Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति

    May 18, 2026

    ‘मुसलमानो, गायों की कुर्बानी मत देना’ : बंगाल में भाजपा आने के बाद नखोदा मस्जिद के इमाम ने बकरीद से पहले की अपील, कहा- पहले अलग थी बात, अब बंगाल में बदल गई है सरकार

    May 18, 2026

    Korba: लायंस क्लब एवरेस्ट की वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन; डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा अध्यक्ष, प्रत्युष सक्सेना सचिव एवं सुधीर सक्सेना कोषाध्यक्ष पद के लिए किए गए मनोनीत

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बॉलीवुड के तीन लेजेंडरी सिंगर्स को मिली एक जैसी मौत! जिंदगी के अंतिम समय मिली भयानक मौत
    Featured

    बॉलीवुड के तीन लेजेंडरी सिंगर्स को मिली एक जैसी मौत! जिंदगी के अंतिम समय मिली भयानक मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6359641711729532010326b3a6aba7c2674dcb78a59fe70ca5777a4fbc3f12cf3fc9e327c81674370e85df
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना का एक फेमस डायलॉग था- ‘जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है’। ये सिर्फ एक डायलॉग ही नहीं है बल्कि जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई है।

    ये सही है कि हम सब इस रंगमंच पर कठपुतलियों की तरह हैं, जिनकी डोर किसी ऊपरवाले के हाथ में बंधी है। बॉलीवुड के तीन महान गायकों के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुकेश कुमार, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार, ये तीन लेजेंडरी सिंगर्स रहे। तीनों की अपनी-अपनी खूबियां थीं, लेकिन तीनों की ही मौत के बीच एक अजीब संयोग देखा गया। तीनों की मौत बिल्कुल एक जैसी ही हुई।

    मुकेश का निधन अमेरिका में हुआ

    मुकेश का निधन 27 अगस्त 1976 को अमेरिका में हुआ। वो उस समय अपने करियर के पीक पर थे और लता मंगेशकर के साथ अमेरिका में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। 27 अगस्त की शाम जब मुकेश अपने कॉन्सर्ट के लिए रिहर्सल कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बेटे नितिन मुकेश ने जब उन्हें दर्द में देखा, तो उन्होंने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। ये एक ऐसा पल था जब किसी ने नहीं सोचा था कि मुकेश की तरफ मृत्यु चुपचाप अपने पांव आगे बढ़ा रही है। मुकेश को हार्ट अटैक आया था।

    जब मुकेश को अस्पताल ले जाया गया, तब उन्होंने आईसीयू में अपने बेटे की तरफ हाथ उठाते हुए अलविदा कहा। उसी दिन शाम को चार बजे मुकेश इस दुनिया से चले गए। उनका कॉन्सर्ट अधूरा रह गया, जिसे नितिन ने लता मंगेशकर के साथ पूरा किया। नितिन की आंखों से आंसू बह रहे थे, लेकिन उन्होंने पिता की इज्जत रखने के लिए इतने गहरे सदमे में भी परफॉर्म किया। बाद में मुकेश का अंतिम संस्कार भारत में 30 अगस्त को भव्य तरीके से किया गया।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    मोहम्मद रफी का निधन भी कुछ इसी तरह हुआ

    एक महान गायक और मुकेश के करीबी दोस्त मोहम्मद रफी भी मुकेश के निधन की खबर सुनकर बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने अपने दोस्त के अंतिम संस्कार में पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। रफी उस समय बीमार थे, लेकिन दोस्त को आखिरी बार देखने के लिए रफी साहब बहुत बेचैन थे।

    हालांकि मोहम्मद रफी की जिंदगी में भी ऐसा ही एक संयोग देखा गया। 31 जुलाई 1980 को रफी साहब की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने महसूस किया कि कुछ सही नहीं है, लेकिन फिर भी वो अपने एक गाने का रिहर्सल जारी रखने का फैसला करते हैं। आखिरकार जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब उनकी स्थिति बहुत गंभीर हो गई थी। तीन हार्ट अटैक के बाद रफी ने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनकी अंतिम विदाई में 10,000 लोग शामिल हुए, जो उनके लिए रो रहे थे।

    किशोर कुमार को भी आया हार्ट अटैक

    किशोर कुमार की कहानी भी इसी तरह की है। 13 अक्टूबर 1987 को, जब वो अपने भाई अशोक कुमार का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे, तब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी पत्नी लीना चंदावरकर के मुताबिक, किशोर ने कहा, ‘आज मेरी छुट्टी है।’ ये उनके आखिरी शब्द थे। थोड़ी देर बाद, उन्होंने कमजोरी महसूस की और कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ेगा। उनकी ये भविष्यवाणी सच साबित हुई। कुछ ही देर बाद किशोर कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

    तीनों महान दोस्तों के साथ संयोग सिर्फ यही तक सीमित नहीं रहा। मुकेश कुमार का जब निधन हुआ तब वो 53 साल थे, वहीं रफी साहब ने भी 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। किशोर कुमार भी 58 साल की उम्र में दुनिया से चल बसे।

    यह भी पढ़ें :  13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स : जानें कब्ज से निपटने के 5 घरेलू तरीके

    यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं नाव्या हरिदास ? जिन्हें BJP ने वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ बनाया है उम्मीदवार, 11 नवंबर को किया जाएगा मतदान

    यह भी पढ़ें: RSS ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव, विशाल पथ संचलन पर लोगों ने की पुष्पवर्षा; जीवन जीने के साथ नागरिक राष्ट्रनिष्ठ भी बने : कौशलेन्द्र प्रताप सिंह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति

    May 18, 2026

    ‘मुसलमानो, गायों की कुर्बानी मत देना’ : बंगाल में भाजपा आने के बाद नखोदा मस्जिद के इमाम ने बकरीद से पहले की अपील, कहा- पहले अलग थी बात, अब बंगाल में बदल गई है सरकार

    May 18, 2026

    Korba: लायंस क्लब एवरेस्ट की वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन; डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा अध्यक्ष, प्रत्युष सक्सेना सचिव एवं सुधीर सक्सेना कोषाध्यक्ष पद के लिए किए गए मनोनीत

    May 18, 2026

    राशिफल 18 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 18, 2026

    Purniya: छोटे भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डी पर सो रहे थे पटना के इंजीनियर; संघर्ष से काले कारनामे तक का सफर

    May 18, 2026

    Indore: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख की अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,390 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026984 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026877 Views
    Don't Miss

    Korba: जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में सड़क विकास को नई गति देते हुए जिला प्रशासन…

    ‘मुसलमानो, गायों की कुर्बानी मत देना’ : बंगाल में भाजपा आने के बाद नखोदा मस्जिद के इमाम ने बकरीद से पहले की अपील, कहा- पहले अलग थी बात, अब बंगाल में बदल गई है सरकार

    May 18, 2026

    Korba: लायंस क्लब एवरेस्ट की वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन; डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा अध्यक्ष, प्रत्युष सक्सेना सचिव एवं सुधीर सक्सेना कोषाध्यक्ष पद के लिए किए गए मनोनीत

    May 18, 2026

    राशिफल 18 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.