miss

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    ● सोमनाथ की अनकही कथा ● एक ऐसी काहनी जिसे समय भी मिटा न सका…

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.