Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 27 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 27 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 27 जनवरी दिन सोमवार का दिन ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव से मेष, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा दिन रात धनु राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार कर रहे हैं और शुभ योग बना रहे हैं। साथ ही आज सूर्य और बुध आज बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    आज का दिन मेष राशि के लिए करियर के लिहाज से सुखद है। नौकरीपेशा जातकों को आज नौकरी के प्रयास में सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। शाम को आप लंबे समय बाद अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर प्रसन्न होंगे। किसी धार्मिक यात्रा का संयोग बनेगा।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज सप्ताह का दिन बेहतर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपको लाभ और सम्मान मिलेगा। धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से वृषभ राशि वाले अपने प्रयास में सफल रहेंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज सोमवार का दिन मध्यम रहने वाला है। आपको आज सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपके लिए सितारे कहते हैं कि,अगर किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो आज इसमें संकोच न करें। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। आपकी माता की सेहत अचानक खराब होने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें :  चुनाव के बीच TMC कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर से 100 जिंदा बम बरामद, क्या हिंसा फैलाने की थी योजना? एक्शन में आया चुनाव आयोग

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज वरिष्ठ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। आप अपने बच्चे को आगे बढ़ता देख खुश होंगे। बच्चे आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। घर का कोई काम करते समय लोगों के बीच कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार में आपसी तालमेल बनाकर रखें। कर्क राशि वाले लोग शाम के समय अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपने काम में लापरवाही से बचें। कोई प्रतिकूल समाचार सुनने के बाद मानसिक परेशानी हो सकती है। पैसों का लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी से बात व्यवहार में संयम रखें और कुछ भी बोलने से पहले इस पर अच्छे से विचार कर लें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज बाधा आ सकती है, और किसी वजह से काम अटक सकता है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम के अनुसार आप अच्छी सफलता पाएंगे। लव लाइफ में आपके आज आपसी स्नेह और सहयोग बना रहेगा। सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। लेकिन जो लोग कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सतर्क और सजग रहने का है, कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा क्योंकि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर थोड़े चिंतित होंगे।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आप आज बेवजह किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपके व्यवहार को देखकर परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सतर्कता का पूरा ध्यान रखना होगा। आपको अपना वाहन किसी को देने से बचना चाहिए। जमीन या घर खरीदने चाह रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी। आपको आज कमाई का कोई नया स्रोत भी मिल सकता है।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके शत्रु आज शांत रहेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें उन्हें अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना होगा। आपको आज पूर्व परिचित व्यक्ति की मदद से फायदा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन उलझन भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से बात करते समय अपने मन की बातें साझा नहीं करें। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को आज मंजूरी मिल सकती है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी की किसी बात से परेशानी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक जरूरत की चीजें खरीदारी के लिए जा सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोग किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अपनी आंखों से देखने के बाद ही किसी से कुछ कहना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है तो उसमें आपको विजय मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें :  दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे बतातें हें कि, आज का दिन आपके लिए आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ में आज आपके सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मकर राशि वालों को अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लापरवाही कर सकते हैं, जिसका आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो अपने पिता और भाइयों से सलाह जरूर कर लें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आप चिंतित हो सकते हैं। शाम को थकान महसूस होगी। नवविवाहित लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं उनकी चाहत पूरी हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी कमाई के कई मौके मिलेंगे। आज आपके भाई-बहन आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026934 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026851 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    उत्तरप्रदेश फतेहपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के…

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.