Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बीच सड़क पर छात्रा का गला घोंटने लगा सिरफिरा आशिक, राहगीरों की सतर्कता से बच गयी जान, देखें वीडियो…
    Featured

    बीच सड़क पर छात्रा का गला घोंटने लगा सिरफिरा आशिक, राहगीरों की सतर्कता से बच गयी जान, देखें वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 5, 2025Updated:January 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    4285731 untitled 106 copy
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अमरोहा/स्वराज टुडे: अमरोहा के गजरौला गांव में एक सिरफिरा युवक मेडिकल की छात्रा को मारने की मंशा से उसका गला उसी के दुपट्टे से घोंटने लगा। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। इस दौरान युवक ने कहा कि वह छात्रा को बीते चार साल से प्यार करता है। उसे किसी और का नहीं होने देगा। भीड़ ज्यादा बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर परिजनों ने छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

    पुलिस के मुताबिक, एक गांव निवासी युवती मेडिकल कालेज में जीएनएम की छात्रा है। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है। बीते कुछ दिनों में उसने छात्रा को कई बार दूसरे युवकों से बात करते हुए देख लिया था। जिसके चलते वह छात्रा से नाराज था। शनिवार शाम छात्रा स्कूटी से अपने गांव से गजरौला आ रही थी। तभी रास्ते में उसे युवक खड़ा मिला। युवक ने उसकी स्कूटी रुकवाते हुए नीचे उतरकर बात करने की बात कही। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गुस्साए आरोपी ने छात्रा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उसका दुपट्टा खींचा। उसका गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया।

    युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने आरोपी से युवती को छुड़ाया। इतने में वह वहां से भाग निकला। इस बीच भीड़ में शामिल किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बीच सड़क पर युवती का गला घोंट रहा है। दोनों सड़क पर गिरे हुए हैं। आस-पास लोगों की भीड़ लगी है। युवक चेहरे पर मफलर बांधे हैं। कसकर गला दबा रहा है। भीड़ ने पहले छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं छोड़ता है। फिर भीड़ बमुश्किल उसे छुड़ाती है।

    यह भी पढ़ें :  B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    https://x.com/GagandeepNews/status/1875837057643561130?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1875837057643561130%7Ctwgr%5Ee9efc11711b7c56975e2ad80ff031d069e2bf8aa%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    भीड़ के बीच घिरा आरोपी बिल्कुल बेखौफ दिखा। खुद के पकड़े जाने के डर से उसने कहा कि वह छात्रा को बीते चार साल से प्यार करता है। उसे किसी और का नहीं होने देगा। काफी देर तक गला दबाए जाने से छात्रा बेहोश हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर मिली है। जिसके आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की तीन टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। उसके घर भी दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: जब शादी के मंडप में दुल्हन को लगी टॉयलट, बिगड़ गया पूरा माजरा; दूल्हे की अटक गई सांस

    यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, गुस्साए पति ने बिछा दी दोनों की लाशें

    यह भी पढ़ें: पतंजलि, अमूल और पारस जैसे 18 बड़े ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था नकली घी, कई राज्यों में सप्लाई, 3 फैक्ट्री सील

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026

    मुजफ्फरनगर में ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    June 25, 2026

    BLO फखरुनिशा की शर्मनाक हरकत, SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्तों को दिया, फिर अश्लील वीडियो बनवाकर कर दिए वायरल, 4 गिरफ्तार

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,662 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,083 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    *निगम प्रशासन की कार्यशैली पर इस बार फिर से उठे कई बड़े सवाल… *समय-समय में…

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.