Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 24 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 24 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 24 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभप्रद और सुखद रहेगा। चंद्रमा का संचार आज दिन रात वृश्चिक राशि में गुरु का गोचर आज वृषभ राशि में होने से गजकेसरी योग बन रहा है। जबकि चंद्रमा से दूसरे भाव में स्थित बुध के होने से आज सुनफा नामक योग भी बन रहा है। जो इन तीन राशियों के साथ ही कई अन्य राशियों के लिए भी दिन को शुभ बना रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज का दिन कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आपको लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप अपने मधुर व्यवहार के कारण आज लाभ और सम्मान पाएंगे। आज शाम के समय आपके जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको आज के दिन स्वास्थ्य और यात्रा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज सफलता पाने के लिए पढाई पर ध्यान देना होगा, जबकि मन भटकेगा।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभकारी और सकारात्मक रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम को लेकर कोई प्लान कर सकते हैं। आज आपको किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बच्चों की ओर से भी आज आप खुशखबरी पाएंगे। आज आपको भाइयों की सलाह से किए गए काम में सफलता मिलेगी। इसलिए भाइयों से तालमेल बनाकर रखें। आज आप शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको आज लाभ के कुछ नए अवसर और स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के स्वामी बुध आज मकर राशि में आ रहे हैं। ऐसे में आपको आज कोई लाभ का मौका मिल सकता है। आज पिता या किसी अधिकारी की कृपा से आपको फायदा मिल सकता है। आपकी कोई चाहत आज पूरी होने की आपको खुशी होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जो लोग रोजगार पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कुछ विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आज आप कोई नया काम और कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज धन का निवेश भी कर सकते हैं। आज आप अपने पिता की सलाह और सहयोग से भी लाभ पाएंगे। शाम का समय आपका परिवार के साथ सुख आनंद में बीतेगा। यदि आपने लंबे समय से किसी को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। लव लाइफ में आपकी खुशियां बनी रहेंगी।

    ​सिंह राशि

    आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों को राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी कार्ययोजना में आज सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार या काम कर रहे हैं उन्हें आज सावधानी से काम करना होगा क्योंकि यहां आपके लिए अनुकूल स्थिति नहीं दिख रही है। आपको किसी नई चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप घर-परिवार से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको उसका समाधान मिल जाएगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी में बाधा आ रही थी आज आपकी वह बाधा दूर हो सकती है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष सदस्यों से आर्थिक लाभ और सहयोग मिल सकता है। छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आपको आज परेशान कर सकते हैं।

    ​तुला राशि

    आज तुला राशि के लोगों को शिक्षा और करियर में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। जो लोग साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं उन्हें भी आज अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी यात्रा पर जाना है तो यात्रा की पूरी तैयारी करके जाएं नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता श्री नेल्सन मसीह का निधन, आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज किसी मित्र या संबंधी की मदद से आपको फायदा होगा। आपका मान सम्मान भी आज बढेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और आपको इस काम में सफलता भी मिलेगी। शाम के समय आज आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप अपने पारिवारिक जीवन में आज खुशी और आनंद पाएंगे। लेकिन आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। आपको आज जीवनसाथी की किसी समस्या को लेकर चिंता हो सकती है, आज किसी निर्णय में इन्हें आपकी मदद भी चाहिए होगी। किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं तो आप अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कोई भी फैसला लें, आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर चलना होगा।

    ​मकर राशि

    आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। आपके लिए जरूरी है कि अपनी कार्ययोजना को आज आप काम पूरा होने से पहले किसी से साझा न करें नहीं तो आपको परेशानी होगी। किसी अचानक आने वाले काम की वजह से आपको अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपके सितारे बताते हैं कि, जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    ​कुंभ राशि

    आज कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका आज अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। विरोधी और प्रतिस्पर्धी इसका फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए काम के लिए प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की जांच जरूर कर लें। आज शाम का समय आप दोस्तों और प्रेमी के साथ बिता सकते हैं।

    ​मीन राशि

    आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए खर्चीला रह सकता है। आपको कमाई के साथ आज बचत योजना पर भी ध्यान देना होगा। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में आप सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग पा सकते हैं। माता से आपको आज सहयोग और स्नेह मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम आज बन सकता है।

    यह भी पढ़ें: कामाख्या देवी मंदिर के इन रहस्‍यों को जानकर आपका भी हिल जाएगा दिमाग, द्वापर युग से है कनेक्शन

    यह भी पढ़ें: मां ने दी किडनी फिर भी जिंदगी की जंग हार गया सिपाही

    यह भी पढ़ें: सराफा दुकान में डकैती करने वाले चार हथियारबंद बदमाशों से भिड़ा एक अकेला पुलिसकर्मी…फिर आगे जो हुआ…देखें वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.