Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फिर हुई खाकी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने गयी रेप पीड़ित छात्रा पर आ गया दरोगा का दिल, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    Health Care: मांस से 12 गुना ताकतवर है ये चमत्कारी कैप्सूल, पुरुषों के लिए किसी संजीवनी से नहीं है कम

    August 3, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राताखार सहित खदान क्षेत्र की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किये जाने की हुई शिकायत, जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्या
    Featured

    राताखार सहित खदान क्षेत्र की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किये जाने की हुई शिकायत, जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्या

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241126 WA0008
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष उपचार, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, बेजा कब्जा हटाने, अतिक्रमण की शिकायत, विद्युत संबंधी शिकायत, ट्राइसाइकिल आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

    जनदर्शन में राताखार सहित आसपास के खदान क्षेत्रों की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की गई। इसी तरह ग्राम दादर खुर्द पटवारी हल्का नंबर 21 की शासकीय भूमि एवं निस्तारी की जमीन को भू-माफियाओं द्वारा कब्जा कर बेचने की शिकायत की गई। जनदर्शन में दादर खुर्द के लीलाराम ने अपनी जमीन के खसरा नंबर में छेड़खानी/कूट रचना करने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की।

    इसी तरह जनदर्शन में वार्ड क्रमांक 20 काशीनगर की रामेश्वरी राठौर ने खंभा लगाने, प्रदीप जायसवाल ने डीव्हीवी स्कूल हेतु बस चलाने, भटोरा मोड़ से बुधवारी बाजार/भिलाई बाजार तक प्रधानमंत्री ई-सिटी बस चलाने, पसान की तिजिया बाई ने अपने हक की जमीन खसरा नंबर 723/10 पटवारी हल्का नंबर 3 को राजकुमार नामक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की।

    ग्राम कनकी गुमिया भाठा के ग्रामीणों ने कच्ची शराब निर्माण पर कार्यवाही करने, ग्राम बारी उमराव के ग्रामीणों ने बीएसएनएल के बंद टावर को चालू करने, प्रगति नगर-अमन नगर की सत्यवती यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती में अनियमितता की शिकायत की।

    यह भी पढ़ें :  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    कोटमेर के माखनदास ने आंख की उपचार हेतु आर्थिक सहायता, सेमीपाली की खोलबहरा साहू ने बिजली बिल ठीक करने के नाम से मीटर रीडर द्वारा वसूली करने, अकरम खान द्वारा स्मृति उद्यान के पास अवैध रूप से ठेला रखे जाने, ग्राम सेंदुरगार पोंड़ीउपरोड़ा के किशुनराम ने फौती नामांतरण नहीं होने और पटवारी द्वारा पैसा की मांग किए जाने की शिकायत की। पड़निया के महारथी महंत द्वारा ट्राइसायकल, रविसिंह द्वारा राताखार में नदी क्षेत्र के जमीन पर अवैध कब्जा होने के संबंध में शिकायत की। जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: संभल में घरों से निकले हथियार, छतों से पत्थरबाजी करने वाली औरतें भी गिरफ्तार: 2 मृतकों के शरीर में मिली वो गोलियाँ जो पुलिस नहीं करती इस्तेमाल

    यह भी पढ़ें: महिला और उसके नवजात जुड़वा बच्चों को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था मेडिकल कॉलेज, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि तीनों की हो गई मौत, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: कांस्टेबल की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी रॉकी एनकाउंटर में ढेर, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026

    ऐसे ही नहीं वायरल हुए ‘कॉकरोचों’ के वीडियोज़…अब तीन कंपनियां और 100 यूट्यूबर रडार पर

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,799 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,461 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    फिर हुई खाकी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने गयी रेप पीड़ित छात्रा पर आ गया दरोगा का दिल, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशियाना थाने में तैनात रहे सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर…

    Health Care: मांस से 12 गुना ताकतवर है ये चमत्कारी कैप्सूल, पुरुषों के लिए किसी संजीवनी से नहीं है कम

    August 3, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.