Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत, अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, क्षत-विक्षत लाश मिली तो रो पड़ा पूरा गांव
    Featured

    7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत, अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, क्षत-विक्षत लाश मिली तो रो पड़ा पूरा गांव

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n720065662178436755249605eddb6c160afe910369146becf9de50998ffad087b8c4fde05da407f5a877ac
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के टिकुरी गांव से एक ऐसी दुखद और खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां घाघरा नदी में अचानक आए एक खूंखार मगरमच्छ ने 12 वर्षीय मासूम सुनील को अपना शिकार बना लिया.

    सबसे ज्यादा दिल दुखाने वाली बात ये है कि बच्चे के चाचा ने उसे बचाने के लिए मगरमच्छ से 8 मिनट तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ी, लेकिन वे अपने भतीजे को बचा नहीं सके. इस पूरी घटना और उसके बाद परिवार के विलाप का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    शुक्रवार दोपहर को जब मासूम सुनील का क्षतविक्षत शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा, तो उसके चाचा विजय राज सिंह का रोरोकर बुरा हाल था. उन्होंने भर्राई आवाज में उस खौफनाक मंजर की कहानी बयां की. गुरुवार देर शाम सुनील अपने चाचा विजय राज सिंह और उदय राज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई करने के बाद घर लौट रहा था. रास्ते में हाथपैर धोने के लिए सुनील जैसे ही घाघरा नदी के पानी के पास पहुंचा, तभी पानी के भीतर घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने चुपके से आकर उसे दबोच लिया.

    सुनील की चीख सुनते ही उसके चाचा विजय राज ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी. उन्होंने करीब 7 से 8 मिनट तक मगरमच्छ के जबड़े से सुनील को खींचने की पूरी कोशिश की, लेकिन जानवर की ताकत के आगे वे बेबस हो गए. मगरमच्छ बच्चे को गहरे पानी में ले गया और वहां 3 से 4 बार हवा में उछालकर पटका. विजय राज ने रोते हुए बताया कि मगरमच्छ ने उनके देखते ही देखते बच्चे के आधे शरीर को अपना निवाला बना डाला.

    यह भी पढ़ें :  डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ''100% Pure'' दावों पर बड़ा एक्शन

    3 घंटे की तलाश के बाद क्षतविक्षत हालत में मिला शव

    घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीण अरविंद श्रीवास्तव के मुताबिक, मगरमच्छ बीचबीच में बच्चे को मुंह में दबाकर पानी के ऊपर आता और फिर नीचे चला जाता. ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर बड़ेबड़े बांस के डंडों की मदद से नदी में तलाश शुरू की. इस बीच स्थानीय पुलिस, वन विभाग और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, घटनास्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर सुनील का क्षतविक्षत शव पानी में उतराता हुआ मिला. ग्रामीणों ने जाल डालकर शव को बाहर निकाला, जिसे शुक्रवार सुबह पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

    अनाथ भाई की मौत पर बिलख उठीं बहनें, नम हो गईं सबकी आंखें

    इस हादसे ने एक हंसतेखेलते अनाथ परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है. सुनील के पिता बुधराज की 5 साल पहले और मां की 7 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी. चार भाईबहनों में सुनील दूसरे नंबर पर था और अपने चाचा के साथ रहकर परिवार का सहारा बन रहा था. जैसे ही लाश घर लाई गई, बहनें फूटफूट कर रोने लगीं. वो उस चादर को बारबार सहला रही थीं, जिसमें सुनील की लाश को लपेटकर लाया गया था. मासूम बहनों का अपने भाई की आखिरी निशानी से लिपटकर रोने का यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर एक व्यक्ति के आंसू छलक पड़े. अब घर में सुमन और सीमा के अलावा छोटा भाई संजय ही बचे हैं.

    यह भी पढ़ें :  समरसता संकल्प अभियान: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत
    यह भी पढ़ें:23 वर्षीय बहु को 67 वर्षीय ससुर अक्सर करता था बैड टच, बार-बार समझाने से भी नहीं माना तो बहु ने कर दिया ये कांड….
    यह भी पढ़ें:छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी को दी क्लीनचिट, तो टावर पर चढ़ी गई युवती; पुलिस के हाथ-पांव फूले
    यह भी पढ़ें: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.