Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए आनंदराम पत्रकारश्री का सम्मान, जांजगीर-चाम्पा के किसान सम्मेलन में हुआ 10 कलमकारों का सम्मान
    Featured

    पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए आनंदराम पत्रकारश्री का सम्मान, जांजगीर-चाम्पा के किसान सम्मेलन में हुआ 10 कलमकारों का सम्मान

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241228 081602 2880
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय किसान दिवस पर बहेराडीह (जांजगीर-चाम्पा) में किसान, पत्रकार और धरोहरों के संरक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। जिसमें महासमुंद जिले के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास द्वारा ‘पत्रकारश्री’ सम्मान से विभूषित आनंदराम पत्रकारश्री को शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके साथ ही पत्रकारिता में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 10 अन्य कलमकारों का भी सम्मान किया गया।

    कुंजबिहारी साहू स्मृति किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, राजकुमार साहू ने बताया कि जांजगीर- चाम्पा जिले के बहेराडीह गांव में भारत का पहला किसान स्कूल है, जो क्षेत्र के जाने-माने पत्रकार दिवंगत कुंजबिहारी साहू की स्मृति को समर्पित और उनकी स्मृति में संचालित है। यह किसान स्कूल अन्नदाता किसानों को डेडिकेटेड है।

    किसान पुत्र पत्रकार का सम्मान

    किसान पुत्र होने और पत्रकारिता में खास मुकाम हासिल करने के लिए आनंद राम पत्रकारश्री का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में गांव-गरीब-किसान-मजदूरों की समस्याओं की रिपोर्टिंग गांव में रहकर उन्होंने पत्रकारिता प्रारंभ किया। बाद जिला मुख्यालय महासमुन्द से लेकर राजधानी रायपुर, जमशेदपुर टाटानगर तक की रिपोर्टिंग किए। नवभारत में ग्रामीण संवाददाता, सिटी रिपोर्टर से लेकर दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे लीडिंग अखबारों में जिले में ब्यूरो चीफ का दायित्व निभाया। दैनिक जागरण समूह के नईदुनिया में छत्तीसगढ़ स्टेट डिजिटल कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। आनंदराम, वर्तमान में श्रीपुर एक्सप्रेस और मीडिया24मीडिया के एडिटर इन चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 26 साल की अनवरत पत्रकारिता, ग्रामीण संवाददाता से लेकर प्रधान संपादक तक के सफर को अद्वितीय प्रतिभा मानते हुए छत्तीसगढ़ के उन 10 चुनिंदा पत्रकारों में शामिल किया गया, जिन्होंने जमीनी स्तर पर पत्रकारिता कर जनसमस्याओं के लिए संघर्ष किया है। वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ​मदर्स डे पर बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक बच्चों और माताओं ने लिया हिस्सा

    इन 10 पत्रकारों का हुआ सम्मान…

    सम्मानित होने वाले पत्रकारों में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 4, जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 और सक्ती जिले के 3 पत्रकार शामिल हैं। इनमें आनंदराम पत्रकारश्री सम्पादक मीडिया 24 मीडिया-महासमुंद ( छग ), मिथलेश देवांगन ब्यूरो चीफ नई दुनिया-जिला – राजनांदगांव ( छग ), सतीश गुप्ता जिला संवाददाता आईबीसी- 24 जिला – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर ( छग ), रोशन सिन्हा रिपोर्टर- नई दुनिया धमतरी, अभिषेक शुक्ला ब्यूरो चीफ हरिभूमि जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रशांत सिंह जिला संवाददाता न्यूज-24 जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), मनोज थवाईत-संपादक मानस वार्ता जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रकाश अग्रवाल संवाददाता बाराद्वार दैनिक भास्कर जिला – सक्ती ( छग ), शेख मुबारक जिला संवाददाता बंसल न्यूज जिला – सक्ती ( छग ), रामकुमार मनहर संवाददाता सीजी पंचायत न्यूज जिला – सक्ती ( छग ) का सम्मान हुआ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026

    मातृ दिवस पर नवप्रभा सेवा समिति द्वारा मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026821 Views
    Don't Miss

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    • भाजपा नेताओं के धरने से कमीशन का चल रहे खेल पर लगी मुहर •…

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.