Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति के सामने पत्नी से गैंगरेप की कहानी दहला देगी, पांच ने दरिंदगी की, कहा- ये हमारा रोज का काम
    Featured

    पति के सामने पत्नी से गैंगरेप की कहानी दहला देगी, पांच ने दरिंदगी की, कहा- ये हमारा रोज का काम

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    GangRapeFB
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    रीवा/स्वराज टुडे: प्रदेश में दुष्कर्म और गैंगरेप के दिल दहला देने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। रीवा जिले से भी अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है। 21 अक्तूबर को शहर के गुढ़ थाना क्षेत्र की पहाड़ी पर आठ बदमाशों ने दरिंदगी की हद पार कर दी।

    इन बदमाशों ने पति के साथ घूमने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने पति के साथ मारपीट की और उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने पति और पत्नी के वीडियो भी बना लिए। करीब एक घंटे तक पीड़ित दंपति आरोपियों के चंगुल में रहे। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह रही है कि 21 अक्तूबर को हुई इस दरिंदगी की घटना को पुलिस छिपाए रही, ताकि 23 अक्तूबर को रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में खलल न पड़े। अब पुलिस ने दंपति के साथ दरिंदगी करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए, जानते हैं इस घटना की झकझोर देने वाली कहानी…।

    सबसे पहले जानिए क्या है मामला?

    जानकारी के अनुसार रीवा में दरिंदगी का शिकार हुए दंपति की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। इससे पहले दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। 21 अक्तूबर को दोनों पति-पत्नी घर से पिकनिक मनाने के लिए हंसी-खुशी निकले और भैरव बाबा पहाड़ी पर पहुंचे। जहां, दोनों भैरव बाबा मंदिर से कुछ दूरी पर एक चट्टान के पीछे जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद दंपति से कुछ दूरी पर बैठकर पार्टी कर रहे पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू की और धमकाने लगे।

    यह भी पढ़ें :  ढप-ढप बांकी मोंगरा में आज सजेगा दिव्य दरबार, पं. धीरेंद्र शास्त्री करेंगे लोगों की प्रेत बाधा समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान

    इनमें से कुछ लोग उसकी पत्नी को पकड़कर दूसरी तरफ ले गए और उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान दो आरोपियों ने युवक के सामने ही उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटा और उसके वीडियो बनाकर धमकाने लगे। एक घंटे तक दंपति आरोपियों की दरिंदगी का शिकार होता रहा है। इस दौरान महिला के साथ पांच बदमाशों ने गैंगरेप किया। किसी तहर पीड़ित दंपति आरोपियों के चंगुल से छूटा और डरी सहमी हालत में घर चला गया। हिम्मत जुटाकर अगले दिन 22 अक्तूबर को दंपति गुढ़ थाने पहुंचे और अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती पुलिस को सुनाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

    पुलिस ने दो दिन तक छिपाए रखा मामला

    एक महिला के साथ उसके पति के सामने पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। लेकिन, पुलिस ने इस मामले में सिर्फ इसलिए पर्दा डाले रखा, क्योंकि 23 अक्टूबर को शहर में रीजनल कॉन्क्लेव होना था। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई मंत्री और देश के उद्योगपतियों को आना था। ऐसे में अपनी साख बचाने के लिए पुलिस दो दिन तक इस मामले को छिपाए रही।

    पांच ने किया गैंगरेप, तीन ने दिया साथ, आठ गिरफ्तार

    पुलिस ने गैंगरेप की दिलदहला देने वाली घटना में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से पांच आरोपियों ने महिला के साथ दरिंदगी की थी, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने उसका सहयोग किया था। पकड़े गए आरोपियों में सुशील कोरी, रावेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र कोरी, दीपक कोरी, गरूड कोरी, लवकुश कोरी, रामकिशन कोरी और रजनीश कोरी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  नगर निगम कोरबा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत लगभग 915 करोड़ रुपये के बजट पर पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की कड़ी प्रतिक्रिया

    शराब पी, लिट्टी चोखा खाया, फिर की दरिंदगी

    शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 21 अक्तूबर को हम लोग पहाड़ी पर पार्टी कर थे। हमें शराब पी, गांजा पिया और लिट्टी चोखा बनाकर खाया। इस बीच बाइक सवार लड़का-लड़की वहां आए और एक चट्टान के पीछे जाकर बैठ गए। इसके बाद हमने लड़के के साथ मारपीट की और लड़की के साथ गलत काम किया। करीब एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया।

    पीड़िता और उसका पति क्या बोला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित महिला के पति ने कहा कि हमारी शादी को छह महीने भी नहीं हुए हैं। 21 अक्तूबर को हम लोग एक चट्टान पर बैठकर बात कर रहे थे। इस दौरान अचानक से आरोपियों ने हमें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन दरिंदों ने मेरे सामने पत्नी से दुष्कर्म किया और मैं कुछ नहीं कर पाया। सिर्फ लाचार होकर देखता रहा, इससे अच्छा होता कि मैं मर ही जाता।

    पीड़ित विवाहिता ने कहा- पांच आरोपियों ने हमें अचानक से घेर लिया था। हमने भागने का प्रयास किया तो वे मारपीट करने लगे। हम उनके सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा। पांच आरोपियों ने मेरे साथ गैंगरेप किया। बाद में कहा- तुम लोग चाहे पुलिस के पास जाओ या कलेक्टर के पास , कोई मेरा कुछ नहीं कर पाएगा। यह हमारा रोज का काम है।

    यह भी पढ़ें: श्रमिक के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से, श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर मुहर

    यह भी पढ़ें: पहली बार फाइनल में पहुंची अफगानिस्तान ए, एशिया कप में खत्म हुआ भारत का सफर

    यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में रखें सावधानी: ऐसे करें असली और नकली पनीर की पहचान

     

    यह भी पढ़ें :  LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026

    दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    April 1, 2026

    Korba: राज्यपाल श्री रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास पर, हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

    March 31, 2026

    Korba: पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य दरबार में 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर के पूरे परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    March 31, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026767 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026632 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026620 Views
    Don't Miss

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’…

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026

    दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.