Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लॉक डाउन के कारण लंबे समय तक घर नहीं लौट पाया पति, पत्नी को हो गया भतीजे से प्यार, फिर जब भतीजे से बनाई दूरियां तो हो गया बड़ा कांड
    Featured

    लॉक डाउन के कारण लंबे समय तक घर नहीं लौट पाया पति, पत्नी को हो गया भतीजे से प्यार, फिर जब भतीजे से बनाई दूरियां तो हो गया बड़ा कांड

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64831695117373389843774bd50b649b93e26da3545f1ec54dcad4f1e8fce70c0eb91a5c79dd88e06d8dda
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: मलिहाबाद के ईशापुर इलाके में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने रिश्ते में भतीजे को गिरफ्तार किया है। महिला का पति और परिवारीजन मुंबई में रहते थे। लिहाजा आरोपी और महिला के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।

    आरोपी ने महिला को काफी रुपये और गिफ्ट दिए थे। कई दिनों से महिला ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। गुस्से में आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया था।

    मलिहाबाद के ईसापुर गांव में गीता (24) बेटी दीपिका (6) और बेटा दीपांशु (4) के साथ रहती थी। पति प्रकाश कनौजिया मुंबई में लांड्री का काम करता है। वह कुछ दिनों पहले ही मुंबई काम पर लौट गया था। वहीं, गीता का बेटा अपनी मौसी के घर गया था। 15 जनवरी की रात को गीता बेटी के साथ घर में अकेली थी। गुरुवार को गीता का मोबाइल फोन पिक नहीं हो रहा था। उसके पिता सिद्धनाथ और अन्य परिवारीजन घर पर पहुंचे तो काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर वह सीढ़ी लगाकर घर के अंदर गए तो गीता और दीपिका के खून से लथपथ कमरे में पड़े मिले थे। दोनों का गला रेता गया था। इसके अलावा डंडे से सिर और चेहरे पर कई वार किए गए थे।

    कॉल डिटेल और बेटे से मिला पुलिस को सुराग

    डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गीता के पास दो मोबाइल फोन थे। मौके से पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन बरामद किए थे। एक मोबाइल बंद था, जबकि दूसरा साइलेंट था। दोनों मोबाइल की जांच करने पर सामने आया था कि कॉल हिस्ट्री और मैसेज डिलीट कर दिए गए थे। पुलिस ने गीता के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि ईसापुर इलाके में ही रहने वाले उसके रिश्ते में भतीजे विकास ने उसे 11 महीने में 1600 कॉल की थीं। दोनों के बीच लंबी-लंबी बात हुई थी। पुलिस को यहीं से शक हो गया। इसके बाद बेटे दीपांशु ने भी पुलिस को बताया कि विकास का घर में अक्सर आना-जाना था।

    यह भी पढ़ें :  कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण...प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित

    गीता के दबाव बनाने पर कुवैत से वापस आ गया था

    पुलिस ने शक के घेरे में आए आरोपी विकास को पकड़ कर उसे पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया। उसने बताया कि गीता का पति प्रकाश और अन्य परिवारीजन मुंबई में रहकर लॉन्ड्री का काम करते थे। पति बहुत कम घर आता था। लॉकडाउन के दौरान वह काफी लंबे समय तक घर नहीं आया था। इस दौरान आरोपी की नजदीकियां गीता से बढ़ गई थीं। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया था। वह अक्सर गीता से मिलने के लिए उसके घर जाता था। आरोपी ने बताया कि दो वर्ष पहले उसने साढ़े तीन लाख रुपये खर्च करके पासपोर्ट और कुवैत के वीजा के लिए खर्च किए थे। इसके बाद वह कुवैत नौकरी के लिए चला गया था। गीता के दबाव बनाने पर वह दो महीने में कुवैत से वापस आ गया था।

    गीता पर खर्च कर देता था आधे रुपये

    आरोपी ने बताया कि वापस आने के बाद उसने मलिहाबाद में ही एक कपड़े की दुकान में नौकरी करने लगा था। आरोपी जो भी कमाता था, उसके आधे रुपये गीता पर ही खर्च कर देता था। करीब 20 दिनों से दोनों के बीच कोई बात नहीं हो रही थी। गीता ने आरोपी का फोन उठाना बंद कर दिया था। इस बात से आरोपी काफी गुस्से में था। वह 15 जनवरी की रात खंभे के जरिए गीता के घर में दाखिल हुआ। अंदर मां-बेटी दोनों सो रहे थे। इस पर उसने बर्तन गिराकर गीता को नींद से उठाया और बात न करने का कारण पूछा।

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    गीता को दी बेवफाई की सजा

    विकास का कहना है कि उसके सवाल पर गीता ने उसे घर से जाने के लिए कहा। इससे गुस्से में आकर उसने डंडे से उसके सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। गीता के चीखने पर उसकी बेटी दीपिका जाग गई थी। आरोपी ने उसके ऊपर भी डंडे से कई वार कर दिए थे। दोनों के बेसुध होने पर पास में ही रखे सब्जी काटने वाले चाकू से दोनों का गला रेत दिया था।

    पीड़ित परिवारीजनों के साथ ही घूम रहा था आरोपी

    आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने खून से सना चाकू और हाथ पानी से धोए थे। घर से जाते समय उसने गिफ्ट किए हुए जेवर उठा लिए थे। इसके बाद वह पीछे के ही रास्ते वहां से भाग निकला था। कुछ दूरी पर उसने अपनी बाइक खड़ी की थी। बाइक से वह बाग के बीच से होते हुए रेलवे लाइन की तरफ से काफी घूमकर अपने घर पहुंचा था, जिससे उसे ट्रेस न किया जा सके। 16 जनवरी की सुबह आरोपी दुकान पर काम करने के लिए चला गया।

    दोपहर में गीता और उसकी बेटी की हत्या की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई थी। आरोपी भी घटनास्थल पर पहुंचा था। परिवारीजनों के साथ रहकर पुलिस की जांच डायवर्ट करने के लिए वह गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक भी व्यक्त कर रहा था। पीड़ित परिवारीजनों के साथ रहकर वह उन्हें दिलासा भी दे रहा था। हालांकि, बाद में वह अपने ही बुने जाल में खुद फंस गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया चाकू, डंडा, बाइक और 760 रुपये बरामद किए हैं।

    यह भी पढ़ें :  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: बेजुबान के हाथ-पैर बांधे और पीटते रहे जालिम…भौंक तक नहीं पाया कुत्ता, तड़पकर खत्म हो गई जिंदगी

    यह भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़ स्कूल में अश्लीलता! गंदी हरकत करने वाले शिक्षक-शिक्षिका निलंबित

    यह भी पढ़ें: होनी को कौन टाल सकता है? विधाता का ऐसा खेल…, दुल्हन की गोद में दूल्हे की मौत!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,003 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,540 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.