Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 11 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 11 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 11 नवंबर दिन सोमवार को चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज रवि योग, व्याघात योग और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों को भाग्य का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा और कन्या राशि वालों की मन की इच्छाएं पूरी होंगी। वहीं मीन राशि वाले संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। क्योंकि दूसरों के चक्कर में आप अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कार्यक्षेत्र में अगर आप आज कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई दिक्कत है तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी सलाह लें। परिवार में कोई कलह चल रही है तो आप अपने मधुर व्यवहार से उसे ठीक करने में सफल रहेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। अगर आप जीवनसाथी के साथ कोई नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज आप वह काम जल्दी से कर पाएंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी के आवश्याकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा और बाहर के खान पान से बचें। सायंकाल का समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे और उनसे सलाह भी लेंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अगर आप आज निवेश करने जा रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। माता-पिता और उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। व्यापारी आज उधार में माल देने से बचें अन्यथा नुकसान की आशंका बन रही है। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

    यह भी पढ़ें :  बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी: मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आदिवासी इस देश के असली मालिक

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों का भाग्य की दृष्टि से दिन सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो वह आज खत्म हो जाएगी। निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आज प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। रोजागर की तलाश करने वाले युवाओं को आज करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है, जिससे उनकी प्रगति बढ़ेगी। संतान के प्रति अपने सभी दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेंगे, इससे आपके मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा। अगर आप खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती नजर आ रही है। दुकान व व्यापार करने वालों को आज अच्छा धन लाभ होगा और बिजनस विस्तार का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक में शाम का समय बिताएंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रयासों को सफलता देने वाला रहेगा। अगर आज आपके मन में कोई विचार आता है तो आपको तुरंत उस पर अमल करना होगा। आज आपके मन की इच्छाएं पूरी होंगी और विदेश यात्रा पर जाने का योग भी बन रहे हैं। अगर आप नया वाहन या जमीन खरीदना चाहते हैं तो आज यह सपना पूरा हो सकता है। साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो आज उसका सर्वोत्तम लाभ मिलेगा और काम में मन लगेगा। नौकरी करने वालों को आज करियर में मजबूती के प्रयास सफल होंगे। शाम के समय परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ असाधारण उपलब्धियां लेकर आ रहा है। खुद का बिजनस करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा और आय के कुछ नए स्रोत प्राप्त होंगे। बच्चों की प्रगति को देखकर मन आनंदित होगा और प्रॉपर्टी व जमीन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं इसलिए सेहत का पूरा ध्यान रखें। शाम के समय जीवनसाथी के लिए कोई उपहार या छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों के करने से आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव के कारण टकराव की स्थिति बनती है तो बेहतर होगा कि आप चुप रहें और वाणी की मधुरता बनाए रखें। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज अगर आप विदेश से व्यापार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान रखें। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी और अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से नहीं किया, तो आपको नुकसान हो सकता है। आज आपका कोई सरकारी काम पूरा न हो पाने के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने किसी साथी के कारण तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलने से आपकी कई चिंताएं दूर होंगी और कई जरूरी कार्य भी होंगे।

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    मकर राशि

    मकर राशि वालों का आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अटके धन की प्राप्ति होगी और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा, अगर कोई रोग परेशान कर रहा था तो कष्ट बढ़ सकता है। घर पर कोई मेहमान आ सकता है, इस पर कुछ धन खर्च हो सकता है। शाम के समय दोस्तों से बातचीत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी रिश्तेदार से प्रतिकूल समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी जानकार व्यक्ति से सलाह अवश्य कर लें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी करने वाले आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। शाम का समय माता पिता से बिजनस के मामले पर सलाह लेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं और मौसम में बदलाव की वजह से सेहत का ध्यान भी रखें। व्यापारी आज किसी को भी उधारी में माल देने से बचें। रिश्तेदारों के साथ धन का लेन-देन करते समय सावधान रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। आज आपको धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से आपको भविष्य में धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.