Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जर्मनी में पार्ट-टाइम जॉब सर्च कर रहे हैं? भारतीय छात्रों के लिए आसान कमाई के नए रास्ते खुल गए

    March 29, 2026

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में बर्ड-फ्लू की एंट्री..सभी जिलों में अलर्ट जारी…रायगढ़ में 12000 चूजे, 5000 मुर्गियों को मारकर दफनाया गया
    Featured

    छत्तीसगढ़ में बर्ड-फ्लू की एंट्री..सभी जिलों में अलर्ट जारी…रायगढ़ में 12000 चूजे, 5000 मुर्गियों को मारकर दफनाया गया

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 2, 2025No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250202 074311 1921
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को पोल्ट्री फार्म की 5 हजार मुर्गियां, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडे नष्ट किए गए। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है। साथ ही CM विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं।

    इसके साथ ही पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सतर्कता बरतने और बायो सेक्युरिटी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। साथ ही रायगढ़ में पोल्ट्री फार्म के 1 किमी के दायरे में मुर्गे और अंडे की खरीदी-बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। रात में ही सुरक्षा के उपाय के साथ अधिकारी और अन्य कर्मचारी पोल्ट्री फार्म पहुंचे।

    पक्षी के शव का भेजा गया था सैंपल

    दरअसल, रायगढ़ के सरकारी कुक्कुट पालन क्षेत्र से पक्षी के शव का सैंपल भेजा गया था, जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई।

    रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियां, चूजे, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया।

    मुर्गियों को मारकर जमीन में दफनाया गया

    image 37 1738389261

    पोल्ट्री फार्म में मौजूद मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। उसमें नमक और चूने की परत बिछा दी गई। इसके बाद मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफना दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    संक्रमण मुक्त करने डिसइन्फेक्शन किया जा रहा

    इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया, जिससे संक्रमण न फैले। साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त करने डिसइन्फेक्शन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया रात में की गई, ताकि सुबह होने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले।

    10 किलोमीटर का दायरा सर्विलांस जोन घोषित

    भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

    सरकारी पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज कर बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं, ताकि कोई पोल्ट्री फार्म के नजदीक नहीं पहुंच सके। चक्रधर नगर क्षेत्र और आसपास क्षेत्र के चिकन मार्केट को बंद कराया गया है। निजी दुकानों और फार्म के मुर्गिंयों को नष्ट किया जा रहा है। इन्हें नुकसान का आकलन कर मुआवजा भी दिया जाएगा।

    28 जनवरी से मुर्गियां मरनी शुरू हुई

    सरकारी पोल्ट्री फार्म में 28 जनवरी को एक ही शेड से 3 मुर्गियां मरी। ऐसे में पोल्ट्री फार्म के अधिकारियों को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद 29 जनवरी को फिर से 10 मर गई। जिसे देखते हुए पोल्ट्री फार्म से रायपुर विभाग में सैंपल भेजा गया, लेकिन 30 जनवरी को एक ही शेड से 245 मुर्गियों की मौत हो गई। ऐसे में सैंपल को भोपाल भेजा गया। जहां जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

    कलेक्टर बोले- घबराने की कोई जरूरत नहीं

    कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा कि पोल्ट्री फार्म को सील कर दिया गया है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जिसमें बर्ड फ्लू किसी पक्षी से इंसान में फैला हो।

    यह भी पढ़ें :  हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होलिका दहन की लकड़ी को लेकर मृतक से हुआ था विवाद

    रायगढ़ के अन्य इलाकों में जांच के बाद बर्ड फ्लू के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें:तीन दिन पहले बना था पिता; अस्पताल में भर्ती पत्नी को खाना देने जा रहे युवक को बस ने कुचला, 7 वर्षीय बेटे की भी मौत

    यह भी पढ़ें:थक गया हूं, अब नहीं चलाऊंगा. कुंभ मेला ट्रेन को छोड़कर चला गया ड्राइवर, जानें फिर क्या हुआ?

    यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगल में मुठभेड़, 12 नक्सलियों को किया ढेर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जर्मनी में पार्ट-टाइम जॉब सर्च कर रहे हैं? भारतीय छात्रों के लिए आसान कमाई के नए रास्ते खुल गए

    March 29, 2026

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026750 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026625 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026521 Views
    Don't Miss

    जर्मनी में पार्ट-टाइम जॉब सर्च कर रहे हैं? भारतीय छात्रों के लिए आसान कमाई के नए रास्ते खुल गए

    March 29, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जर्मनी आजकल भारतीय छात्रों का पसंदीदा गंतव्य बन चुका है. यहां सस्ती…

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.