Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026

    दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, कल सुकमा बंद का ऐलान, श्रम मंत्री लखन देवांगन ने कही ये बात..
    Featured

    पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, कल सुकमा बंद का ऐलान, श्रम मंत्री लखन देवांगन ने कही ये बात..

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250115 200609 9757
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने गुरुवार को सुकमा बंद का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसकी सूचना एसडीएम को दे दी है।

    छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया. इस दौरान ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी ने कोर्ट से लखमा की 14 दिन की रिमांड मांगी. मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कवासी लखमा को 7 दिन की रिमांड में भेज दिया है. बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था।

    दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है. ईडी की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया।

    यह भी पढ़ें :  सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे. देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे . आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

    उद्योग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कही ये बात

    पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर उद्योग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उसे जेल जाना ही पड़ेगा, चाहे वो कोई भी हो।  कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हुआ ।

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: टीचर्स के पदों पर निकली बंपर भर्ती,70 हजार तक है सैलेरी, 15 फरवरी से आवेदन होंगे शुरू

    यह भी पढ़ें: उद्योग मंत्री ने 9.05 करोड़ के विकास कार्यों की रखी नींव, संवरेंगे मुड़ापार बाजार और स्टेडियम मार्ग

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ: चमत्कारी साधु ने किया ऐसा कारनामा, वैज्ञानिकों के छूटे पसीने, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

    यह भी पढ़ें :  OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन... तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026

    दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    November 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

    November 10, 2026

    Raipur: वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई

    November 10, 2026

    अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ

    November 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,078 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,564 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    उत्तरप्रदेश रामपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के रामपुर में 2007 में हुए CRPF कैंप पर आतंकी…

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026

    दिवाली मनाने घर लौटे राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर पर लगी गोली, हालत गंभीर

    November 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

    November 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.