Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»RSS ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव, विशाल पथ संचलन पर लोगों ने की पुष्पवर्षा; जीवन जीने के साथ नागरिक राष्ट्रनिष्ठ भी बने : कौशलेन्द्र प्रताप सिंह
    Featured

    RSS ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव, विशाल पथ संचलन पर लोगों ने की पुष्पवर्षा; जीवन जीने के साथ नागरिक राष्ट्रनिष्ठ भी बने : कौशलेन्द्र प्रताप सिंह

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241020 WA0074
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोरबा नगर स्तरीय विजयादशमी उत्सव रविवार को बालको नगर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित हुआ। निर्धारित समय पर एकत्रीकरण और ध्वज आरोहण के साथ पथ संचलन निकाला गया। नगरीय क्षेत्र के 1100 स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्साहित मातृशक्ति सहित स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया और अपने सरोकार दिखाए।

    IMG 20241020 WA0103
    IMG 20241020 WA0100

    वार्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी उत्सव गरिमामय स्वरूप में आयोजित किया। स्पोर्ट्स कंपलेक्स से घोष दल के साथ 8 वाहिनियों में पथ संचलन दोपहर 3 बजे शुरू हुआ। ध्वज वाहिनी के साथ ध्वज रक्षक और उसके पीछे घोष दल व विभिन्न क्षेत्रों के स्वयंसेवक शामिल हुए। बालको नगर के गायत्री मंदिर मार्ग, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 5 , मुख्य मार्ग होते हुए पथ संचलन पूर्ण हुआ। अनुशासित व्यवस्था के साथ किए गए पथ संचलन का इन मार्गों पर अनेक स्थान पर मातृशक्ति और बालकों के वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

    IMG 20241020 WA0121 IMG 20241020 WA0115

    बालकोनगर में इस तरह का यह पहला बड़ा कार्यक्रम रहा जिसने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। संचालन के निर्धारित मार्ग पर स्वयंसेवकों व स्थानिय पुलिस के द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की गई।

    IMG 20241020 162253

    IMG20241020163721 01

    विजयादशमी उत्सव के अंतर्गत स्वयंसेवकों के समूह ने स्टेडियम परिसर में सामूहिक योग अभ्यास, आसन, यष्टि, पद विन्यास, और घोष के प्रयोग की शानदार प्रस्तुति की। कार्यक्रम के मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक सत्येंद्र दुबे, जिला संचालक डॉक्टर विशाल उपाध्याय, नगर संघ चालक अधिवक्ता अशोक तिवारी, जिला कार्यवाह कैलाश नाहक , नगर कार्यवाह मृगेश यादव  एवं डॉ अतुल धाबु उपस्थित रहे। वहीं श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह एवं पूर्व विधायक ननकी राम कंवर विशेष रूप से मौजूद रहे ।

    यह भी पढ़ें :  17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    मुख्य वक्ता बोले – जीवन जीने के साथ नागरिक राष्ट्रनिष्ठ भी बने

    IMG 20241020 WA0062

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 99 वर्ष पहले छोटी सी धारा के रूप में इसका शुभारंभ हुआ था। 1925 में संघ की स्थापना हुई रही होगी तो उस समय का वातावरण कैसा रहा ,इसकी स्थापना करने का विचार डॉक्टर केशव बलीराम के मन में कैसे आया। संघ के विस्तार को देख उनकी आत्मा भी प्रसन्न हो रही होगी। कौशलेंद्र ने स्वाधीनता संग्राम में योद्धाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि गजनवी की सेना को परास्त करने ने डेढ़ सौ लोगों ने शौर्य दिखाया।

    IMG 20241020 WA0094 IMG 20241020 WA0089

    यह संसार की अद्भुत घटना थी, जिसके बारे में योद्धाओं का कहना था कि हमने जोखिम के साथ निर्णय लिया ताकि आने वाली पीढ़ी हमे कायर ना कहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कई प्रकार की चुनौतियां हमारे राष्ट्र के सामने बनी हुई है।। इनका सामना करने के लिए तंत्र अपना काम कर रहा है लेकिन राष्ट्रनिष्ठ होने के नाते देश के नागरिकों का दायित्व बनता है कि वह हर स्तर पर अपनी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए यथासंभव प्रयत्न करें। लोगों की छोटी-छोटी भूमिका राष्ट्र को समुन्नत और बलवान बनाने के लिए सहायक साबित होगी।

    IMG 20241020 WA0095 IMG 20241020 WA0072

    मुख्य अतिथि राहुल सेठिया ने सारगर्भित विचार रखते हुए विजयादशमी की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। साथ मे यह भी कहा कि किसी भी राष्ट्र को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए उसके लोगों को निष्ठावान बनना होगा। संघ लोगों को देशभक्ति और अनुशासन सीखा रहा है, यह देश की जरूरत है। उन्होंने आव्हान किया कि लोग रोबोटिक युग से बाहर निकलें व पर्यावरण की रक्षा करें।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    देखें वीडियो:

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,671 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026930 Views
    Don't Miss

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    ‘मन की बात’ में उमड़ा जनसैलाब, गोपाल मोदी के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं की…

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.