Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 2 जनवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 2 जनवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 2 जनवरी दिन गुरुवार को चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर पर संचार करेंगे। साथ ही आज त्रिपुष्कर योग, हर्षण योग और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज सिंह राशि वालों के लिए अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से कई इच्छाएं पूरी होंगी। वहीं मिथुन राशि वालों को किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना बन रही है। ग्रहों की स्थितियों के बीच गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशिफल 

    मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले नए साल का जश्न मनाने के बाद ऑफिस पहुंचेंगे और हंसी मजाक के साथ कार्यों को पूरा करेंगे। अगर आपने नई संपत्ति खरीदने का मन बनाया है तो आज आपकी इच्छा पूरी होगी, जिससे आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी खास मेहमान का आगमन भी होगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

    वृषभ राशिफल 

    वृषभ राशि वाले गुरुवार के दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने में दिन व्यतीत करेंगे और सफल भी होंगे। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। कामकाज में व्यस्तता के कारण लव लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे लेकिन दोनों के बीच अच्छा तालमेल होने की वजह से परेशानी नहीं होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    मिथुन राशिफल 

    मिथुन राशि वालों को गुरुवार का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। बिजनस में नई योजनाओं को आज लागू कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा। आज आपको किसी मित्र से धोखा मिल सकता है, जिससे आपका मन व्यथित होगा। लेकिन आपको अनावश्यक विवादों से बचना होगा। धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी से बहस करने से बचना होगा, नहीं तो यह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    कर्क राशिफल 

    कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शुभ व्यय से प्रसिद्धि बढ़ाएगा। आज आपको पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा ये आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकते हैं। अगर आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने को लेकर परेशान हैं तो आज आपको इसका समाधान मिल जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे वे थोड़ा चिंतित महसूस कर सकते हैं। शाम के समय अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    सिंह राशिफल 

    सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में कोई भी निर्णय बुद्धि और विवेक से लेंगे तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश करेंगे तो भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपके धन की वजह से अटके कार्य पूरे होंगे और परिवार की जिम्मेदारियों को भी पूरा करेंगे। परिवार और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिल सकता है।

    कन्या राशिफल 

    कन्या राशि वालों की गुरुवार के दिन सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और खुद का मकान व वाहन लेने का सपना भी भगवान विष्णु की कृपा से पूरा होगा। नौकरी करने वालों के अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा और दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    तुला राशिफल 

    तुला राशि वालों कों आज आय में अच्छी वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपकी कई इच्छाएं भी पूरी होंगी। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी। अगर आपने लंबे समय से किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे मौके मिलेंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल 

    वृश्चिक राशि वाले आज कोई भी कार्य विश्वास के साथ करेंगे तो वह आपको अत्यधिक लाभ अवश्य दे सकता है। नौकरी में आज आप सहकर्मियों के साथ काम करने में सफल रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। बाहर के खाने-पीने से परहेज करना होगा नहीं तो पेट दर्द, पेट खराब होना आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाह संबंधी बातचीत के संबंध में अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। शाम का समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

    धनु राशिफल 

    धनु राशि वाले आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। अध्यात्म और ज्ञान के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और पूजा-पाठ आदि में मन भी लगेगा। लेकिन आज आपको बढ़ते अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यापार के लिए आज कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ जरूर होगा। अगर आपको भाई-बहनों से किसी विरोध का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    मकर राशिफल 

    मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। अगर आज आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं तो उसके दस्तावेज जांच लें। आज निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो बहुत सोच-विचार कर लें क्योंकि वाहन या सेहत की खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ वालों में आज किसी गलतफहमी की वजह से तकरार बढ़ सकती है, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

    कुंभ राशिफल 

    कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन पुराने झगड़ों और परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा। नौकरी करने वाले आज ऑफिस में कामकाज स्पष्टता से करें और शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके बारे में वरिष्ठों से चुगली भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपनी उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। सायंकाल के समय किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी।

    मीन राशिफल 

    मीन राशि वालों को आज माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और जल्दबाजी में कार्यों को करने से बचना होगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर आप आज किसी काम में निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको इसका भरपूर फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल सकता है और साथ मिलकर भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.