Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, 12 घायल; सरकार ने दिए जांच के आदेश
    Featured

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, 12 घायल; सरकार ने दिए जांच के आदेश

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6521835261739668462860c7dfa2c4f48575f86d0d2a3bd26e4ce511eaa00754c7aba955d7327bd1eb5a11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हुए हैं।

    रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने घटना का जायजा लिया

    रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    घटना प्लेटफार्म नंबर 14/15 पर रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब यहां प्रयागराज की ओर जाने वाली दो ट्रेनों का यात्री इंतजार कर रहे थे, लेकिन ये ट्रेनें नहीं पहुंचीं, जिससे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई।

    कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े और भीड़ में कुचल गए

    n65218352617396690429768238499bfc29da8b4744a73787e9f16a22cbfdcc6f58f70401291a0a1a2aaad3

    वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर खड़ी होने से उसके यात्री भी प्लेटफार्म पर पहुंचना शुरू हो गए। ऐसे में भीड़ बढ़ गई और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम न होने के कारण धक्का-मुक्की होने लगी और अचानक भगदड़ मच गई। इससे कुछ लोग प्लेटफार्म पर गिर पड़े और भीड़ में कुचल गए।

    भगदड़ की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस के साथ दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि एंबुलेंस नहीं मिल पा रही थीं। ऐसे में कुछ लोग ऑटो से भी अपने स्वजन को लेकर अस्पताल की ओर भागे।

    लोकनायक अस्पताल प्रशासन ने देर रात 10 महिलाओं सहित 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि तीन लोगों की मौत लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज के अस्पताल में हुई है। इन अस्पतालों में कई घायल भर्ती हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों और घायलों के स्वजन अस्पतालों में बिलख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न

    रेल मंत्री ने कहा- स्थिति नियंत्रण में

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अचानक भीड़ को हटाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।”

    मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों ने बताई आंखों देखी

    n6521835261739669038283afa0b1ef84b3a7c9ff4e8b8f1394eb14695007506c647af62b7ef17066c69f00

    रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को प्रयागराज जाने वालों की संख्या अधिक थी। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी और अत्यधिक भीड़ होने के बावजूद प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए जनरल के टिकट भी रात तक काटे जा रहे थे।

    बताया जा रहा है कि हर घंटे 1500 जनरल टिकट काटे जा रहे थे। रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म नंबर 16 से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन भी थी। इसके अलावा, कई अन्य ट्रेनें थीं, जो प्रयागराज से होकर गुजरती हैं।

    शनिवार को यहां से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी भी थी जो विलंब से चल रही थीं। इनके यात्री भी प्लेटफार्म पर ही थे। मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों के अनुसार प्रयागराज के लिए दो स्पेशल ट्रेनें रद कर दी गई थीं, हालांकि रेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा के नाम पर प्लेटफार्म पर चंद पुलिसकर्मी और आरपीएफ के सिपाही मौजूद थे, जो स्थिति को संभाल नहीं पाए।

    एक-दूसरे को धक्का देने से बिगड़ी स्थिति : रेलवे

    n65218352617396690337493b85d5bbe54ee3417d53732d7e1e4b399f51712f553fdeb456ecbfe91c0423aa

    प्रेट्र के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि अचानक भीड़ के कारण, प्लेटफार्मों पर यात्रियों ने एक-दूसरे को धक्का दिया, जिससे उनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने किसी भी ट्रेन को रद किए जाने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि अचानक हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तुरंत चार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया। अब भीड़ काफी कम हो गई है।

    यह भी पढ़ें :  पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    सभी अस्पताल आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार: उपराज्यपाल….

    उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण लोगों की जान जाने और घायल होने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है। इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति का समाधान करने के लिए कहा है।

    मुख्य सचिव को दिल्ली आपदा प्रबंधन उपाय लागू करने और राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। सभी अस्पताल आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है। मैं लगातार आपरेशन पर नजर रख रहा हूं।’

    लोकनायक अस्पताल ने मौतों की पुष्टि की

    n6521835261739669029499c52ec0c1f06497fd3a077865ac7ec67b2a7c932e4e3e9902771b495d8c6d3b5e

    हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। एंबुलेस से घायलों को लोकनायक सहित अन्य अस्पतालों में भेजा गया। लोक नायक अस्पताल प्रशासन ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को प्रयागराज जाने के लिए काफी संख्या में लोग जुट गए। शनिवार को जनरल टिकट भी काफी काटे गए।

    विशेष ट्रेनें चलाई जा रही: रेलवे

    अजमेरी गेट की तरफ से रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए पहले 16 नंबर प्लेटफार्म पड़ता है। यहीं से अंदर जाने के लिए एस्केलेटर और सीढ़ियां हैं। इसी वजह से यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज ट्रेन के रवाना होने के बाद अन्य यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।

    हादसे के कारण

    ● नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नहीं थी भीड़ प्रबंधन की कोई तैयारी
    ● तीन ट्रेनों के जाने में विलंब से प्लेटफार्म पर यात्री संख्या बढ़ गई
    ● भीड़ बढ़ने की चिंता नहीं की गई और जनरल टिकटों को बेचना जारी रखा गया
    ● सीढ़ियों व उसके आसपास बैठे लोगों को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया गया

    यह भी पढ़ें :  कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने 'गणेश' और 'कार्तिकेय' के रूप में किया नामकरण !

    इससे पहले भी हुई थी भगदड़

    16 मई 2010 को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हो गए थे।

    भगदड़ की बड़ी घटनाएं

    ● 29 जनवरी 2025- प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ होने से 30 श्रद्धालुओं की मौत।
    ● 2 जुलाई 2024- हाथरस में एक धार्मिक सत्संग के कार्यक्रम में भगदड़ होने से 107 लोगों की मौत।
    ● 31 मार्च 2023- इंदौर में रामनवमी के मौके पर आयोजित हवन के दौरान एक प्राचीन कुएं के ऊपर लगी स्लैब ढहने से 36 लोगों की मौत।
    ● 1 जनवरी 2022- मां वैष्णो देवी मंदिर कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत।
    ● 14 जुलाई 2015 – आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में गोदावरी नदी के तट पर आयोजित धार्मिक उत्सव में भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत।
    ● 3 अक्टूबर 2014- पटना के गांधी मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 32 लोगों की मौत।
    ● 16 मई, 2010 – नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हो गए थे।

    यह भी पढ़ें: एक युवक को सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करना पड़ गया भारी, जानें क्या है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में भिड़ंत, 10 की दर्दनाक मौत, इस एक चूक से हो गया बड़ा हादसा, देखें मृतकों की पूरी सूची..

    यह भी पढ़ें: बारात में घोड़ी पर बैठे-बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, विवाह की खुशियां मातम में बदली, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,254 Views
    Don't Miss

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    नोएडा/स्वराज टुडे: ईडी द्वारा नोएडा के सेक्टर 105 स्थित सी-234 काेठी में उज्जवल किशोर और…

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.