Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जानिए कौन हैं नाव्या हरिदास ? जिन्हें BJP ने वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ बनाया है उम्मीदवार, 11 नवंबर को किया जाएगा मतदान
    Featured

    जानिए कौन हैं नाव्या हरिदास ? जिन्हें BJP ने वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ बनाया है उम्मीदवार, 11 नवंबर को किया जाएगा मतदान

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    priyanka gandhi navya haridas 1024x576 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को नाव्या हरिदास को केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है. इस सीट से कांग्रेस नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से उनका मुकाबला होने की संभावना है. वहीं, इस सीट से पहले ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का उम्मीदवार घोषित किया है।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दो सीटों से चुनाव लड़े थे. उन्होंने दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. उसके बाद उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफा देने के बाद यह लोकसभा सीट रिक्त हुई थी. चुनाव आयोग ने 11 नवंबर को मतदान कराने का ऐलान किया है. 23 नवंबर को रिजल्ट का ऐलान होगा.

    BJP महिला मोर्चा की हैं महासचिव

    बीजेपी ने हाईप्रोफाइल वायनाड लोकसभा सीट से नाव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है. नाव्या हरिदास बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव हैं. वह कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं और कोझिकोड नगर निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता भी हैं. वह 2021 विधानसभा चुनाव में कोझिकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार थीं. चुनाव में वह पराजित हुई थीं और तीसरे स्थान पर रही थीं.

    मैकेनिकल इंजीनियर हैं बीजेपी उम्मीदवार

    नाव्या हरिदास एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं. उन्होंने साल 2007 में केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट विश्वविद्यालय से बी.टेक की डिग्री हासिल की हैं. उनके पति शोभिन श्याम हैं.

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, नाव्या पर कोई आपराधिक मामला नहीं है और उनके पास 1,29,56,264 रुपए की संपत्ति है. एडीआर के अनुसार, उन पर 1,64,978 रुपये की कुल देनदारी भी है. 2021 विधानसभा चुनाव में लड़ने के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग में हलफनामा दायर किया था.

    यह भी पढ़ें :  Korba: बांगो बांध में जल स्तर में हो रही वृद्धि , जलस्तर 93 प्रतिशत पहुंचा; आज रात कभी भी खोला जा सकता है बांगो जलाशय का गेट

    पहली बार लड़ रही हैं लोकसभा चुनाव

    बीजेपी की ओर से वायनाड से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद नाव्या हरिदास का कहना है कि वायनाड के लोगों के लिए कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया है. इलाके के लोगों की विकास की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें वायनाड लोकसभा उपचुनाव में सांसद पद के लिए चुनाव लड़ने का मौका दिया है. वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं.

    उन्होंने कहा कि वायनाड के लोगों को एक ऐसे नेता की तलाश है, जो सदा ही उनके साथ रहेगा. वायनाड के लोग ऐसे नेता को नहीं चाहते हैं जो कभी-कभार आते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि वायनाड की जनता उन्हें निर्वाचित करेंगी. उन्होंने कहा कि वह वायनाड के लोगों की समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगी और निर्वाचित होने पर संसद में उनके मुद्दे को उठाएंगी.

    प्रियंका गांधी वाड्रा से होगा मुकाबला

    भाजपा ने यह घोषणा तब की है, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने वायनाड से आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए अपना अभियान शुरू किया है.

    बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ही झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 24 उम्मीदवारों की घोषणा की है.

    यह भी पढ़ें: RSS ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव, विशाल पथ संचलन पर लोगों ने की पुष्पवर्षा; जीवन जीने के साथ नागरिक राष्ट्रनिष्ठ भी बने : कौशलेन्द्र प्रताप सिंह

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 29 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: महिला प्रधानमंत्री के काम से खुश हो देना चाहती थी 100 रुपये, देखकर PM मोदी हुए भावुक, कहा- नारी शक्ति को नमन

    यह भी पढ़ें: ATM से पैसे निकालने पर लगता है चार्ज, देखें अलग-अलग बैंकों की लिस्ट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026

    जातिगत आरक्षण की समीक्षा की मांग पर जिला सतनामी समाज अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे की प्रतिक्रिया, कहा—भेदभाव खत्म होने तक आरक्षण जरूरी

    September 3, 2026

    राशिफल 3 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,910 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,505 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)…

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.