Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहली बार राष्ट्रपति भवन में होगी किसी की शादी, कौन हैं दूल्हा-दुल्हन और कैसे मिली इजाजत? जानें
    Featured

    पहली बार राष्ट्रपति भवन में होगी किसी की शादी, कौन हैं दूल्हा-दुल्हन और कैसे मिली इजाजत? जानें

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250211 165258 8919
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता बुधवार (12 फरवरी, 2025) को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी कोई साधारण शादी नहीं होगी. ये एक ऐतिहासिक विवाह होगा, जिसे पूरा भारत याद रखेगा क्योंकि उनकी शादी राष्ट्रपति भवन में होने जा रही है.

    ये वही पूनम गुप्ता हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमांडो बताया गया था. इन्हें पीएम मोदी के साथ-साथ चलते देखा गया था और इस बात की चर्चा होने लगी थी कि ये पीएम मोदी की महिला कमांडो हैं.

    देश के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास राष्ट्रपति भवन में पूनम गुप्ता शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं. राष्ट्रपति भवन में दुनियाभर से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया जाता रहा है, लेकिन राष्ट्रपति भवन में पहली बार शादी का आयोजन होगा, जो देश के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है. पूनम गुप्ता के विवाह समारोह में सिर्फ करीबी फैमिली मेंबर शामिल होंगे.

    राष्ट्रपति भवन में स्थित मदर टेरेसा कॉम्पलेक्स में पूनम गुप्ता की शादी का आयोजन किया जाएगा. अब सभी के दिमाग में ये सवाल है कि उनकी शादी का आयोजन राष्ट्रपति भवन में क्यों किया जा रहा है और इसके लिए पूनम गुप्ता को इसकी इजाजत कैसे मिली, पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में शादी की इच्छा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने रखी थी और इसके लिए अनुरोध किया था. राष्ट्रपति मुर्मू ने देश की सेवा और सीआरपीएफ में पूनम गुप्ता के प्रोफेशनिलज्म, डेडिकेशन और जॉब के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया.

    यह भी पढ़ें :  GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    कौन हैं पूनम गुप्ता?

    दुल्हन बनने जा रहीं पूनम गुप्ता सीआरपीएफ की सहायक महिला कमाडो हैं और वर्तमान में वह राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के तौर पर तैनात हैं. 74वें गणतंत्र दिवस परेड में उन्होंने महिला दल का नेतृत्व करते हुए अपनी मजबूत लीडरशिप और भूमिका के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया था. पूनम गुप्ता की शादी अवनाश कुमार से होने जा रही है, जो सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं. उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है.

    पूनम गुप्ता मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली हैं और वह पढ़ाई में हमेशा से अच्छी रही हैं. उनके पास मैथमेटिक्स में डिग्री और इंग्लिश लिटरेचर की मास्टर डिग्री है. साथ ही उन्होंने ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से बी.एड भी किया है. 2018 में पूनम गुप्ता को यूपीएससी सीएपीएफ में 81वीं रैंक मिली थी. इसके बाद वह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर तैनात हो गईं. राष्ट्रपति भवन में पोस्टिंग से पहले वह बिहार के नक्स प्रभावित इलाके में तैनात थीं.

    यह भी पढ़ें: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़, मारे गए 8 माओवादी

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम इलाके से जिंदा बचकर नहीं जाओगे ! आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस को दी जान से मारने की धमकी

    यह भी पढ़ें: दो नाबालिग छात्राओं के साथ बस में कंडक्टर समेत यात्रियों ने की छेड़छाड़, इज्जत बचाने चलती बस से कूदीं

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,246 Views
    Don't Miss

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के…

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.