Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शादी से 18 दिन पहले मौत को लगाया गले, तबस्सुम ने सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो
    Featured

    शादी से 18 दिन पहले मौत को लगाया गले, तबस्सुम ने सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6565041211742353008052ef48e6fbe1d27ffd3c8bf94a6e68ad4b5eec7a2275b26e0b9de54d510132ca8d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    झारखंड
    जामताड़ा/स्वराज टुडे: झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने शादी से 18 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तबस्सुम खातून के रूप में हुई है, जिसकी 5 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के कालीपत्थर गांव में शादी होने वाली थी।

    घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, हर कोई उत्साहित था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि तबस्सुम अंदर ही अंदर मौत को गले लगाने की तैयारी कर रही थी।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर खुद का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसकी आखिरी कोशिशों के मंजर कैद हो गए।

    घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। तबस्सुम के परिवार के लोग पास में ही अपने नए निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। जब वे लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया, तो देखा कि तबस्सुम फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    परिजनों को इस आत्महत्या का कारण समझ नहीं आ रहा था, लेकिन जब तबस्सुम का मोबाइल फोन चेक किया गया, तो उसमें एक वीडियो मिला, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। वीडियो में दिख रहा है कि तबस्सुम छत की कुंडी से गमछा बांधकर फांसी लगाने की कोशिश कर रही है। उसने चार बार कोशिश की, लेकिन हर बार फंदा ठीक से नहीं लग पाया। पांचवीं बार में वह सफल हो गई और कुछ ही सेकंड में उसकी जान चली गई।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    तबस्सुम के परिवार के मुताबिक, वह हमेशा खुश रहने वाली लड़की थी। शादी की तैयारियों को लेकर भी वह उत्साहित थी। जिस दिन उसने आत्महत्या की, उस दिन भी उसने घर का पूरा कामकाज निपटाया, दोपहर का खाना खुद बनाया, लेकिन खुद नहीं खाया।

    परिजनों ने बताया कि उसे शादी से कोई आपत्ति नहीं थी और न ही उसने किसी तरह का तनाव जाहिर किया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया? इस आत्महत्या की असली वजह क्या है, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

    पुलिस ने परिवार, पड़ोसियों और दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। मोबाइल के कॉल और चैट रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं कोई मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर तो नहीं किया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बालिका गृह में लगाई फाँसी, प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर

    यह भी पढ़ें: होली खेलने बड़े भाई के सुसराल गया, गुपचुप साली की भर रहा था मांग, फिर जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: चम्मच नहीं हाथ से खाएं खाना, सिर्फ परंपरा नहीं सेहत से भी जुड़ा है कनेक्शन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    आज का राशिफल : रविवार 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:31…

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.